(ऑनलाइन) यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2023 आवेदन फॉर्म, UP Birth Certificate Registration

0

UP Birth Certificate:- एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो देश के हर नागरिक के लिए अनिवार्य है। किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज़ बनवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलो मे दाखिले के समय जरूरत पड़ती है। इसको बनवाने के लिए नगर निगम या नगर पालिका जाना होता है। बच्चों के पैदाईश के बाद यह प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरूरी है। आजकल UP Janam Praman Patra की मांग हर सरकारी कार्यो जैसे स्कूल, कॉलेज, या पासपोर्ट बनवाने मे इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। अब इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाईन सुविधा आरम्भ की है। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपना व अपने बच्चो का यूपी जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।

UP Birth Certificate

UP Birth Certificate 2023

यूपी जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा प्रमाण पत्र है। जो व्यक्ति के कानूनी अस्तित्व को साबित करता है। और वयक्ति की जन्म की तिथि को प्रमाणित करता है। जिसमे जन्म तिथि, लिंग, जन्म स्थान व नवजात बच्चे के नाम की पुष्टी होता है। जन्म प्रमाण पत्र राजस्व विभाग के द्वारा जारी किया जाता है। बच्चो के जन्म से लेकर 21 दिन के भीतर नज़दीकी नगर निगम या नगर पालिका मे नाम दर्ज करना होता है। जहां पर यह निशुल्क बनाया जाता है। यदि जन्म से निश्चित अवधि के पश्चात् आवेदन किया जाता है। तो इसके लिए शुल्क देना होता है। Uttar Pradesh Birth Certificate नागरिको की उम्रभर काम मे आने वाला एक परमानेंट दस्तावेज़ है।

आज के ज़माने मे इस प्रमाण पत्र को और अधिक महत्व मिला है। आज हम आपको इस आर्टिलक के माध्यम से UP Birth Certificate आवेदन ऑनलाइन से लेकर डॉउनलोड करने तक की पूरी व स्टीक जानकारी उपलब्ध कराएगें। आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Ration Card

यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2023 के बारे मे जानकारी

आर्टिकलBirth Certificate
शुरू किया गयाराज्य सरकार द्वारा।
राज्यउत्तर प्रदेश।
सम्बन्धित विभागराजस्व विभाग।
लाभार्थीराज्य के नागरीक।
उद्देश्यनागरिको को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पोर्टल उपलब्ध कराना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाईन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/

UP Janam Praman Patra का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के नागरिको को यह प्रमाण पत्र घर बैठे एक पोर्टल के माध्यम बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। यूपी के नागरिक ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से अपने घर से ही UP Birth Certificate के लिए आवेदन दे सकते है। इसके लिए उनको नगर निगम या नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ेगे। और न ही किसी जनसेवा केन्द्र पर जाने की आवश्यकता पड़ेगी। जिससे नागरिको के समय और पैसे दोनो की बचत होगी।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

यूपी जन्म प्रमाण पत्र के लाभ एंव विशेषताएं

  • UP Birth Certificate को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिको को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बनाने को सुनिश्चित किया है।
  • यह दस्तावेज़ व्यक्ति के जन्म की तिथि को प्रमाणित करता है। और व्यक्ति के कानूनी अस्तित्व को साबित करता है।
  • जिसमे जन्म कि तिथि के अलावा नाम, जन्म के स्थान, व लिंग की जानकारी होती है।
  • इसका उपयोग किसी भी सरकारी स्कूल, कार्यालय, योजना या अन्य किसी सरकारी सेवाओं के लिए किया जाता है।
  • इसके लिए नवजात बच्चो के जन्म से लेकर 21 दिन के अन्दर पंजीकरण करना होता है।
  • यूपी जन्म प्रमाण पत्र को प्रदेश के नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।
  • उत्तर प्रदेश के नागरिको को अब किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही पड़गी।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल प्रणाली के माध्यम से नागरिको को समय और रूपेय दोनो की बचत होगी।

UP Birth Certificate के लिए पात्रता एंव दस्तावेज़

  • आवेदन उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिय।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • माता पिता का व्यवसाय एंव पता।
  • जन्म की तिथि।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना

