Rajasthan Jan Aadhaar Card:- Rajasthan सरकार अपने राज्य वासियो के लिए नई – नई योजनाए लाती रहती है | तो आज हम आपको एक बहुत महत्वपूर्ण सूचना के बारे में बताने जा रहे है | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा जन आधार कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया है | पहले सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए भामाशाह कार्ड योजना को शुरू किया था | अब उसी भामाशाह कार्ड के स्थान पर Rajasthan Jan Aadhaar Card को शुरू किया गया है | इस योजना के तहत आपका सिर्फ एक कार्ड बनाया जाएगा | अब राजस्थान के लोगों को बहुत सारे कार्ड बनवाने की ज़रुरत नहीं है | सिर्फ जन आधार कार्ड से आपके सभी सरकारी काम हो जायेगे | अगर आप जन आधार कार्ड योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है | तो हमारे पेज पर अंत तक बने रहे |

Rajasthan Jan Aadhaar Card 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलौत जी ने 2019 – 2020 बजट घोषणा के तहत राजस्थान निवासियों के लिए एक नंबर , एक कार्ड, एक पहचान यानि Rajasthan Jan Aadhaar Card का शुभारम्भ किया गया है जन आधार कार्ड भामाशाह की जगह बनाया गया है | जन आधार कार्ड बनाने के बाद राजस्थान के निवासियों को किसी अन्य कार्ड कि ज़रुरत नहीं होगी | जन आधार कार्ड योजना के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ नागरिको तक पहुचाया जायेगा | जन आधार कार्ड का प्रयोग बैंक में अकाउंट खोलने और अन्य दस्तावेज़ों को बनाने के लिए भी किया जाता है जन आधार कार्ड के ज़रिये राज्य के परिवारों का डाटाबेस बनाया जाएगा | जिसमें 10 अंको की संख्या दर्ज़ की जाएगी |
janaadhaar.rajasthan.gov.in Key Highlights
योजना का नाम | Rajasthan Jan Aadhaar Card |
आरम्भ की गई | अशोक गहलोत जी द्वारा |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | janaadhaar.rajasthan.gov.in |
Jan Aadhaar Card Rajasthan का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा जन आधार कार्ड बनाने मुख्य उद्देश्य एक ही कार्ड से नागरिको को जन कल्याणकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ प्रदान करना है | इस कार्ड के माध्यम से राजस्थान के नागरिको का बायोडाटा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है| और एक कार्ड के माध्यम से कई लाभ प्राप्त किये जा सकते है|
जन आधार के अंतर्गत आने वाली योजनाएं
- मुख्यमंत्री संबल विधवा योजना
- बेरोज़गारी भत्ता योजना
- रोज़गार श्रीजन स्कीम
- ईपीडीएस
- किसान क्रेडिट कार्ड
- दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना
- राजस्थान स्टेट गंगा नगर शुगर मिल
- देवनारायण गर्ल स्टूडेंट स्कॉलर इंसेंटिव योजना
- मुख्यमंत्री हायर एजुकेशन छात्रविर्ती स्कीम
- देवनारायण गर्ल स्टूडेंट स्कूटी वितरण स्कीम
राजस्थान जन आधार कार्ड के लाभ
- अब राजस्थान सरकार राज्य के परिवारों को जन आधार कार्ड के माध्यम से ही सरकारी योजनाओ व सुविधाओं का लाभ जन जन तक पहुचायेगी |
- जन आधार कार्ड के प्रयोग से भामाशाह कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त किये जा सकते है |
- राजस्थान के नागरिको को केवल एक कार्ड के माध्यम से कई लाभ मिल सकते है |
- राजस्थान जन आधार कार्ड का लाभ सभी 18 साल से अधिक आयु वाले लोग ले सकते है |
- राजस्थान जन आधार कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ भी प्राप्त किये जा सकते है |
Jan Aadhaar Card Yojana की पात्रता
- आवेदक राजस्थान प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- जन आधार कार्ड 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिको का लिए जारी किया जायेगा |
- आवेदक के पास एक वाइल्ड आधार कार्ड उपलब्ध होना चाहिए |
राजस्थान जन आधार कार्ड के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
Rajasthan Jan Aadhaar Card 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान जन आधार कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

- उसके बाद आपको राजस्थान जन आधार कार्ड नामांकन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा यहाँ पर आपको सभी जानकारी दर्ज़ करनी होगी
- जैसे – मुखिया का नाम , मोबाइल नंबर
- उसके बाद आपके द्वारा दर्ज़ की गयी जानकारी को चेक करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा |
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |