महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 ब्याज दर, केलकुलेटर, नियम, फायदे जाने

0

Mahila Samman Bachat Patra:- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 महिलाओं को एक बड़ा गिफ्ट देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने की घोषणा की है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 के तहत महिलायें अपने पैसो की सेविंग कर सकती हैं बल्कि उनका सेव हुआ पैसा उनको दोगुना होकर प्राप्त हो सकता है। तो क्या आप जानते हैं ये कैसे हो सकता है ? यदि जानकारी पाने के लिए उत्सुक हैं तो आइये आज के हमारे लेख को ध्यान से पढ़े और जाने कि  महिला सम्मान बचत पत्र क्या है ? और इसके अंतर्गत क्या क्या शर्ते लागु हैं और Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 हमे क्या लाभ पहुचा सकती है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

हमारे देश के फायदे के लिए खासकर महिलाओं और बहनों के फायदे के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लेकर आई हैं महिला सम्मान बचत पत्र योजना। इस योजना के तहत महिलाये अपने जुड़े हुए पैसे को जमा करके उनसे फायदा ले सकती हैं और अपना पैसा सही जगह सेव करके रख सकती हैं। ये महिला सम्मान बचत पत्र योजना 1 फरवरी 2023 से शुरू की जायगी। Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 में आप 2 लाख रु तक जमा कर सकते हैं। इस शानदार योजना के अधीन आपको आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस योजना में निवेश किया गया पैसा 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी।

लाडली बहना योजना

महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कोई उम्र निर्धारित नहीं है किसी भी उम्र की महिला इस योजना का लाभ ले सकती है और यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। महिलाओ और बहनो के लिए शुरू जी रही इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी। महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा के बाद से ही सरकार की काफी सराहना की जा रही है।क्योंकि ये बहुत अच्छी योजना है हमारे देश की महिलाओ और बहनो को अपना पैसा बचाने और बढ़ाने का मौका मिल रहा है।

महिला सम्मान बचत पत्र 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामMahila Samman Bachat Patra
घोषणा की गईवित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा  
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना  
लाभार्थीदेश की महिलाएं और लड़कियां  
उद्देश्यमहिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

(Apply) फ्री सिलाई मशीन योजना

Mahila Samman Bachat Patra का उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश की महिलाओं को नई बचत योजना में 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान किया जायगा।
  • इस योजना के चलते महिलाये अपनी सेविंग्स कर सकेंगी और अपना भविष्य उज्वल बनाने में खुद की मदद कर सकेगी।
  • कोई भी महिला इस योजना के अनुसार २ वर्ष तक अपने पैसे की saving कर सकेंगी।
  • यदि बीच में आपको ज़रूरत पड़ती है तो महिला अपनी इच्छा अनुसार अपना पैसा निकाल भी सकती हैं।
  • Mahila Samman Bachat Patra Yojana  अंतर्गत मैच्योरिटी का समय पूरा होने के बाद कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस दिया जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितना पैसा जमा कर सकते हैं ?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana  अधीन कोई भी महिला 2 वर्ष तक के लिए अपनी 2 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकती है। और ब्याज की दर 7.5 फीसद के नीचे वापस दिया जायगा। इस योजना में जो दर दी जायगी वह Public Provident Fund (PPF), National Savings Certificate (NSC), Kisan Vikas Patra (KVP) से काफी ज्यादा है। इस स्कीम में भाग लेने वाली सभी बहनो और बेटियों के लिए टैक्स छूट (Tax Free Yojana) का भी लाभ दिया जायगा । यह एक प्रकार की Tax Free Yojana है। इस योजना के अंर्तगत महिलाओ को आत्म सशक्त और आत्म निर्भर बनाने की पहल की गयी है।

बीच में ब्याज दरें बदलने पर Mahila Samman Bachat Patra पर नहीं पड़ेगा असर

भारत सरकार द्वारा जितनी भी लघु बचत योजनाएं चलाई जाती है उन सब की नई ब्याज दरें तीन माह के पहले बता दी जाती है। इसलिए आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि महिला सम्मान बचत पत्र में ऐसे किसी भी बदलाव का असर ब्याज दर पर नहीं पड़ता है। इस बचत पत्र योजना में आपको पूरे 2 साल के समय तक 7.5% हिसाब से ब्याज दर दी जायगी।