UP Birth Certificate के लिए आवेदन प्रक्रिया

यूपी जन्म प्रमाण पत्र
  • ऑफिशियल वेबसाइट जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म पर नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। इस रजिस्ट्रेश फॉर्म मे मांगी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता जन्म की तिथि, लिंग, जनपद, मोबाइल नम्बर व सुरक्षा कोड दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सुरक्षित करे के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको होम पेज पर जाना होगा। लॉगिन फॉर्म मे आपको अपना यूजर नेम व पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है। और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप अपना पंजीकरण पूरा कर पाएगें।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको UP Birth Certificate की आधिकारिक बेवसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रर्ड यूजर लॉगिन के सेक्शन मे जाना है।
  • इसके बाद आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा सिक्योरिटी कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्पर पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएगें।

प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश की ई डिस्ट्रिक्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र सत्यापन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक कैटलॉग बॉक्स खुलकर आएगा।
  • इस बॉक्स मे आपको अपना एप्लिकेशन नम्बर तथा सर्टिफिकेट आईडी दर्ज करना है।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • प्रमाण पत्र के सत्यापन की जानकारी आपके सामने होगी।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलकर आएगा।
  • इस बॉक्स मे आपको अपना एप्लिकेशन नम्बर दर्ज करना है।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने होगी।

UP Birth Certificate डॉउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले नगर सेवा यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको बर्थ सर्टिफिकेट का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको सामने तीन और विकल्प खुलकर आएगें।
  • जिसमे से आपको Birth Certificate Download के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आप अपने Acknowledgement Number, Registration Number शहर का नाम व जन्म तिथि डालकर सर्च कर जन्म प्रमाण पत्र डॉउनलोड कर सकते है।

यूजर मैन्युअल डॉउनलोड करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए भी आपको सबसे UP Birth Certificate की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको यूजर मैन्युअल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने यूजर मैन्युअल PDF फॉर्मेट मे खुलकर आएगी।
  • अब आपको डॉउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार यूजर मैन्युअल आपकी डिवाइस मे डाउनलोड हो जाएगा।

डायरेक्टरी डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी जन्म प्रमाण पत्र की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको द डायरेक्टरी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने डायरेक्टरी पीडीएफ फॉर्मेट मे खुलकर आएगी।
  • इसके बाद आपको डॉउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप डायरेक्टरी डॉउनलोड कर सकते है।

ई साथी यूपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश की आफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको ई साथी मोबाइल ऐप के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। जिसमे आपको Install के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके Install के विकल्प पर क्लिक करते ही ई साथी मोबाइल ऐप आपकी डिवाइस मे डॉउनलोड हो जाएगा।

सम्पर्क विवरण

फोन नम्बर– 0522-2304706

FAQs

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

राज्य मे किसी भी नागरिक का जिवित होने का प्रमाण है। जो उसके जन्म की तिथि को प्रमाणित करता है। और व्यक्ति के अस्तित्व को साबित करता है।

UP Birth Certificate कितने दिन मे बनता है?

इसको बनवाने के लिए नवजात शिशु के जन्म से 21 दिन के भीतर यूपी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। दी गयी सभी जानकारी के सत्यापन के बाद एक हफ्ते के भीतर यह प्रमाण पत्र बन जाता है।

Uttar Pradesh Birth Certificate बनवाने के लिए कितनी फिस लगती है?

नवजात शिशु के जन्म से 21 दिन के अन्दर पंजीकरण करना निशुल्क है। इसके बाद 21 दिन से 30 दिनो तक 5 रूपेय का हर्जाना और 2 रूपेय का विलम्ब शुल्क देना होता है। इसके बाद 30 दिनो से 1 वर्ष तक जिला रजिस्ट्रार से लिखित में अनुमति और 25 रूपेय का हर्जाना तथा 10 रूपेय का विलम्ब शुल्क भरना होगा। और 1 वर्ष बाद उप प्रभागीय न्यायाधीक्ष Sub Divisional Magistrate के आदेश पर ही पंजीकृत किया जाएगा।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाईन नम्बर क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाईन नम्बर 0522-2304706 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here