जीनियस कैसे बने? How to be genius in hindi

0

जीनियस कैसे बने? (genius kaise bane) अगर आप भी यही सोच रहे कि आप एक जीनियस कैसे बन सकते है तो हम यहाँ पर आपको इसी के बारे में बताने वाले है। सभी इंसान के पास दिमाग होता है कोई अपने दिमाग के कारण इस दुनिया में जीनियस के नाम से जाना जाता है तो वही बहुत से ऐसे लोग भी होते है जो अपने दिमाग को सही से इस्तेमाल नहीं करते है और एक जीनियस नहीं बन पाते है।

एक जीनियस इंसान में और एक सामान्य इंसान के दिमाग में कोई फर्क नहीं होता है। सभी का दिमाग एक जैसा ही होता है लेकिन जीनियस अपने दिमाग को इस प्रकार से इस्तेमाल करता है जो उसे जीनियस बना दे वही सामान्य व्यक्ति अपने दिमाग को सही से इस्तेमाल ही नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़े: लक्ष्य कैसे प्राप्त करें

जीनियस कैसे बने How to be genius in hindi

genius kaise bane
genius kaise bane

जीनियस बनने के लिए आप कुछ ऐसा करना होगा जो जीनियस करते है या फिर कुछ ऐसा जो आपको सामान्य व्यक्ति से जीनियस बना सके। जीनियस बनना मुश्किल नहीं होता है बस आपको अपने ऊपर विश्वास रखना होता है और आगे बढ़ते रहना होता है।

ज्यादा से ज्यादा सीखे

जीनियस बनने के लिए आपको सबसे पहले आपको सीखना होगा। आपको हर वह चीज़ सीखना होगा जो आपको जीनियस बनने के लिए मदद करे। एक इंसान हर एक क्षेत्र में जीनियस नहीं हो सकता है। आपको जिस क्षेत्र में भी जीनियस बनना है उस क्षेत्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखे और अपने ज्ञान को बढ़ाये।

आप किसी भी क्षेत्र में जीनियस तो हो सकते है लेकिन सभी क्षेत्र में जीनियस नहीं हो सकते है। जैसे अगर आपको एक जीनियस वैज्ञानिक बनना है तो आप विज्ञान की ज्ञान को ज्यादा ले। तब ही आप एक जीनियस वैज्ञानिक बन सकते है। आप जितना ज्यादा सीखेंगे और अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे तो आप उतना ही ज्ञानी और जीनियस बन सकते है।

ध्यान के साथ किताबें पढ़े

ज्ञान लेने का सबसे अच्छा स्रोत किताबें ही होते है। किताबो से हर क्षेत्र का ज्ञान लिया जा सकता है और ज्ञान ही जीनियस बनने में मदद करती है। आप जिस भी किताब को पढ़े उसे पुरे ध्यान के साथ पढ़े। हर एक किताब ज्ञान से भरा होता है।

बस उसको पढ़ने वाले पर निर्भर करता है कि वह उस किताब से कितना ज्ञान ले सकता है। अगर आपको जीनियस बनना है तो आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय किताबो को दे। यही वह चीज है जो आपको जीनियस बना सकती है। जीनियस होने के बाद भी जीनियस बने रहने में किताबे ही मदद करती है। अब जिस किताब को भी पढ़े उसे पुरे ध्यान के साथ पढ़े।

ज्ञान को जीवन में लागू करें

बस ज्ञान लेकर ही जीनियस नहीं बना जा सकता है। इस समय तो सभी के पास ज्ञान होता है और जिसके पास ज्ञान नहीं होता है वह बस कुछ क्लिक की मदद से ज्ञान ले सकता है। लेकिन जीनियस वही होता है जो ज्ञान लेने के बाद उसे अपने जीवन में लागु करे।

जब किसी ज्ञान को जीवन में लागू किया जाता है तब ही उस ज्ञान का कोई परिणाम मिलता है। आप कुछ भी नया सीखे तो आप उसे अपने जीवन में जरूर लागू करके उसका परिणाम देखे। जब आपके पास किसी ज्ञान का परिणाम होगा तब ही आप दूसरों से अलग हो कर एक जीनियस बन सकते है।

खुद के दिमाग को जीनियस के दिमाग जैसा ही समझे

सभी का दिमाग एक सामान्य ही होता है बस उसको इस्तेमाल करने वाले पर निर्भर करता है। एक जीनियस इंसान अपने दिमाग को हमेशा महसूस करता है कि उसका दिमाग सामान्य नहीं है उसका दिमाग एक जीनियस है।