Mahila Samman Bachat Patra Scheme 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • 1 फरवरी 2023 को महिला सम्मान बचत पत्र को आरंभ करने के लिए देश की महिलाओं एवं लड़कियों को बचत पर फायदा देने के लिएघोषणा की गई हैं।
  • कुल 1000 रुपए में महिला सम्मान बचत पत्र के लिए अकाउंट को खोला जायगा ।
  • बचत पत्र खरीदने के लिए 2 साल तक का समय निश्चित किया गया है।
  • जमा की गई राशि पर सरकार आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जायगा।
  • सरकार की अन्य बचत योजनाओं जैसे PPF, NSC से भी अधिक ब्याज महिला सम्मान बचत पत्र मिलेगा।
  • आपका पैसा 2 साल तक सुरक्षित जमा रहेगा फिर समय समाप्त होने तक आपको ब्याज के साथ इकट्ठा रकम दे दी जायगी।
  • 31 मार्च 2025 तक ही ये अकाउंट खुल सकेंगे।
  • 30 मार्च 2025 तक अपना अकाउंट खुलवा कर ज्यादा से ज़्यादा ब्याज दर का फायदा ले सकती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है कोई भी इस सम्मान बचत पत्र योजना में अपना अकाउंट खुलवा सकती हैं।
  • पैसा जमा करने के बाद यदि आपको बीच में पैसे की आवश्यकता पड़ती है तो आपको अपने अकाउंट से कुछ पैसे निकलने की अनुमति है।
  • सम्मान बचत पत्र योजना तहत आपको पैसा निकालने के लिए अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी।
  • सम्मान बचत पत्र योजना द्वारा महिलाओ के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना शुरू हुई

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए पात्रता

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ भारत के निवासी ही अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
  • केवल महिलाएं और लड़कियां ही इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अकाउंट खुलवाने के लिए पात्र होगी।
  • उम्र की समय निर्धरिता से कोई बाध्य नहीं होगा। महिला या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र का अकाउंट खुलवा सकती है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र का लाभ सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और लड़कियां प्राप्त करने के पात्र रहेंगी।

Mahila Samman Bachat Patra के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महिला सम्मान बचत योजना में कैसे निवेश करें?

निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आप Mahila Samman Bachat Patra Yojana में निवेश कर सकते हैं।

  • डाकघर द्वारा आप  महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  • उसके बाद आपको Mahila Samman Bachat Patra Avedan Form लेना होगा।
  • फॉर्म को भर कर व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी के साथ-साथ आपको नाम के विवरण भी प्रदान करने की ज़रूरत होगी।
  • उसके बाद फॉर्म को दस्तावेजों के साथ, जैसे कि पहचान और पते के प्रमाण की फोटोकॉपी लगा कर post office में जमा करा दें।
  • जमा की जाने वाली राशि आप नकद या चेक द्वारा भी कर सकते हैं। आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने पर, आपको एक प्रमाणपत्र प्राप्त होगा।
  • जो महिला सम्मान बचत योजना में आपके निवेश के प्रमाण के रूप में काम करता है।

क्या जरूरत पड़ने पर बीच में अकाउंट बंद करा सकते हैं?

जी हाँ , 2 साल पुरे होने से पहले कभी भी आपको कोई भी आवश्यकता पड़ने पर आप अपना अकाउंट बंद करा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बीच में अकाउंट बंद करने पर ब्याज या मूलधन में कुछ कटौती करके ही आपका पैसा वापस दिया जायगा ।

FAQs

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 में आप 2 लाख रु तक जमा कर सकते हैं। इस योजना के अधीन आपको आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस योजना में निवेश किया गया पैसा 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी

Mahila Samman Bachat Patra का उद्देश्य क्या है?

महिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here