Nipun Bharat Mission 2023:- शिक्षा एक ऐसी विद्या है जिसके द्वारा हमारा देश उन्नति करता है। शिक्षा हमे समाज में रहने और बात करने का सलीका सिखाती है। शिक्षा हर किसी नागरिक के लिए ज़रूरी है। इसलिए सरकार द्वारा योजनाओ के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए नागरिको को प्रोत्साहन दिया जाता है। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा निपुण भारत योजना 2023 जारी की गयी है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक शिक्षित हो सके और अपने पेरो पर खड़े हो सके। Nipun Bharat Mission द्वारा शिक्षा के छेत्र में देश के विकास में बढ़ोतरी होती रहे।
शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ही Nipun Bharat Yojana की शुरुआत 2020 में की गयी हैं। यदि आप निपुण भारत मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़े। क्योकि आज के इस लेख में हम निपुण भारत योजना क्या हैं ? निपुण भारत 2023 योजना के क्या उद्देश्य हैं ? विशेषतायें और निपुण भारत योजना की शुरुआत कब हुई? के बारे में बतायगे।
Nipun Bharat Mission 2023
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा निपुण भारत 2023 योजना की शुरुआत की गयी। निपुण भारत योजना की शुरुआत 5 जुलाई 2021 में की गयी हैं। NIPUN Bharat Yojana का पूरा नाम (National Initiative For Proficiency in with Understanding and Numeracy) हैं। इस योजना के दौरान जो बच्चे प्री स्कूल में है उन बच्चो की शिक्षा की बुनियाद को मजबूत बनाना हैं और इसके लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में इस योजना के मुताबिक सहयोग प्रदान करेंगे। निपुण भारत योजना का सञ्चालन स्कूल व शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
NIPUN Bharat Mission 2023 के मुताबिक़ सभी बच्चे जो 3 ग्रेड में पढ़ रहे हैं। उन्हें कक्षा के आखिर तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में निपुण बनाना है। जिसकी मदद से उन्हें 2026-2027 तक पढ़ने व लिखने में अंक गणित करने की क्षमता प्राप्त हो। यदि बच्चों को शुरूआती कक्षा में ही पढ़ने व लिखने में दिक्कत होगी तो आगे जाके बच्चे को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए बुनियादी शिक्षा मजबूत होने की वजह से उनको आगे जाके कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और अच्छे से समझ सकेंगे। NIPUN Bharat Yojana को भारत सरकार द्वारा हर राज्य में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना की शुरुआत देश में आयी नयी शिक्षा नीति को अमल करने के लिए हुआ हैं।
निपुण भारत मिशन 2023 Highlights
योजना का नाम | NIPUN Bharat Mission |
मंत्रालय | शिक्षा मंत्रालय |
आधिकारिक वेबसाइट | education.gov.in |
लाभार्थी | 3-9 वर्ष तक के बच्चे |
सम्बंधित विभाग | स्कूल और शिक्षा विभाग |
शुरुआत कब हुई | 5 जुलाई 2021 |
Nipun Bharat Mission के उद्देश्य
- सरकार द्वारा चलाई गयी निपुण भारत योजना का मुख्या उद्देश्य 3 ग्रेड तक के बच्चो को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाये।
- आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक के ज्ञान को छात्रों के अंतर्गत विकसित करना भी मुख्य उद्देश्यों में शामिल है।
- निपुण भारत योजना के माध्यम से साल 2026-27 3 ग्रेड के अंत तक छात्र को पढ़ने,लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता प्रदान की जायगी।
- निपुण भारत योजना के माध्यम से बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
- शारीरिक और मानसिक विकास होने में मदद हासिल होगी।
- शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत योजना का संचालन किया जाएगा।
- स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा का ही एक हिस्सा निपुण भारत को बनाया जायगा।
- निपुण भारत योजना की शुरुआत नयी शिक्षा नीति के अनुसार की गयी हैं।
- निपुण भारत योजना की मदद से बच्चे संख्या ,माप और आकार के क्षेत्र को तर्क को भी समझ सकेंगे।
आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मकता क्या होती हैं ?
