UP Nishulk Boring Yojana:- आपका बहुत बहुत स्वागत हैहमारे आर्टिकल में आज हम आपको एक बहुत important information के बारे में बताने जा रहे है | अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आपको यह जानकर काफी ख़ुशी होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानो के लिए यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना का शुभारम्भ किया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के सामान्य जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लघु और सीमांत किसानों को फसलों की सिचाईं के लिए मुफ्त बोरिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी | अगर आप किसान है और UP Nishulk Boring Yojana से लाभ प्राप्त करना चाहते है | तो आज हम आपको इस योजना से सम्बंधित जानकारी जैसे इसका उद्देश्य क्या है ,लाभ दस्तावेज़ तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे | तो हमारे पेज पर अंत तक बने रहे |

UP Nishulk Boring Yojana 2023
हमारे देश में कृषि प्राचीन काल से ही जा रही है कृषि क्षेत्र के विकास के लिये तथा किसानो को सहायता के लिए भारत सरकार समय समय पर नई नई योजनाए लाती रहती है | भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न -भिन्न फसलों की खेती की जाती है | लेकिन आज भी कई किसान पानी के लिए बारिश के पानी पर निर्भर रहते है | इसी चीज को ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने राज्य के किसानों के लिए यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2023 का शुभारम्भ किया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो के लिए कृषि सिचाई के लिए निशुल्क बोरिंग की व्यवस्था प्रदान की जाएगी | तथा उन्हें पम्पसेट लगवाने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी | UP Nishulk Boring Yojana के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए ज़मीन की कोई सीमा निर्धारित नहीं की है | अन्यथा सामान्य वर्ग के ऐसे किसान जिनके पपास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है | उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा |
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना Key Highlights
योजना का नाम | UP Nishulk Boring Yojana |
आरंभ की | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | किसानो के लिए बोरिंग की सुविधा प्राप्त करना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://minorirrigationup.gov.in/ |
UP Free Boring Yojana 2023 का उद्देश्य
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को कृषि के लिए पानी की कमी न हो | क्यूंकि ज्यादातर किसान बारिश के पानी पर निर्भर रहते है | क्यूंकि कुछ किसान आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था नहीं कर पाते | इसलिए उन्हें निशुल्क बोरिंग की सुविधा उपलब्ध करना है |
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना के लाभ
- यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना के माध्यम से किसानों को खेत में निःशुल्क बोरिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी |
- बोरिंग की सहायता से किसान अपने खेत में हर प्रकार की खेती कर पाएंगे |
- UP Nishulk Boring Yojana के अंतर्गत लाभु कॄषकों को 5000/- रुपयों का अनुदान दिया जाएगा |
- इस योजना के अंतर्गत सीमांत किसानों को 7000/- रुपयों का अनुदान दिया जाएगा |
- एससी/एसटी वर्ग के लाभार्थी को 10000/- रुपयों का अनुदान दिया जाएगा |
- इस योजना की सहायता से उत्तर प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे |
UP Nishulk Boring Yojana की पात्रता
- यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2023 की पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है |
- आवेदक किसान के परिवार से होना चाहिए |
- UP राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लघु सिचाईं योजना के तहत किसान पात्र होंगे |
- इस योजना के तहत सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति भी इस योजना के लिए पात्र होंगे |
- UP Nishulk Boring Yojana के तहत किसान के पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर भूमि है ,तो वह पात्र होंगे |
- किसान किसी अन्य योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं ले रहे है, वे आवेदन हेतु पात्र होंगे।
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
UP Nishulk Boring Yojana आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

- इस नए होम पेज पर जाने के बाद आपको योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जायेगा |
- अब आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा |
- अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र नजदीकी लघु सिंचाई विभाग में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप यूपी निशुल्क बोरिंग योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
FAQs
इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो के लिए कृषि सिचाई के लिए निशुल्क बोरिंग की व्यवस्था प्रदान की जाएगी | तथा उन्हें पम्पसेट लगवाने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी
इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://minorirrigationup.gov.in/ है