UP Atal Awasiya Vidyalaya Yojana 2023:- उत्तर प्रदेश मे निर्माण श्रमिको के बच्चो के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए एक योजना को शुरू किया है। जिसका नाम Atal Awasiya Vidyalaya Yojana है। इस योजन के माध्यम से राज्य मे गरीब मजदूरो के बच्चो को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य के 18 मंडलो मे अटल आवासीय स्कूलो की स्थापना की जाएगी। जिनमे अनाथ व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिको के बच्चो का पंजीकरण करवाया जाएगा। और उनको निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। अटल आवासीय विद्यालय योजना के अन्तर्गत स्थापित विद्यालय की क्षमता 1000 छात्र छात्राओ की होगी। जिसमे लाभार्थी बच्चो को प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक तक की मुफ्त मे शिक्षा प्रदान की जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Atal Residential School Scheme से सम्बन्धित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। आप आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Atal Awasiya Vidyalaya Yojana 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरूआत की है। इसके अन्तर्गत गरीब व अनाथ बच्चो को शिक्षा हेतु विद्यालयो का निर्माण कराया जाएगा। इन विद्यालयों मे जवाहर लाल नवोदय विद्यालय की तर्ज़ पर श्रमिको के बच्चो को शिक्षा से सम्बन्धित सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जाएगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के पंजीकृत श्रमिको के 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चो को आवासीय विद्यालयो मे प्रवेश दिया जाएगा। जिसमे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल एंव माध्यमिक तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी।
Atal Awasiya Vidyalaya Yojana के माध्यम से हर वह गरीब बच्चे को पढ़ाई को मौका मिल सकेगा। जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते स्कूल मे दाखि़ला नही ले पाता है। लेकिन इस आवासीय विद्यालय की स्थापना के बाद उत्तर प्रदेश का कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहेगा। इसका संचालन प्रदेश के 18 जि़लो मे किया जा रहा है।
अटल आवासीय विद्यालय योजना 2023 के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Atal Awasiya Vidyalaya Yojana |
आरम्भ की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने। |
सम्बन्धित विभाग | भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड |
राज्य | उत्तर प्रदेश। |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश के गरीब बालक। |
उद्देश्य | राज्य का कोई भी गरीब बालक शिक्षा से वंचित न रहे। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाईन। |
आवेदन प्रक्रिया | https://www.upbocw.in/ |
UP Atal Residential School Scheme का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार का अटल आवासीय विद्यालय योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य का कोई भी बालक शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए Atal Awasiya Vidyalaya Yojana का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश के गैर सरकारी सेक्टरो मे काम करने वाले मज़दूर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बच्चो को स्कूल मे दाखिला नही दिला पाते है। इसकी वजह से उनके बालक शिक्षा से वंचित रह जाते है। लेकिन इस समस्या का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने आवासीय विद्यालय योजना की शुरूआत की है। इसके अन्तर्गत राज्य के श्रमिको के गरीब व अनाथ 6 से 14 वर्ष तक के बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। साथ ही अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। इसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी बालक अपने शिक्षा के अधिकार से वंचित नही रहेगा।
यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना
अटल आवासीय विद्यालय योजना के अन्तर्गत आने वाले 18 मंडल
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- बरेली
- मुजफ्फरनगर
- मुरादाबाद
- झांसी
- आगरा
- मिर्जापुर
- सहारनपुर
- गोंडा
- ललितपुर
- देवीपाटन
- आज़मगढ़
- अलीगढ़
- प्रतापगढ़
- मेरठ
- लखनऊ
- कानपुर
Atal Awasiya Vidyalaya Yojana के अन्तर्गत उपलब्ध सुविधाएं
अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जितने भी स्कूलो का निर्माण कराया जाएगा। उन सभी स्कूलो मे बच्चो को निम्न सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
- बच्चो की ड्रेस एंव पढ़ाई सम्बन्धित सभी प्रकार की सामग्री सुविधा उपलब्ध होगी।
