Rajasthan Bus Sarthi Yojana:- हाल ही मे राजस्थान सरकार द्वारा परिवहन विभाग मे चल रही कर्मचारियों की कमी को पूरा करने और संसाधनो का अधिकतम उपयोग करने के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है। जिसका नाम राजस्थान बस सारथी योजना 2023 है। इस समय प्रदेश मे अधिकतर नागरिक बेरोज़गार है। और उनको रोज़गार की तलाश है। इसको मध्यनज़र रखते हुए राजस्थान सरकार ने Rajasthan Bus Sarthi Yojana को आरम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से परिवहन निगम मे चल रही कर्मचारियों की कमी को पूरी करने के लिए बिना परिक्षा के ही सीधे भर्ती की जाएगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राजस्थान बस सारथी योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। आप इस लेख को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Rajasthan Bus Sarthi Yojana 2023
राजस्थान बस सारथी योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है। इसके अन्तर्गत राजस्थान परिवहन विभाग मे स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। और राज्य के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। बस सारथी योजना का संचालन राजस्थान परिवहन निगम के द्वारा किया जाएगा। बस सारथी की भर्ती सीधे संविदा के आधार पर बस ऑपरेटर के पद पर की जाएगी। इसमे भर्ती के लिए कोई परिक्षा नही ली जाएगी। राज्य के नागरिको को भर्ती के लिए विभाग ने ऑफिशियल नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन आवेदन ऑफलाईन के माध्यम से स्वीकार किए जाएगें। Rajasthan Bus Sarthi Yojana के तहत चयन युवाओं की शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा। राज्य के बेरोज़गार युवा 1 मई 2023 से आवेदन कर सकते है।
राजस्थान बस सारथी योजना 2023 के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Rajasthan Bus Sarthi Yojana |
आरम्भ की गई | राज्य सरकार द्वारा। |
सम्बन्धित विभाग | परिवहन निगम राजस्थान। |
राज्य | राजस्थान। |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक। |
उद्देश्य | परिचालको की भर्ती करना एंव उनकी आय मे वृद्धि करना। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाईन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc/ |
Bus Sarthi Yojana Rajasthan का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्थान बस सारथी योजना का मुख्य उद्देश्य परिवहन विभाग मे परिचालको की कमी को पूरी करना और उनकी आय मे वृद्धि करना है। राज्य मे बढ़ती महंगाई के साथ साथ बेरोज़गारी भी बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के परिचालक के खाली पदो को भरने और उनकी आय मे बढ़ोतरी करने के लिए Rajasthan Bus Sarthi Yojana को शुरू किया है। ताकि वह महंगाई के समय मे अपनी आजिविका चला सकेगें। और राज्य मे बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।
राजस्थान बस सारथी योजना के लिए बस सारथी सूची
Rajasthan Bus Sarthi Yojana के लिए भर्ती किये जाने वाले बस सारथियों को संख्या अभी कोई निर्धारिक नही की गई है। किन्तु अलग अलग जनपदो को रोडवेज़ बस के लिए दो बस सारथी की संख्या तय की गई है। राजस्थान के नागरिक बस सारथी संख्या की जानकारी अपने नज़दीकी रोजवेज़ बस स्टैण्ड पर जाकर जानकारी कर सकते है।
राजस्थान बस सारथी के कार्य
राजस्थान बस सारथी के मुख्य कार्य राजस्थान बस चालक के कार्यो के समान ही होगें। बस सारथीयों के कार्यो का विवरण निम्नलिखित है।
- राजस्थान बस सारथियों का कार्य यात्रियो को बस मे बैठाना है। और उनसे किराया वसूल कर टिकट देना है।
- मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित वर्दी की व्यवस्था खुद करनी है तथा परिचालक लाइसेंस बैज़ की भी व्यवस्था स्वंय करने होगे
- बुंकिग घरो से DSA प्राप्त करने होगे तथा E.T.I.M मे प्रविष्ट कर बिलो को प्राप्त करना होगा
- बस सारथी को रूट तय करना होगा। और उस रूट से बस सारथी द्वारा यात्रियो को चढ़ाना व उतारना होगा।
- Bus Sarthi अधिक से अधिक संख्या मे यात्रियों को बस मे बैठाने को प्रेरित करना होगा।
- परिवहन संसाधनो से प्राप्त धनराशी एंव राजस्व को कार्यालय मे जमा करना होगा।
- बस सारथियों को अपनी ड्रेस पर Bus Sarthi के नाम का प्लेट लगवाना अनिवार्य है।
- Bus Sarthi को सड़क पर मोटर वाहन अधिनियमो को फॉलो करना होगा और समय समय पर जारी आदेशो व निर्देशो का पालन करना है।
Bus Sarthi Yojana की वेतन राशी