जिसकी मदद से छात्र पढ़ने-लिखने व बोलने और व्याख्या करने के काबिल होते हैं उस कौशल तथा रणनीति को आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मकता का दर्जा दिया जाता है। सभी छात्र और छात्राओं को भाषा और संख्यात्मकता ज्ञान प्राप्त किया जायगा। संख्यात्मकता विधियों और विश्लेषण का उपयोग करके प्रतिदिन की समस्याओं को हल करने की क्षमता के काबिल बनाया जायगा। इसी ज्ञान के आधार पर विद्यार्थी आगे की शिक्षा को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। जिस प्रकार विद्यार्थिओं का मानसिक विकास होगा। वह निम्न प्रकार है।
संख्यात्मक | आधारभूत साक्षरता |
1.पूर्व संख्या अवधारणाएं | मौखिक पठान प्रवाह |
2.मापन | लेखन शब्दावली |
3.पैटर्न | प्रिंट के बारे में अवधारणा |
4.नंबर एंड ऑपरेशन ऑन नंबर | डिकोडिंग |
5.डाटा हैंडलिंग | कल्चर ऑफ़ रीडिंग |
NIPUN Bharat Yojana 2023 के कार्यान्वयन के लिए जारी किया गया बजट
निपुण भारत योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गयी। नयी शिक्षा नीती के सफल होने के कार्यान्वयन के लिए की गयी है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने काफी बड़ा बजट जारी किया है। केंद्र सरकार ने NIPUN Bharat Mission के सफलता पूर्वक कार्यान्वयन के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को देश भर में समग्र शिक्षा योजना के तहत 2688.18 करोड़ रूपए प्रदान करने की मंजूरी दी है। ये राशि आधारभूत चरण हेतु विभिन्न उपायों को लागू करने के लिए हैं। जिसकी मदद से बच्चों को बुनियादी शिक्षा में और आगे की पढाई के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। ताकि सरकार का यह लक्ष्य 2026-27 तक पूर्ण हो जाएगा।
NIPUN Bharat Mission के भाग
निपुण भारत योजना को सरकार द्वारा 17 भागों में विभाजित किया गया हैं जो निम्नलिखित हैं :-
- परिचय
- मूलभूत संख्यामकता और गणित कौशल
- मूलभूत भाषा और साक्षरता को समझना
- लर्निंग असेसमेंट
- शिक्षण अधिगम प्रक्रिया :शिक्षक की भूमिका
- योग्यता आधारित शिक्षा की और स्थानांतरण
- स्कूल की तैयारी
- मिशन की सामरिक योजना
- शिक्षा और सीखना :बच्चो की क्षमता और विकास पर ध्यान
- मिशन अमल में विभिन्न हितग्रहिओं की भूमिका
- SCERT और DIET के माध्यम से शैक्षणिक साहित्य
- दीक्षा का लाभ उठाना ,डिजिटल संसाधनों का भण्डार
- निगरानी और सूचना प्रौद्योगिकी ढांचा
- मिशन की स्थिरता
- माता पिता एवं सामुदायिक जुड़ाव
- अनुसन्धान मूल्यांकन एवं दस्तावेज करण की आवश्यकता
- निपुण भारत के हितधारक :-
- सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)
- सेंट्रल स्कूल आर्गेनाईजेशन
- राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
- स्टेट कॉउन्सिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग
- डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर एंड ब्लॉक एजुकेशन अफसर
- ब्लॉक रिसर्च सेंटर तथा क्लस्टर रिसोर्सेज सेंटर
- डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग
- कम्युनिटी एंड पैरेंट
- सेंट्रल स्कूल आर्गेनाईजेशन
- मुख्या शिक्षक
- गैर सरकारी संगठन
- सिविल सोसाइटी आर्गेनाईजेशन
- प्राइवेट स्कूल
निपुण भारत योजना की विशेषताएं
- 3 से 9 वर्ष तक के बच्चो की शिक्षा के मुताबिक जरूरतों को पूरा किया जायेगा।
- इसकी मदद से बच्चो को सही से लिखने -पढ़ने और बोलने में मदद मिलेगी।
- साक्षरता एवं संख्यात्मक द्वारा ज्ञान दिया जायगा और बच्चो का मानसिक विकास भी होगा।
- शिक्षकों को बुनियादी भाषा के विकास द्वारा हर बच्चे की साक्षरता और संख्यात्मक कौशल पर ध्यान दिया जायगा।
- जिससे बच्चे कम गलती करेंगे और ठीक तरीके से लिखेंगे तो जल्दी एवं आसानी से सीख पायगे।
- कोई बच्चा पीछे नहीं छूटेगा और बच्चे हर चीज को जल्दी समझेंगे और सब साथ में सीख पायगे।
- राष्ट्रीय -राज्य-जिला-ब्लॉक-स्कूल स्तर पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच स्तरीय कार्यान्वयन तंत्र स्थापित किये जायगे।
- बच्चो को शिक्षा की और बढ़ावा एंव सक्षम वातावरण का निर्माण किया जाएगा।
NIPUN Bharat Mission की कार्यान्वयन प्रक्रिया
- शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए देश में NIPUN Bharat 2023 की शुरुआत की गयी।
- इस मिशन को देश में सभी जगह जारी किया जाएगा।
- निपुण भारत योजना के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 स्तरीय तंत्र की स्थापना की जायेगी।
- जिसके अंतर्गत राष्ट्रिय,राज्य,जिला,ब्लॉक,और स्कूल स्तर पर इसका संचालन किया जाएगा।
- इस योजना का सञ्चालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
- निपुण भारत योजना मिशन के अंतर्गत 3-9 वर्ष के बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
- उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान की जायेगी जिससे उनकी पढाई की नीव मजबूत होगी और उन्हें आगे जाकर पढाई में कोई कठिनाई नहीं होगी।
- निपुण भारत योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक का लक्ष्य रखा गया हैं।
- निपुण भारत योजना के अंतर्गत प्री स्कूल 1,प्री स्कूल 2 ,और प्री स्कूल 3 के बाद ग्रेड 1,ग्रेड 2 और ग्रेड,3 की कक्षाये होंगी।
- छात्रों को इन कक्षाओं के अंतर्गत भाषा और गणित का बेहतर ज्ञान दिया जाएगा।
निपुण भारत योजना गाइडलाइन्स कैसे डाउनलोड करें
- सर्वप्रथम आपको निपुण भारत योजना आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in पर जाना होगा।

- उसके पश्चात् आपको Guideline for “National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy (NIPUN BHARAT) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने PDF में पेज का एक विकल्प आ जायगा ।
- यहां आप निपुण भारत योजना से स्थगित सभी जानकारी व गाइडलाइन्स देख सकते हैं।
- आप इसे डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके द्वारा निपुण भारत योजना गाइडलाइन्स को आसानी से सफलतापूर्वक डाउनलोड किया जा सकता है।
FAQs
National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy (NIPUN BHARAT)
5 जुलाई 2021