SBI Stree Shakti Yojana 2023: महिलाओं को मिल रहा 25 लाख रुपए तक का लोन

0

SBI Stree Shakti Yojana 2023– महिलाओ की आर्थिक स्थिति ऊपर उठाने तथा उन्हें आत्म निर्भर व सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारे महिलाओ के लिए तरह तरह की योजनाओ का संचालन करती रहती है। ऐसे ही केंद्र सरकार द्वारा महिलाओ के लिए SBI Stree Shakti Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओ को रोजगार के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोन प्रदान किया जायेगा। जिससे वह अपना स्वय का रोजगार आसानी से शुरू कर सकती है। इससे महिलाओ को अपना जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम एसबीआई स्त्री शक्ति लोन योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

SBI Stree Shakti Yojana 2023

SBI Stree Shakti Yojana 2023

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओ को स्वय का रोजगार करने के लिए SBI Stree Shakti Yojana 2023 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओ को अपना खुद का रोजगार करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के तहत लोन प्रदान किया जायेगा। तथा SBI द्वारा मिलने वाली लोन धनराशि 25 लाख रूपए होगी यह लोन महिलाओ को बहुत कम ऋण दर पर प्रदान किया जायेगा।

यदि कोई महिला SBI स्त्री शक्ति योजना के तहत लोन प्राप्त करना चाहती है। तो उनकी बिजनेस में कम से कम 50% या उससे अधिक की साझेदारी होनी चाहिए। जिसके बाद ही वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है। एसबीआई स्त्री शक्ति लोन योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का लोन लेने के लिए महिला को किसी तरह की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगी। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

एसबीआई स्त्री शक्ति लोन योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामSBI Stree Shakti Yojana 2023
आरम्भ की गईस्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
लोन राशि25 लाख रुपये तक
वर्ष 2023
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को अपने बिजनेस की
शुरुआत के लिए लोन प्रदान करना
आवेदनOnline/Offline

SBI स्त्री शक्ति योजना 2023 लोन लेने पर कितना ब्याज देना होगा

  • State Bank of India (SBI) (Stree Shakti Yojana 2023) यदि विभिन्न श्रेणियों में लागू हो तो मार्जिन को 5% से कम किया जा सकता है।
  • अगर कोई महिला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 2 लाख या इससे अधिक लोन प्राप्त करती है। तो इसके लिए ब्याज घटाकर 0.5% कर दिया जाता है।
  • अगर आपके बिजनेस लोन की राशि 5 लाख है तो आपको किसी भी प्रकार की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है।
  • वर्किंग कैपिटल फैसिलिटी (working capital facility ) के लिए रियायती मार्जिन पर ब्याज दर 4% सालाना रखी गई है।

SBI Stree Shakti Yojana का उद्देश्य

स्त्री शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को स्वय का रोजगार करने के लिए SBI बैंक द्वारा 25 लाख रूपए तक का लोन उपलब्ध करवाना है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना खुद का व्यापार शुरू कर सके। इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर किया जा सकेगा।

फ्री सिलाई मशीन योजना 

एसबीआई स्त्री शक्ति लोन योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ केवल भारत की महिलाए ले सकती है।
  • स्त्री शक्ति योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिला को बिजनेस की शुरुआत के लिए 25 लाख रूपये तक का लोन आसानी से दिया जाता है।
  • यह लोन अलग-अलग श्रेणियों में लघु होने पर मार्जिन 5% से कम किया जा सकता है।
  • योजना के तहत यदि कोई महिला 2 लाख रूपये या इससे अधिक लोन के लिए आवेदन करती हैं तो उनका ब्याज 0.5% तक कम कर दिया जाता है।
  • बिजनेस लोन की राशि यदि 5 लाख हो तो आपको किसी भी तरह की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती।
  • एमएसएमई में पंजीकृत कंपनियों को स्त्री शक्ति योजना के तहत 50 हजार से 25 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है।
  • इस योजना से महिलाए आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी। 

SBI Stree Shakti Yojana की पात्रता

  • आवेदन करने के लिए महिला भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • वह महिलाएं जो डॉक्टर, सीए, आर्किटेक्ट जैसे छोटे एम्प्लॉयड सर्विसेज में काम करती हैं तो वह भी योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।
  • अगर कोई महिला किसी बिज़नेस में 50% या इससे अधिक का मालिकाना हक़ रखती हैं तो वह लोन प्राप्त कर सकती है।
  • आवेदक महिला उस राज्य एजेंसी द्वारा आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम में हिस्सेदार होनी चाहिए।

जननी सुरक्षा योजना

SBI स्त्री शक्ति योजना के दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • बैंक स्टेटमेंट (पिछले 12 महीने का)
  • कंपनी में साथ में यदि पार्टनर है तो उसके दस्तावेज
  • पिछले 2 साल का आईटीआर
  • मोबइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

SBI Stree Shakti Yojana 2023 की आवेदन प्रक्रिया

  • इसमें अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में जाएं।
  • आपको वहां जाकर कर्मचारियों से इस तरह के लोन के बारे में बात करनी होगी।
  • स्टाफ आपको इस लोन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
  • उसके बाद आपको उसमें आवेदन करने के लिए एक Application Form दिया जाएगा।
  • आपको Application Form में पूछी गई सभी जानकारी सही सही भरनी है।
  • उसके बाद इस फॉर्म के साथ ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगानी होगी।
  • इसके बाद आपको इसे State Bank of India- SBI के कर्मचारी के पास जमा कर देना है।
  • State Bank of India- SBI के अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म की जांच और सत्यापन करेंगे।
  • यदि आपका SBI Stree Shakti Scheme 2023 loan स्वीकृत हो जाता है, तो ऋण राशि 24 से 48 घंटों में वितरित की जाएगी। आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप Stree Shakti Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here