OBC Caste Certificate:- हमारे देश मे सभी धर्म जाति के नागरिको को समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था की है। ताकि कोई भी भारतीय नागरिक अपने अधिकारो से वंचित न रहे। ऐसी ही एक व्यवस्था हमारे भारत मे अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिको के लिए की गई है। जिसमे उनको भी आरक्षण दिया गया है। जिससे कि अपने अधिकार से वंचित पिछड़ा जाति के लोगो की दुर्दशा को सुधारा जा सके। और उनको समान अवसर प्रदान दिया जा सके। इसके लिए उनको ओबीसी जाति प्रमाण पत्र है। जबकि सामान्य जाति के लिए कोई प्रमाण पत्र नही बनवाना होता है। OBC jaati Praman Patra विभिन्न राज्य मे अपने अपने राज्य सरकारो द्वारा बनवाया जाता है। यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से बनवाया जा सकता है।
भारत मे कही भी आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। चाहे वो किसी भी सरकारी शिक्षण संस्थान मे दाखिला लेना हो या सरकारी योजना या पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ लेना हो। अगर आपके पास भी ओबीसी प्रमाण पत्र है। तो आप आरक्षण के लिए योग्य होगें। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस लेख मे ओबीसी जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, लाभ एंव जरूरी दस्तावेज़ व आवेदन ऑनलाइन कैसे करें। उपलब्ध कराने वाले है। ताकि आप स्वंय घर बैठे इस प्रमाण पत्र के लिए आसानी से आवेदन कर सके।

OBC Caste Certificate 2023
यह ओबीसी जाति प्रमाण पत्र पिछड़ी जाति के नागरिको को दिया जाने वाला एक प्रकार का वैध प्रमाण पत्र है। जो सम्पूर्ण भारतवर्ष मे मान्य होता है। OBC का पूरा नाम (Other Backward Classes) है। इसके माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकारे पिछड़े लोगो के विकास एंव उत्थान के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। हाल ही मे ओबीसी जाति के आरक्षण को लेकर काफी विवाद रहा है। विवाद की वजह यह थी। कि उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव मे ओबीसी जाति आरक्षण को समाप्त करने का आदेश दिया था। जबकि सरकार यह नही चाहती कि OBC आरक्षण समाप्त हो। क्योकिं यूपी मे ओबीसी जाति के लोग अधिक तादाद मे है। इससे पिछड़ी जाति के लोगो के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। और यह ओबीसी जाति के नागरिको के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
अब वो चाहे चुनावी आरक्षण हो या सरकारी योजना या सरकारी नौकरी से सम्बन्धित मामला हो। सड़क से लेकर संसद तक यह आरक्षण पिछड़ी जाति के नागरिको के लिए बहुत महत्व रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि देश के हर राज्य मे प्रत्येक वर्ग के नागरिको के लिए अलग अलग प्रतिशत मे आरक्षण की की व्यवस्था की गई है। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा जो भी सरकारी योजना का लाभ ओबीसी वर्ग को मिलेगा। वो सभी वर्गो के लिए समान होगी। ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको आगे विस्तार से देने वाले है।
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी
आर्टिकल | OBC Caste Certificate |
सम्बन्धित विभाग | राजस्व विभाग। |
लाभार्थी | ओबीसी जाति के नागरिक। |
उद्देश्य | पिछड़ा वर्ग के लोगो को आरक्षण का लाभ देना। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | हर राज्य की अलग अलग। |
OBC Caste Certificate का उद्देश्य
इस प्रमाण पत्र को जारी करने का मुख्य उद्देश्य लोगो को पिछड़ेपन से निकाल कर समाज की मुख्यधारा मे शामिल करना है। ताकि उनको दुर्दशा को सुधार करा विकास के पथ पर ले अग्रसर किया जा सके। हमारे देश भारत मे सबसे अधिक संख्या पिछड़ी जाती के लोगो की है। जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने लगभग दो तीन वर्ष पहले 17 ओबीसी जातियो को एससी मे शामिल किया है। OBC Caste Certificate के माध्यम से अलग अलग सरकारी योजनाओं मे प्रतिशतवार छुट प्रदान की जाती है। साथ ही सरकारी नौकरीयो मे भी आरक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे पिछड़ी जाति के लोगो को लाभ पहुँचता है। और उनको सरकारी नौकरी मे भी हिस्सेदारी मिलती है। इन लोगो को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो मे प्रवेश हेतु आरक्षित सीटे प्राप्त होती है।
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लाभ
- यह प्रमाण पत्र अलग अलग राज्य मे सरकारो द्वारा जारी किया जाता है।
- OBC Caste Certificate उन लोगो के लिए जारी किया जाता है। जो लोग अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत जीवन व्यतीत कर रहे है।
- जिससे नागरिको को सरकारी नौकरी मे सीटे प्राप्त करने हेतु आरक्षण प्रदान किया जाता है।
- राज्य सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं संचालित की जाती है। जिनका लाभ केवल अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो को ही प्राप्त होता है।
- इसके अलावा स्कूल, कॉलेज एंव शिक्षण संस्थान फीस पेमेंट के लिए OBC Caste Certificate का उपयोग होता है।
- OBC Caste Certificate के माध्यम से नागरिको के विकास एंव उत्थान एंव नौकरी शिक्षण संस्थानो मे समान अवसर प्रदान करने के लिए एक प्रकार की प्राथमिकता दी जाती है।
- इस श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले नागरिको समाज की मुख्य धारा मे लाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारे निरन्तर प्रयास कर रही है।
- ताकि उनका विकास एंव उत्थान हो सके।
OBC Caste Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड।
- राशन कार्ड।
- आवासीय पता।
- निवास प्रमाण पत्र।
- स्वं प्रमाणित घोषणा पत्र।
- फोन नम्बर।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
OBC Caste Certificate ऑफलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने तहसील कार्यालय या सम्बन्धित कार्यालय जाना होगा। वहा जाकर आपको जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकरी को ध्यानपूवर पढ़कर दर्ज करना है। अब आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को फॉर्म के साथ संलग्न करना है। अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है। आपके आवेदन की जांच के बाद आपको ओबीस प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।
OBC Caste Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन (ई- साथी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड एंव कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको सेवा का चयन करना है। और जाति प्रमाण पत्र के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद आपको जाति प्रमाण पत्र के फॉर्म हिन्दी या अग्रेजी दोनो भाषाओ मे देख सकते है।
- जिस भी भाषा मे आपको आवेदन करना है। आपको उस भाषा पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके समक्ष आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- सेवा का प्रकार, आवेदक का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, वर्तमान पता, मकान नम्बर, जाति, उपजाति, मोबाइल नम्बर इत्यादि दर्ज करना है।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपके ओबीसी प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
दिल्ली जाति प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर के सेक्शन मे Register User Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड व दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको लॉगिन के क्लिक करना होगा।
- आपके समक्ष एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने ऑनलाइन सर्विस की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट मे आपको OBC Caste Certificate के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करनी है।
- मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को इस फॉर्म के साथ अपलोड करना है।
- साथ ही आपको आवेदन का शुल्क भी जमा करना होगा।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप दिल्ली ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।
FAQ, s
OBC Caste Certificate के लिए नागरिक अपने राज्य के ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
इस प्रमाण पत्र के अनेक लाभ है। जिसके माध्यम से नागरिक सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं एंव सेवाओं मे छुट का लाभ प्राप्त कर सकते है। यह एक वैध प्रमाण पत्र है। जो अलग अलग राज्य की सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
यह प्रमाण पत्र राज्य सरकारो के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिको को सरकार द्वारा 27% आरक्षण प्राप्त है।