राजीव गांधी स्वरोजगार योजना शुरू हुई, हिमाचल में युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

0

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana:- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य मे रोजगार के अवसरो मे वृद्धि करने तथा युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के युवाओं स्वंय रोजगार से जोड़ने व नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 25 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। जिससे राज्य मे रोज़गार को बढ़ावा मिल सके। और बेरोज़गारी दर को कम किया जा सके। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक मे बजट सत्र 2023-24 के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को मंजूरी दे दी गई है।

प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से सम्बन्धित सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य के बेरोज़गार नागरिक है। और इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्रदान करने के लिए यह योजना आरम्भ की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की अध्यक्षता मे हुई कैबिनेट की बैठक मे 17 मई 2023 को राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना को आरम्भ करने की मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा युवाओं को ई बसें, इलेक्ट्रिक टैक्सियां, इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। और इसके साथ ही 1 मेगावाट तक वाणिज्यक और सौर ऊर्जा परियोजना और मत्स्य पालन परियोजनाओं के लिए भी युवाओं को प्रोत्साहन एंव अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। जिससे कि योजना के माध्यम से अन्य युवाओं को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इसके माध्यम से युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें। और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के जरिए हिमाचल प्रदेश को 2026 तक हरित प्रदेश बनाने और देश विदेश मे इलेक्ट्रिक वाहनो के लिए मॉडल राज्य के रूप मे विकसित करने का लक्ष्य तय किया है।

Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 के बारे मे जानकारी

योजना का नामRajiv Gandhi Swarojgar Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यहिमाचल प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के बेरोज़गार युवा।
उद्देश्ययुवाओं को स्वरोज़गार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://himachal.nic.in/

HP Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय युवाओं को स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। देश मे कोरोना महामारी के बाद से सभी उद्योग धंधे एंव कारखाने बंद कर दिये गए थे। जिसके बाद युवाओं मे भंयकर बेरोज़गारी व्याप्त हो गयी है। और तभी से राज्य के अधिकतर युवा बेरोज़गार बैठे है। इसी को मध्यनज़र रखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana को शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को 25% से 35% तक का अनुदान दिया जाएगा। जिससे प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें। बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी। और पर्याप्त रोज़गार के अवसर प्राप्त होगे। इसके अलावा राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना का मूलभूत उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को 2026 तक हरित प्रदेश बनाने और देश विदेश मे इलेक्ट्रिक वाहनो के लिए मॉडल राज्य के रूप मे विकसित करना है।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत मिलने वाला अनुदान का ब्यौरा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर जी ने बताया कि अगर राज्य का कोई भी युवा डेंटल क्लीनिक की स्थापना करना चाहता है। या फिर मछली पालन से सम्बन्धित परियोजनाओं का विस्तार करना चाहता है। तो उसे राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान 60 लाख रूपेय तक के उपकरण के लिए देय होगा। Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली अनुदान राशी का ब्यौरा इस प्रकार है।

श्रेणीअनुदान राशी
सामान्य श्रेणी25 प्रतिशत।
अनुसूचित जाति व जनजाति30 प्रतिशत।
महिला व दिव्यांग35 प्रतिशत।
सौर ऊर्जा परियोजनाओं हेतु40 प्रतिशत।
इलेक्ट्रिक वाहनो की खरीद पर50 प्रतिशत।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के लाभ एंव विशेषताएं

  • राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा आरम्भ की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को 2026 तक हरित प्रदेश बनाने और देश विदेश मे इलेक्ट्रिक वाहनो के लिए मॉडल राज्य के रूप मे विकसित करना है।
  • इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा युवाओं को ई बसें, इलेक्ट्रिक टैक्सियां, इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त 1 मेगावाट तक वाणिज्यक और सौर ऊर्जा परियोजनाओं और मत्स्य पालन परियोजनाओं की स्थापना के लिए युवाओं को प्रोत्साहन व रियायते एंव अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ रूपेय की बजट राशी मंजूर की है।
  • इसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान 60 लाख रूपेय तक के उपकरणो पर 25% से लेकर  35% तक का अनुदान दिये जाने का प्रवाधान है।
  • इलेक्ट्रिक वाहनो की खरीद पर सरकार द्वारा 50% सब्सिडी और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% सब्सिडी भी सरकार द्वारा ही प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की महिला एंव दिव्यांगजनो को RGSY के माध्यम से मशीनरी की खरीद पर 35% सब्सिडी प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना युवाओं को स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • इसके माध्यम से राज्य के युवाओं को अपने ही राज्य मे रोज़गार की प्राप्ति होगी। एंव प्रदेश मे बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगें। और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • भविष्य मे RGSY के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को हरित प्रदेश बनाया जा सकेगा।

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना की पात्रता

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिएं
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र। दिव्यांग होने की स्थिति मे।
  • पंजीकृत मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मशीनरी के बिल।

Rojgar Mela

Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश के जो कोई भी इच्छुक युवा Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो उनको अभी थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी। क्योंकि अभी यह योजना कैबिनेट की बैठक मे मंजूर की गई है। जल्दी ही हिमाचल सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना को लागू कर आवेदन प्रकिया शुरू की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य बताएगें। ताकि आप इस योजना मे आवेदन कर आसानी से लाभ प्राप्त कर सके।

सम्पर्क विवरण

हेल्पलाइन नम्बर –

  • 91-1772622204
  • 91-1772621154

FAQs

राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना क्या है?

यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई है इस योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोज़गार शुरू करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana को कब मंजूर किया गया है?

राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना को 17 मई 2023 को मंजूरी दे दी गयी है।

RGSY का पूरा नाम क्या है?

इसका पूरा नाम Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana है।

राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना को किसने आरम्भ किया है?

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने आरम्भ किया है।

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana को किसके लिए आरम्भ की गई है?

राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना को राज्य के युवाओं के लिए आरम्भ की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here