- खेलकूद एंव मनोरंजन से सम्बन्धित सभी सुविधाएं।
- स्वच्छ पेयजल। व स्वच्छ वतावरण।
- मुफ्त शिक्षा की सुविधा।
- रहने खाने की सुविधा।
उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का संचालन एंव रूपरेखा
- इस योजना के माध्यम से कक्षा पांच तक की दो वर्ष ब्रिज़ कोर्स के रूप मे करायी जाएगी।
- कक्षा छ से आठ तक की होने वाली शिक्षा अटल आवासीय विद्यालय योजना की तर्ज़ पर तीन वर्ष के आधार पर करायी जाएगी।
- Atal Awasiya Vidyalaya Yojana का संचालन महिला सामाख्या, गैर सरकारी और स्वैच्छिक संस्थाओ के माध्यम से किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से CBSE और ICSE पैर्टन के आधार पर शिक्षा दी जाएगी।
- अटल आवासीय विद्यालय योजना के अन्तर्गत कक्षा 8 से आगे की शिक्षा के लिए राज्य के श्रम विभाग के द्वारा योजना को तैयार स्कूलो को सूचित कर दिया जाएगा।
Atal Awasiya Vidyalaya Yojana के लाभ एंव विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यानाथ जी के द्वारा अटल आवासीय विद्यालय योजना को शुरू किया गया है।
- Atal Awasiya Vidyalaya Yojana का संचालन उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जाएगा।
- सभी पात्र विद्यार्थियो को मुफ्त शिक्षा के साथ रहने की व्यवस्था भी की जाएगी। और साथ ही खेलकूद का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिको के 6 से 14 वर्ष के मध्य बच्चो के निशुल्क दाख़िला दिया जाएगा।
- अटल आवासीय विद्यालय योजना का संचालन प्रदेश के 18 मंडलो मे सुचारू रूप से किया जाएगा।
- इसके माध्यम से राज्य के गरीब निर्माण श्रमिको के बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
- इस योजना के तहत केवल पंजीकृत श्रमिको के बच्चे ही लाभान्वित होगें।
- गरीब बालको को मुफ्त आवास वस्त्र भोजन एंव अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी।
- विद्यालय एंव छात्रावास के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार 12 से 15 एकड़ भूमी का आवंटन किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए लगभग 58 करोड़ रूपेय खर्च करेगी।
- लगभग 18000 से अधिक श्रमिक परिवार के बालको को इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
- इन विद्यालयो मे प्रवेश के लिए बच्चो का चयन काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
- Atal Awasiya Vidyalaya Yojana के शुरू होने के बाद राज्य का कोई भी गरीब बालक शिक्षा से वंचित नही रहेगा।
- राज्य के प्रत्येक बच्चो तक शिक्षा की पहुँच आसान होगी। और बच्चो के शिक्षा स्तर मे सुधार होगा।
अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश के लिए योग्यताएं
- आवेदक के माता पिता उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी होने चाहिये।
- इसके लिए श्रमिक परिवार के बच्चे ही लाभान्वित होगें।
- इस योजना के तहत प्रवेश लेने के लिए 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे प्रवेश के लिए पात्र है।
- श्रमिक भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड मे पंजीकृत मजदूरो के बच्चे ही आवेदन के लिए पात्र है।
Atal Residential School Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आवेदक बालको के माता पिता का आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साईज़ फोटो।
- मोबाइल नम्बर।
अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया
- Atal Awasiya Vidyalaya Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले श्रम कार्यालय जाना होगा।
- वहा जाकर आपको आवासीय विद्यालय योजना से सम्बन्धित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म मे मांगी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी है।
- अब आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को इस फॉर्म के साथ संलग्न करने है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित अधिकारी को जमा कर देना है।
- उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
- आवेदन फॉर्म के सत्यापन के बाद आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत आवेदन कर सकते है।
FAQs
इस योजना के माध्यम से गैर सरकारी क्षैत्रो मे काम करने वाले पंजीकृत श्रमिको के बच्चो को निशुल्क शिक्षा से लाभान्वित किया जाएगा।
Atal Awasiya Vidyalaya Yojana को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आगरा के फतेहपुर सीकरी से वर्ष 2021 को की गई थी।
उत्तर प्रदेश के लगभग 18 मंडलो मे शुरू किया गया है।
इसके लिए बालन की आयु 6 वर्ष से 14 वर्ष तक होनी चाहिए।
इसकी ऑफिशियल वेबसाइट http://upbocw.in है।
इस योजना के अन्तर्गत आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से किया जाएगा।