Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana:- देश मे महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। ताकि महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। और उनको समाज की मुख्यधारा मे शामिल किया जा सके। ऐसी ही एक योजना झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गई है। जिसका नाम Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 है। इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुभारम्भ किया था। लेकिन वर्ष 2022 मे इसमे परिवर्तन कर दिया गया है। इस कारण बालिकाओं को अब सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नही दिया जाएगा। वर्तमान मे बालिकाओं को अब सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
इस योजना के तहत बालिकाओं को 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। झारखंड राज्य के कुछ जनपदो मे इसका लाभ मिलना आरम्भ हो चुका है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। इसिलिए आप इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है। इस योजना के माध्मय से राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके माध्यम से 8वीं 9वीं कक्षा मे पढ़ रही बालिकाओं को 2500 रूपये और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा मे पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000 रूपेय की वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बालिका की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिकाओं को 20,000 रूपेय का एक मुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ प्राप्त कर बालिकाएं अपने उच्च शिक्षा का सपना पूरा कर सकेगी।
और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगी। या बालिकाएं इस राशी को अपने विवाह के लिए उपयोग कर सकती है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की 2011 की जनगणना मे शामिल 27 लाख परिवारो और 10 लाख अन्त्योदय कार्ड धारको के परिवारो की बालिकाओं को यह लाभ दिया जाएगा। अर्थात झारखंड राज्य के 37 लाख परिवार की बालिकाओं को किशोरी समृद्धि योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इससे माध्यम से राज्य की बालिकाएं निरंन्तर शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। और राज्य मे बाल विवाह पर रोक लगेगी
Note:- Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी नहीं है
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana |
आरम्भ की गई | झारखंड सरकार द्वारा। |
सम्बन्धित विभाग | महिला एंव बाल विकास विभाग। |
राज्य | झारखंड |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं। |
उद्देश्य | बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना। और बाल विवाह को रोकना। |
कुल आर्थिक सहायता | 40,000 रूपेय। |
किस्त संख्या | छ: |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन। |
आफिशियल बेवसाइट | NA |
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली किस्तें
किस्त | किस्तों का विवरण | आर्थिक सहायता |
पहली किस्त | 8वीं कक्षा में | 2500 रूपेय। |
दूसरी किस्त | 9वीं कक्षा में | 2500 रूपेय। |
तीसरी किस्त | 10वीं कक्षा में | 5000 रूपेय। |
चौथी किस्त | 11वीं कक्षा में | 5000 रूपेय। |
पांचवी किस्त | 12वीं कक्षा में | 5000 रूपेय। |
छठी किस्त | 18 की आयु पूर्ण होने पर | 20,000 रूपेय। |
झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गई Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशी बालिकाओं को किस्तो के रूप मे दी जाएगी। ताकि बालिकाएं निरन्तर शिक्षा से जुड़ी रहे। और अपना भविष्य बेहतर कर सके। राज्य मे अधिकतर बालिकाएं ऐसी जो शिक्षा तो प्राप्त करना चाहती है। परन्तु उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती है।
इसी को ध्यान मे रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना को आरम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवार की बालिकाओं को 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। इसके माध्यम से बालिकाएं शिक्षा के पथ पर अग्रसर होगी। राज्य मे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बाल विवाह पर रोक लगेगी। राज्य की बालिकाएं सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त होगी।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लाभ एंव विशेषताएं
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है।
- इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारम्भ किया था। लेकिन वर्ष 2022 मे इसमे परिवर्तन कर दिया गया है।
- अब बालिकाओं को पूर्व मे संचालित मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ न देकर Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ दिया जाएगा।
- इसके माध्यम से बालिकाओं को आठवी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इसके अतिरिक्त बालिका की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिकाओं को 20,000 रूपेय का एक मुश्त अनुदान भी दिया जाएगा
- इस योजना के अन्तर्गत राज्य की 2011 की जनगणना मे शामिल 27 लाख परिवारो और 10 लाख अन्त्योदय कार्ड धारको के परिवारो की बालिकाओं को यह लाभ दिया जाएगा।
- राज्य की बालिकाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशी सीधे बालिका के बैंक खाते मे ट्रांसफर की जाएगी।
- इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को आगंनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से ऑफलाइन किया जाएगा।
- इसमे आवेदन के लिए बालिका अपने विद्यालय, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से भी सम्पर्क कर सकती है।
- Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के माध्यम से बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने को प्रेरित होगीं।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर बालिकाएं अपने उच्च शिक्षा का सपना पूरा कर सकेगी। और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगी।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए पात्रता एंव मानदंड
- बालिका झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- यदि लाभार्थी बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु से पूर्व ही कर दिया जाता है। तो उस बालिका को इस योजना का लाभ प्राप्त करने का अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। और उसको एक मुश्त राशी 2000 रूपेय के लाभ से भी वंचित कर दिया जाएगा।
- बालिका के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए। जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- बालिकाएं जो अन्त्योदय राशन कार्ड धारक परिवार से है Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana पात्र होगी।
- वर्ष 2011 जनगणना मे शामिल परिवार की बालिकाएं भी पात्र होगी।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- अन्त्योदय राशन कार्ड।
- जनगणना 2011 मे शामिल होने का प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता विवरण।
- पासपोर्ट साईज़ फोटो।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- बालिका को सबसे पहले अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केन्द्र जाकर Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का आवेदन फार्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र मे मांगी गयी सभी जरूरी जानकारीयों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना है।
- अब आपको अपने मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ को संलग्न करना है।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को प्रखंड विकास अधिकारी या जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय मे जाकर जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अन्तर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है।
FAQs
इस योजना को झारखंड राज्य की पढ़ रही बालिकाओं की शिक्षा में आर्थिक मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इसके माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं मे पढ़ रही छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्ध योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारो की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। और राज्य मे बाल विवाह को रोकना है।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के माध्यम से आठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं को 40,000 रूपेय की वित्तीय सहायता राशी किस्तो पर दी जाएगी।
इस योजना का लाभ झारखंड राज्य की स्कूल जाने वाली बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।