UP Bhulekh 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने रज्य के नागरिको के लिए UP Bhulekh Portal का शुभारम्भ किया है। upbhulekh.gov.in इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी जैसे –जमीन नक्शा ,खसरा संख्या ,खतौनी आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अगर आप भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से UP Bhulekh के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकरी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

UP Bhulekh Land Record 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने उत्तर प्रदेश के नागरिको के लिए भूमि से संभंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए UP Bhulekh Portal का शुभारम्भ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आसानी से घर बैठे UP Bhulekh पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जमीन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। इससे उनके पैसे तथा समय दोनों की बचत होगी। उन्हें अब अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
नागरिक भूमि जमाबंदी ,खसरा ,खतौनी ,भूमि का नक्शा आदि भूमि से सम्बंधित जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से भूमि का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटरराइज़्ड कर दिया जायेगा। आज अपनी जमीन का पूरा विवरण देखकर पूरा मालिकाना हक़ जमा सकते है। क्यूंकि इसमें आपकी जमीन से जुडी सभी जानकारी बिलकुल सही दी जाती है।
भूलेख उत्तर प्रदेश 2023 के बारे मे जानकारी
पोर्टल का नाम | UP Bhulekh Land Records, Khasra Khatauni |
किस ने लांच किया | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | सभी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना। |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upbhulekh.gov.in/ |
UP Bhulekh Portal का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख को ऑनलाइन शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिको को उनकी जमीन से सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है जिससे राज्य के नागरिको को भू नक्शा संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।राज्य कोई भी इच्छुक नागरिक जो अपनी ज़मीन से सम्बन्धी जानकारी जैसे – जमीन का क्षेत्रफल, खातेदार का नाम,अन्य विवरण आदि प्राप्त करना चाहता है वह ऑनलाइन पोर्टल की सहयता से अपने घर बैठे प्राप्त कर सकता है पोर्टल पर नक्शा देखने के साथ-साथ उसको डाउनलोड भी किया जा सकता है जिसके लिए किसी भी तरह कोई शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। साथ ही नागरिको को सरकारी दफ्तर जाना नहीं पड़ेगा। जो उनके समय एवं धन दोनों की बचत करेगा।
UP भूलेख पोर्टल के लाभ
- उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग अपना खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर डालकर अपनी भूमि का नक्शा डाउनलोड कर सकते है।
- घर बैठे बड़ी आसानी से राज्य के लोग अपनी ज़मीन का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते है।
- इस पोर्टल की कारण उत्तर प्रदेश के लोगो को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय की भी बचत होगी।
- UP Bhulekh की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगो को पटवारखाने जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- भू संबंधित सभी ऑनलाइन जानकारी को आप कभी भी प्राप्त कर सकते हैं यह सहूलियत आप कहीं से भी ले सकते हैं।
- यह जानकारी ऑनलाइन होने से पहले तहसील से निकलते वक्त नागरिकों को जानकारी के लिए पैसे देने पड़ते थे जिनमें से कुछ रिश्वत के तौर पर लिए जाते थे अब भूलेख यूपी में डिजिटल जानकारी के चलते भ्रष्टाचार पर रोक लग गई है।
उत्तर प्रदेश भूलेख का कंप्यूटरीकरण
केंद्र सरकार के द्वारा भारत को डिजिटल राष्ट बनाने की और कदम बढ़ाते हुए डिजिटलीकरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नागरिको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भू अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में भूलेख पोर्टल का शुभारम्भ 2 मई 2016 को किया गया था जिसे प्रदेश के सभी तहसीलों में लागु कर दिया गया है। इस भूलेख पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों की भूमि की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल की शुरुआत के बाद भू अभिलेखों से सम्बंधित गतिविधिओ को पूरा करने में नागरिको को होने वाली परेशानियों को कम किया जा स्का है।
UP Bhulekh Portal की शुरुआत के बाद अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन मोड में भूमि के मालिक और भू अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के लांच किये जाने से प्रकिया में पारदर्शिता आयी है जिससे समय और पैसे की बचत संभव हुई है।
Uttar Pradesh Bhulekh Components
- जमाबंदी फर्द-जमाबंदी फर्द में मुख्य भूमि रिकॉर्ड विवरण जैसे कि मालिक का नाम, कल्टीवेटर का नाम, खसरा नंबर, भूमि, क्षेत्रफल, विवरण, पट्टा विवरण आदि शामिल होते हैं।
- खसरा नंबर-खसरा नंबर एक प्रकार की विशिष्ट प्लांट संख्या या सर्वे संख्या होती है जो सरकार के माध्यम से कृषि भूमि को दी जाती है।
- खाता खेवट नंबर-खाता या फिर खेवट नंबर एक प्रकार की संख्या होती है जो मालिकों के सेट को दी जाती है जिनके पास विभिन्न खसरा संख्या का भूमि का एक हिस्सा होता है।
- खतौनी नंबर-एक प्रकार की संख्या होती है जो कल्टीवेटर के सेट को दी जाती है जो विभिन्न खर्चा संख्याओं की भूमि के हिस्से पर खेती करता है।
UP Bhulekh Portal जमाबंदी नक़ल खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज आपको “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस पेज पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सब्मिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको इस पेज पर पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- जिला, तहसील, ग्राम, खसरा /खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी आदि का चयन कर लेना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आप निम्न विकल्पों के माध्यम से अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे-
- अपने खसरा /गाटा संख्या द्वारा खोजे
- खाता संख्या द्वारा खोजे
- खातेदार के नाम द्वारा खोजे
- नामांतरण द्वारा खोजे
- उपर्युक्त विकल्पों में किसी एक विकल्प पर क्लिक करके पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने जमीन की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश भूलेख, जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखे
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपना जिला तहसील और गांव चयन कर देना है। इसके बाद आपके सामने चयनित क्षेत्र का नक्शा प्रदर्शित हो जायेगा।
- इसके बाद आपको नक्शे में अपने खेत /प्लाट खसरा नंबर पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको उससे सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब आपको मैप रिपोर्ट लेने के लिए “मैप रिपोर्ट लिंक” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने मैप ऑनलाइन खुल जायेगा।
UP Bhulekh पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नए पेज को दर्शाया जाएगा जिसमें निम्नलिखित विकल्प आपके सामने खुलकर आएंगे।
- बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
- बोर्ड ऑफ रेवेन्यू रिपोर्ट लॉगइन
- तहसील म्यूटेशन लॉगइन
- डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगइन
- तहसील एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
- तहसील रिपोर्ट लॉगइन
- Kha. Pu-3 Print Login
- आपको अपनी जरूरत अनुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- आपको अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिंग कर सकते हैं।
यूपी भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने जिले, तहसील तथा गांव का चयन कर लेना है।
- अब आपको नक्शे में अपने खेत/प्लॉट के खसरा नंबर पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने भू नक्शा प्रदर्शित हो जायेगा।
- अब आप इस भू नक़्शे को डाउनलोड कर सकते हैं।