राजस्थान परिवहन भर्ती चयन किये जाने वाले लाभार्थियो को किलोमीटर के हिसाब से वेतन राशी दी जाएगी। बस परिचालको को हर महीने दस हज़ार किलोमीटर पर 13,000 रूपेय वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने दस हज़ार किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर परिचालक को हर एक 1 एक किलोमीटर के लिए 1.5 रूपेय दिये जाएगें।
राजस्थान बस सारथी योजना के लिए चयन प्रक्रिया
- अगर एक बस सेवा के लिए अधिक बस सारथी आवेदन करते है। तो ऐसी स्थिति मे आवेदक को बस सेवा शैडयुल के हिसाब से बस सारथी के रूप मे चयन किया जाएगा।
- पिरचालक संविदा अवधि मे कैलेंडर महीने के अन्तिम सप्ताह मे मार्ग मे परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद समिति के मुख्य प्रंबन्धक जी के द्वारा अगले माह मे परिचालक की बस का मार्ग मे परिवर्तन कर दिया जाएगा।
- यात्रियों का किराया दर बढ़ाने पर तय लक्ष्यो मे बृद्धि होगी। जो परिचालक द्वारा स्वीकार किया जाएगा।
- एक ही मार्ग या रूट पर चलने वाली सभी बसों को एक साथ नहीं चलाया जाएगा।
- Rajasthan Bus Sarthi Yojana के तहत बस सारथी से एक माह का अनुबन्ध किया जा सकता है।
Rajasthan Bus Sarthi Yojana बस सारथियों को प्राप्त छुट्टीयां
बस सारथी योजना को निम्नलिखित छुट्टीयां प्राप्त होगीं जो इस प्रकार है।
- Rajasthan Bus Sarthi Yojana के तहत बस सारथी को हर महीने सप्ताह मे चार दिन साप्ताहित अवकाश दिया जाएगा।
- अगर बस सारथी बिना बताए पांच दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहता है। तो उन दिनो को लिए बस सारथी को वेतन प्रदान नही किया जाएगा।
- बस सारथी को अनुपस्थित रहने के बदले मे 500 रूपेय और GST अतिरिक्त पांच दिन तक की वेतन राशी के बराबर वसूली की जाएगी।
- इसके अतिरिक्त पूर्व सूचित कर विशेष परिस्थितियों मे मुख्य प्रबंधक द्वारा बस सारथी को अधिकतम दस दिन का अवकाश दिया जा सकता है।
- परन्तु बस सारथी को अवकाश के दिनो का कोई वेतन नही दिया जाएगा।
राजस्थान बस सारथी योजना के लिए पात्रता
- Rajasthan Bus Sarthi Yojana के तहत आवेदक राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए।
- इसके अन्तर्गत आवेदक मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- आवेदक को बैध परिचालक लाईसेंस एंव बैंज प्रस्तुत करना होगा।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- दो राजपत्रित अधिकारी के स्तर से सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है।
- उम्मीदवार को पुलिस थाने मे कोई भी अपराधिक प्रकरण न हो सम्बन्धित शपथ पत्र या पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट देनी होगी।
- राजस्थान बस सारथी योजना के अन्तर्गत सेवानिवृत्त चालक व परिचालक भी आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Bus Sarthi Yojana के जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड।
- परिचालक लाईसंस।
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट।
- निवास प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नम्बर।
राजस्थान बस सारथी योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
Rajasthan Bus Sarthi Yojana बस सारथी योजना के तहत राज्य के जो कोई इच्छुक लाभार्थी आवेदन करना चाहते है। तो वह ऑफलाइन के माध्यम से निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करके आवेदन कर सकते है।
- सर्वप्रथम आपको राजस्थान बस सारथी योजना के नॉटिफिकेशन की से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको ई मित्र से बस सारथी योजना के आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाना है।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म को भरना है। और पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र के साथ 500 रूपेय एक स्टाम्प संलग्न करना है।
- अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज़ को इस फॉर्म के साथ संलग्न करने है
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म अपने जनपद के बस डिपो मे जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप राजस्थान बस सारथी योजना 2023 के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।
FAQs
परिवहन निगम मे चल रही स्टाफ की कमी को पूरा करने और बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार देने के लिए राजस्थान सरकार ने बस सारथी योजना का संचालन किया है।
बस सारथी योजना के लिए आवेदन 1 मई 2023 से स्वीकार किये जाएगें। अभी अन्तिम तिथि की घोषणा नही की गई है।
बस सारथी का कार्य यात्रियों को बस मे बैठने के लिए प्रेरित करना है। और उनको टिकट देकर किराया वसूल करना है।
बस सारथी योजना के तहत परिचालको को एक सप्ताह मे एक अवकाश और एक माह मे चार अवकाश प्राप्त होगें।