UP Mahila Samarthya Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य की महिलाओं के कल्याण एंव सशक्तिकरण के लिए समय समय पर अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती रहती है। ताकि महिलाओ के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। और उनको समाज की मुख्यधारा मे शामिल किया जाएं। ऐसी ही एक और योजना उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य की महिलाओं के हित मे आरम्भ की गई है। जिसका नाम UP Mahila Samarthya Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओ को रोज़गार के प्रति प्रेरित कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी महिला सामर्थ्य योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आप इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Mahila Samarthya Yojana 2023
यूपी महिला सामर्थ्य योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वार बजट 2021-22 की घोषणा करते हुए 22 फरवरी को आरम्भ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को रोज़गार के प्रति प्रेरित किया जाएगा। और साथ ही स्थानीय संसाधनो के आधार पर होम एंड कॉटेज़ उद्योगो के माध्यम से उनके जीवन स्तर मे सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए सरकार द्वारा बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2021 – 2022 महिला सामर्थ्य योजना के नाम से एक नई योजना आरम्भ की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा 200 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया गया है। UP Mahila Samarthya Yojana महिला सशक्तिकरण तथा कल्याण के लिए एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का संचालन दो स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी। और एक जिला स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी।
यूपी महिला सामर्थ्य योजना के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | UP Mahila Samarthya Yojana |
आरम्भ की गई | राज्य सरकार द्वारा। |
कब आरम्भ की गई | 22 फरवरी 2021 |
राज्य | उत्तर प्रदेश। |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं। |
उद्देश्य | प्रदेश की महिलाओं को रोज़गार के लिए प्रेरित करना। |
ऑफिशियल वेबसाइट | शीघ्र आरम्भ की जाएगी। |
UP Mahila Samarthya Yojana 2023 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई यूपी महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं का कल्याण एंव सशक्तिकरण करना है। UP Mahila Samarthya Yojana के माध्यम से महिलाओं को रोज़गार के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले उद्यमो का उत्थान किया जाएगा। और महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किये जाएगें। ताकि वह अपने उद्योग को बेहतर बना सके। और उनके जीवन स्तर मे सुधार हो सके। महिला सामर्थ्य योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगीं। और प्रदेश मे औद्योगिक क्षेत्र मे का विकास होगा।
यूपी महिला सामर्थ्य योजना का कार्यान्वयन
UP Mahila Samarthya Yojana के प्रथम चरम मे 200 विकास खंण्ड मे महिला सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित किये जाएगें। इन केन्द्रो पर प्रशिक्षण सामान्य उत्पादन और प्रसंस्करण तकनिकी अनुसंधान और विकास, पैकेजिंग, लेवलिंग, बारकोडिंग सुविधा जैसी सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। प्रत्येक सुविधा केन्द्र का 90 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। यूपी महिला सामर्थ्य योजना के तहत राज्य और जिले दोनो स्तर पर दो स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति का गठन जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता मे किया जाएगा। वहीं राज्य मे महिलाओं के लिए रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति के साथ जिला स्तरीय कमेटी को काम करना होगा। प्रत्येक जिले मे गठित समिति पात्र महिला समूह तथा संगठनो की पहचान कर करेगी। और उनका मार्गदर्शन करेगी। Mahila Samarthya Yojana के तहत राज्य की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सामान्य जागरूकता, परामर्श कार्यक्रम एक्स्पोज़र सेमिनार, कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें।
UP Mahila Samarthya Yojana की आवश्यकता
उत्तर प्रदेश मे लभगभ 90 लाख सूक्ष्म लघु एंव मध्यम उद्योग है। जिसमे 80 लाख से अधिक सूक्ष्म इकाइयों मे स्थापित है। जो कि होम एंड कॉटेज उद्योगो के अन्तर्गत संचालित किये जाते है। इन उद्योगो मे महिलाओं के माध्यम से संचालित किए जाने वाले उद्यमो की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसिलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Mahila Samarthya Yojana को आरम्भ किया गया है। जिससे कि महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले उद्योगों का उत्थान किया जा सके। सरकार के माध्यम से विभिन्न तरहा की सुविधाएं प्रदान करके यूपी महिला सामर्थ्य योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा। इन सुविधाओं को प्रदान करने के लिए सुविधा केन्द्र खोले जाएगें। इन सुविधा केन्द्रो पर पैकेजिंग, लेबलिगं, बारकोडिंग आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
यूपी महिला सामर्थ्य योजना के लाभ एंव विशेषताएं
- UP Mahila Samarthya Yojana 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आरम्भ की गई है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोज़गार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- जिससे यूपी मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। और उनका कल्याण होगा।
- यूपी महिला सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत स्थानीय संसाधनो के आधार पर होम एंड कॉटेज़ उद्योगो के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।
- इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए सरकार द्वारा बाज़ार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- Mahila Samarthya Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार दवारा बजट की घोषणा करते हुए 22 फरवरी 2021 को आरम्भ किया गया है।
- इस योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा 200 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया गया है।
- यह योजना महिला सशक्तिकरण तथा कल्याण के लिए एक महत्वकांक्षी योजना है।
- इसका कार्यान्वयन दो स्तरीय कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।
- एक कमेटी राज्य स्तर पर गठित की जाएगी। एंव एक ज़िला स्तर पर गठित की जाएगी।
- यूपी सामर्थ्य योजना के माध्यम महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले उद्यमो का उत्थान किया जाएगा।
- UP Mahila Samarthya Yojana के पहले चरण मे 200 विकास खण्डो मे महिला सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित किए जाएगें।
- स्थापित सुविधा केन्द्रो पर महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किये जाएगें।
- प्रत्येक सुविधा केन्द्र का 90 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
UP Mahila Samarthya Yojana की पात्रता
- कोई भी आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक महिला होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- वोटर आईडी।
- बैंक पास बुक।
- मोबाइल नम्बर।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
यूपी महिला सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश राज्य की इच्छुक महिलाएं UP Mahila Samarthya Yojana के तहत आवेदन करना चाहती है। तो उनको अभी थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी। क्योंकि अभी राज्य सरकार द्वारा यूपी महिला सामर्थ्य योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गई है। जल्दी ही सरकार द्वारा इस योजना को आरम्भ कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य बताएगें। आप हमारे इस आर्टिकल के साथ लगातार जुड़े रहे।
FAQs
UP Mahila Samarthya Yojana के माध्यम से राज्य की उद्यमी महिलाओ को रोज़गार के प्रति प्रेरित कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। और उनकी उद्योग स्थापित करने मे मदद की जाएगी। इसके अलावा उद्यमी महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए बाज़ार भी उपलब्ध कराए जाएगें।
यूपी महिला सामर्थ्य योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आरम्भ की गई है।
Mahila Samarthya Yojana को बजट की घोषणा करते हुए 22 फरवरी 2021 को लॉन्च किया गया है।
महिला सामर्थ्य योजना के लिए 200 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया गया है।
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं का कल्याण एंव सशक्तिकरण करना है। जिससे महिलाए आत्मनिर्भर होगी। और उनको उद्यम क्षेत्र मे बढ़ावा मिलेगा।