Free Aadhaar Update Kaise Kare, Last Date, फ्री में ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कैसे करें, How to Update Aadhaar Details Online for Free
आधार कार्ड को तो आप सभी जानते ही होंगे कि यह हमारे लिए कितनी अहम् आईडी है। आधार कार्ड हमारे हर जरूरी कामों के उपयोग में लाया जाता है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड 10 वर्ष से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको इसे अपडेट करना होगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है। जिसमें सबसे खास बात यह है कि आपको अपना आधार अपडेट करने के लिए किसी भी किस्म की रकम नहीं चुकानी पड़ेगी यानी आपका Free Aadhaar Update हो जाएगा।
अगले 3 महीने तक आधार अपडेट पर आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा। यदि आप अपने आधार में ऑनलाइन कुछ दस्तावेज अपडेट करना चाहते हैं। तो आपको हमारा यह लेख विस्तार से और ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको ऑनलाइन Free Aadhaar Update करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UIDAI Free Aadhaar Update 2023
आधार कार्ड धारकों को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है। UIDAI ने बताया कि अब आधार अपडेट करने के लिए आपको पैसे नहीं देने होंगे। यूआईडी ने आधार अपडेट करने के लिए फीस को खत्म कर दिया है। यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट करने पर ही आपको प्राप्त होगी। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और कभी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपना आधार अपडेट कराना होगा। UIDAI की ओर से एक निश्चित समय के लिए अपडेशन की प्रक्रिया को फ्री रखा गया है।
यदि आप आधार होल्डर फिजिकल काउंटर पर अपना आधार अपडेट कराते हैं तो आपको उसके लिए केवल 50 रुपए देने होंगे। लेकिन लोगों को राहत देने के लिए Online Free Aadhaar Update सेवा को अगले 3 महीने तक के लिए निशुल्क किया गया है। यूआईडीऐआई के इस निर्णय से लाखों लोगों को लाभ प्राप्त होगा। सरकार द्वारा आग्रह किया गया है कि निशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर सभी लोग आगे आए और अपने 8 से 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराएं।
निशुल्क आधार अपडेट 2023 Key Highlights
आर्टिकल का नाम | Free Aadhaar Update |
लाभार्थी | आधार कार्ड धारक |
उद्देश्य | ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना |
अपडेट सुविधा | निशुल्क |
अपडेट करने की अंतिम तिथि | 14 जून 2023 |
साल | 2023 |
अपडेट करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | myaadhaar.uidai.gov.in |
Free Aadhaar Update की सुविधा 24 जून तक रहेगी
- UIDAI द्वारा कहा गया है कि आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड को अपने डॉक्यूमेंट को पोर्टल पर जाकर 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक निशुल्क ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।
- इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
- देश के नागरिकों के लिए लिया गया है यह फैसला लाखों लोगों को लाभ पहुंचाएगा।
- यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ने घोषणा करते हुए बताया है कि यह सुविधा 14 जून तक सभी आधार कार्ड धारकों के लिए निशुल्क रहेगी।
- आधार कार्ड धारक 14 जून 2023 तक यूआईडी पोर्टल पर इस फ्री सुविधा का लाभ ले सकते है।
- निशुल्क आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार कार्ड धारकों को सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स जैसे नाम, जन्म तिथि और पता आदि अपलोड करना होगा ताकि उनकी पहचान और जानकारी सही रह सके।
MyAadhaar पोर्टल पर डाक्यूमेंट करें अपडेट
- आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने की सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है।
- यदि कोई कार्ड धारक आधार कार्ड सेंटर पर जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट कराते हैं तो उन्हें 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
- आधार कार्ड में अपडेट किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स में नाम, जन्मतिथि और पता आदि शामिल हैं।
- आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट समय-समय पर अपडेट करने से कार्ड धारकों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल पाती हैं और सरकार कार्ड धारकों के रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएगी।
- इस समय केन्द्र और राज्य सरकारों की 1200 से ज्यादा योजनाएं आधार कार्ड पर आधारित हैं, जिनमें योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों की पहचान आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन के जरिए की जा सकती है।
- इसके अतिरिक्त सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, NBFC से लेकर टेलीकॉम सर्विसेज के लिए भी आधार कार्ड के जरिए ग्राहकों की पहचान की जाती है।
Free Aadhaar Update ऑनलाइन कैसे करें
यदि आप अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको myAadhaar ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- उसके बाद अपने आधार कार्ड की सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 डिजिट का OTP आएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद दस्तावेज़ों को अपडेट करने का विकल्प मिलेगा।
- आप जिस भी डिटेल को अपडेट करना चाहते हैं उसे सावधानी पूर्वक दर्ज करें और सपोर्टिव डॉक्यूमेंट अपडेट करें।
- इसे वेरिफाइड करने के 15 से 30 दिन के अंदर आपकी डिटेल ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी।
- यह आपके द्वारा अपलोड किए गए सपोर्टिव डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन पर निर्भर करेगा।