Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana:- आज हम आपको एक बहुत मह्त्वपूर्ण योजना के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना है। इस योजना की स्थापना श्री नरेंद्र मोदी जी ने सन 2015 में की थी। इस योजना के अनुसार ऐसे लोग जो आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण खुद का घर नहीं बना सकते तो सरकार उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ताकि वह स्वंम के पक्के घर बनवा सके और पुराने घरों की मरम्मत करवा सकें। इस योजना के तहत केंद्र सरकार समतल ज़मीन पर पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हज़ार रूपये और पहाड़ो पर पक्का मकान बनाने के लिए 1,30,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यदि आप भी अपना घर बनाना चाहते है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए पेज को अंत तक पढ़े।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana 2023
हम जानते है कि हमारे देश में बहुत से नागरिक ऐसे है। जो आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अभी भी कच्चे मकानों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है और उन्हें कठिन समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत लगने वाली कुल लगत 1,30,075 करोड़ रूपये है।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के तहत लगने वाली कुल लागत केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के बीच 60 : 40 के साझा क्षेत्रों में की जानी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में पक्का घर बनाने के लिए दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। PM Gramin Awas Yojana के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घर का निर्माण का काम 2022 तक पूरा किया गया। इस योजना के माध्यम से अभी तक देश भर के लाखो परिवार लाभवंतित हो चुके है।
Pradhan Mantri Awas Yojana List
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana |
कब शुरू की गई | वर्ष 2015 में |
लाभार्थी | देशभर के कमजोर तबके के लोग |
उद्देश्य | आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहयता प्रदान करना |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
PM Gramin Awas Yojana का उद्देश्य
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मुख्या उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिको को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहयता प्रदान करना है। ताकि जिन लोगो के पास घर नहीं है या जो लोग कच्चे घरो में रह रहे है। उनके लिए पक्के मकानों का निर्माण कराना है। साथ ही शौचालय बनाने के लिए 12000 रूपये की सहयता भी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023 का लाभ
- सरकार द्वारा समतल ज़मीन पर घर बनाने के लिए 1,20 ,000 तथा पहाड़ो पर घर बनाने के 1,30,000 राशि प्रदान की जाएगी।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान सीधे उनके बैंक खाते प्राप्त होगा।
- इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana की पात्रता
- आवेदक को भारत का निवासी होना अनिवार्य है।
- ऐसे परिवार जिनमे मुखिया महिला सदस्य है वो भी योजना का लाभ ले सकते है।
- अगर परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी विभाग में कार्यरत है तो वह आवेदन नहीं कर सकता है।
- योजना के तहत ऐसे परिवार जिनमे 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई व्यस्क सदस्य नहीं होना चाहिए।
Gramin Awas Yojana के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का बैंक खाता
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- इस Home Page पर आपको Awaassoft के ऑप्शन पर क्लिक करके कुछ विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ पर Data Entry के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा अब आपको लॉगिन का विकल्प मिल जायेगा।

- लॉगिन करके अपनी यूजर आयडी और पासवर्ड प्राप्त कर ले।
- इस प्रकार अब इस यूजर आईडी व पासवर्ड के साथ आपको लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ पर आपको आवेदन फॉर्म में जानकारी भरनी होगी जैसे — नाम ,जेंडर ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि।
- अब आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।