Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2023:- हमारे देश में आज भी कई बच्चे ऐसे है जिनके माँ बाप नहीं है और वो अनाथ है। तथा न ही उनको अच्छी शिक्षा मिल पाती हैजिससे वो अपना भविष्य बेहतर बना सके। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के अनाथ बच्चो का भविष्य बेहतर बनाने के लिए Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो को गोद लिया जायेगा। तथा उनकी देखभाल से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई तक का खर्च सरकार द्वारा उठाया जायेगा।इस योजना के माध्यम से केवल उन्ही बच्चो को सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता- पिता या कोई अन्य उनकी देख रेख के लिए मौजूद नहीं है।
यदि आप मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से संभंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ;इसके लाभ ,उद्देश्य ,दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में बतायेगे तो हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2023 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 6000 अनाथ बच्चो को गोद लिया जायेगा। तथा गोद लिए बच्चो की देखभाल से लेकर पढाई लिखाई जैसी सभी सुविधाएं सरकार द्वारा वहन की जाएगी। तथा बच्चो को रहने के लिए घर ,शिक्षा और बालिग होने पर उनकी शादी के लिए भी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत अनाथ और विशेष रूप से असक्षम बच्चो निराश्रित महिलाओ और वरिष्ठ नागरिको को भी जोड़ा जायेगा। इस योजना के संचालन के लिए सरकार ने 101 करोड़ रूपए का बजट तय किया है। यह योजना अनाथ बच्चो का भविष्य उज्जवल बनाने में कारगर साबित होगी।
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री ठाकुर सुख विंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा |
शुरू हुई | 16 फरवरी 2023 |
लाभार्थी | राज्य के अनाथ बच्चे, निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
योजना का बजट | 101 करोड़ रुपए |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के 6000 अनाथ बच्चो को गोद लेकर उनका भविष्य बेहतर बनाना है। जिससे उन्हें अपना जीवन जीने के लिए किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। और वह बेहतर तरीके से अपना भविष्य उज्जवल बना सके|
Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana के तहत अनाथ बच्चो को मिलने वाली धनराशि
- इस योजना के माध्यम से संस्था में रहने वाले अनाथ बच्चो और निराश्रित महिलाओं का आवर्ती खाता खोला जाएगा।
- जो बच्चे 0 से 14 के है उन्हें हर महीने 1000 रुपए उनके बैंक अकाउंट में प्रदान किये जाएंगे। 14 से 18 वर्ष वाले बच्चो को और एकल महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाएंगे।
- Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2023 के अंतर्गत 18 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चो को कोचिंग और स्कॉलशिप के रूप में हर साल 1 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।
- बच्चे जब कोचिंग करेंगे उन्हें आवास के लिए 4-4 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- बच्चों के समग्र विकास के लिए हर महीने पिकनिक भी आयोजित किया जाएगा।
- जिन बच्चो के पास रहने के लिए आवास नहीं है उन्हें 3 बिस्वा अमीन और 3 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
- विवाह योग्य बच्चो के लिए सरकार उन्हें 2 लाख रुपए धनराशि प्रदान करेगी।
- जो बच्चे अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते है उन्हें सरकार उन्हें 2 लाख रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
- सरकार द्वारा बच्चो को प्रीतिवर्ष हर त्योहार मानाने के लिए 500 रुपए दिए जाएंगे। जिससे बच्चे अच्छे से त्यौहार माना सके।
सुख आश्रय योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऐसे अनाथ बच्चो को जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें सरकार द्वारा 3 बिस्वा ज़मीन और घर बनाने के लिए 3 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से 6000 से अधिक अनाथ बच्चो को लाभवंतित किया जायेग।
- Sukh Aashray Yojana के अंतर्गत राज्य के अनाथ बच्चे और असक्षम बच्चे निराश्रित महिलाओ और वरिष्ठ नागरिको को भी जोड़ा जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से 6000 बच्चो को चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट के रूप में गोद लिया जायेगा।
- Sukh Aashray Yojana के तहत जो बच्चे शादी के योग्य होंगे उन बच्चो को सरकार द्वारा शादी के लिए 2 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की पात्रता
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के अनाथ बच्चे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- और राज्य के निराश्रित महिला और वरिष्ठ नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे
Sukh Aashray Yojana 2023 दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बच्चे के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- निराश्रित महिलाओं का शपथ पत्र
- उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
- कोचिंग की सुविधा के लिए छात्रावास की रसीद
- भूमिहीन होने का शपथ पत्र
- बैंक का खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana की आवेदन प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है उनकी जानकारी के लिए हम बता रहे कि राज्य सरकार ने अभी इस योजना को शुरू करने का एलान किया है इस योजना के अंतर्गत आवेदन सम्बन्धी किसी भी तरह की जानकारी को सावर्जनिक नहीं किया गया है जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बता देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कृप्या इस लेख के साथ अवश्य जुड़े रहे।
FAQs
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट अभी लॉन्च नहीं की गई है|