इस सकारात्मक सोच के कारण ही उसका दिमाग खुद को दूसरों के दिमाग से बेहतर समझाता है और समय के साथ सीखता जाता है और जीनियस बन जाता है। आपको भी कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि आपका दिमाग जीनियस नहीं है, सभी का दिमाग एक जैसा ही होता है।

बस आप अपने दिमाग को जीनियस माने और उसे अच्छे से इस्तेमाल करें। कुछ समय के बाद ही आप एक जीनियस बन जाएगे।

यह भी पढ़े: दिमाग को नियंत्रित कैसे करे

जीनियस की आदत को भी सीखें

आदतें भी सभी को अलग-अलग करती है। एक जीनियस की आदत एक सामान्य व्यक्ति की आदत से अलग होती है। जैसे अच्छे व्यक्ति की अच्छी आदत होती है और बुरे इंसान की बुरी आदत होती है।

आपको जीनियस बनने के लिए आपको जीनियस की आदत को सीखना चाहिए। जीनियस की आदत होती है अपने सबसे जरूरी काम को सबसे ज्यादा समय देना और सबसे पहले ख़त्म करना, एक ही काम को लम्बे समय तक करना ताकि वह जीनियस बन सके।

कुछ नया और अच्छा करने की कोशिश करें

जीनियस वह नहीं होता है जिसके पास तो ज्ञान बहुत होता है लेकिन वह कुछ नया करता ही नहीं। जीनियस उसे कहा जाता है जो कुछ नया करने की कोशिश करता है और कुछ नया ऐसा करना चाहता है जो किसी को किसी भी प्रकार से मदद कर सके।

ऐसा जीनियस व्यक्ति कभी नहीं मरता है। उसे दुनिया हमेशा याद करती है। आपको भी ज्ञान लेने के साथ कुछ नया करने की कोशिश करते रहना चाहिए। आप सबसे पहले ज्ञान ले ताकि आप उस गलती को करने से बच सकते है जिस गलती को किसी ने पहले ही किया हो।

अपनी ज्ञान को अपडेट करते रहे

बस एक बार ज्ञान लेकर ही जीनियस नहीं बना जा सकता है। आपको अपने ज्ञान को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। काफी कुछ हर समय नया होता है जिसको जानना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। हर कुछ समय के बाद जब भी आपको कुछ नया मिले तो उसे जरूर सीखे।

नई जानकारी पुरानी जानकारी से बहुत ज्यादा अच्छी और फायदा देने वाली होती है। ठीक उसी प्रकार से जैसे आपके मोबाइल फ़ोन में नए अपडेट के ऑप्शन होते है।

दूसरों की बात पर ध्यान न दे

किसी दूसरे के कहने पर आप न तो एक जीनियस व्यक्ति बन सकते है और न ही किसी के कहने से आप एक मुर्ख व्यक्ति बन सकते है। जीनियस होने के लिए आपको खुद पर विश्वाश रखना चाहिए।

जब आपके पास विश्वाश होगा तो आप कुछ भी कर सकते है। अगर आपको कोई कहे कि आप जीनियस नहीं बन सकते है तो वह खुद के बारे में बता रहा होता है। आपके बारे में कोई भी नहीं बता सकता है। बस आप ही वह है जो खुद के बारे में जान सकते है। बस आप खुद पर विश्वाश रखें।

यह भी पढ़े: सफलता के मंत्र

पसंद आने वाले काम को भी करें

आप उस काम को भी करे जो काम आपको सबसे ज्यादा पसंद हो। ऐसे काम को करने पर आपके दिमाग में ऐसी गतिविधि होती है जो आपको उस काम को करने में बहुत मदद करती है जिस काम को करके आप एक जीनियस बना सके।

जब आप थक जाए तो ऐसे काम को करे जिसको करने से आप काफी हद तक शांत महसूस करते है। सभी के लिए यह काम अलग हो सकता है। जैसे किसी को कोई खेल खेलना पसंद होता है तो किसी को प्रकृति के साथ समय देना तो किसी को गाना गाना या सुनना।

निष्कर्ष

दोस्तों जैसा की आपको हमारी टॉपिक जीनियस कैसे बने में बताया गया है कि जीनियस कैसे बने। तो दोस्तों जीनियस बनने के लिए किसी भी एक विषय या कार्य में आपको तेज-तर्रार बनाना होगा उस कार्य या विषय में आपको पूरा ज्ञान रखना होगा तथा हमेशा अपडेट भी रहना होगा। आपको उस कार्य को इस तरह से करना होगा की दूसरा कोई उस कार्य को आपकी तरह कर नहीं पाए। आपको उस कार्य में महारथ हासिल करना पड़ेगा आप उस कार्य को अपना पैशन बना लो। तभी आप किसी कार्य या बिषय में जीनियस बन पाएंगे। धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here