जल्दी सोने के बेस्ट 10 उपाय हिंदी में | 10 Best Ways to Sleep Fast in Hindi

0

Jaldi Sone Ke Upay– ऐसा होता है कि आप अपने बिस्तर पर पहुंच तो जाते है लेकिन आपको नींद ही नहीं आती है। बस आप सोचते है कि आपको नींद आ जाए लेकिन आपको नींद आती ही नहीं है।

देखते ही देखते आधी रात हो जाती है फिर भी आपको नींद नहीं आती है। बहुत कोशिश करने पर नींद आती है। नींद ना आना और फिर सही तरीके से नींद ना लेना। शरीर के लिए बहुत ही नुकसान दायक होता है।

नींद धरती पर मौजूद हर एक प्राणी के लिए जरुरी है। भले ही कोई प्राणी दिन का ज्यादा समय सोने में बिता देता है या फिर कोई प्राणी कम सोकर अपने समय को बचा ले।

सभी के सोने का समय अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सोना सभी के लिए जरुरी है।

यह भी जाने: 8 तरीके अच्छी नींद आने के

Jaldi Sone Ke Upayनींद क्यों है जरूरी

सोते समय शरीर में ऐसी गतिविधि होती है जो बिना सोये नहीं हो सकता है।

आप बस सोना की अहमियत इस बात से समझ सकते है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 7 से 10 दिन और रात जग जाता है तो उसकी मौत हो सकती है।

नींद के कारण हमारा शरीर और दिमाग दोनों ही पहले से तरो-ताजा हो जाते है।

जल्दी नींद क्यों है जरूरी?

आखिर जल्द सोना या फिर जल्द नींद क्यों जरूरी होता है। इसका कारण इंसान के शरीर में होने वाली गतिविधि है। जैसे रात को 10 बजे से 2 बजे तक शरीर अपनी मांसपेशियों बेहतर करता है।

दिन में जो भी थकान हुई है। उसे शरीर ख़त्म करता है। 2 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दिमाग खुद को पहले से बेहतर करता है।

दिन के समय जो कुछ भी सीखा गया है उसकी जरूरत के हिसाब से दिमाग अपने पास रखता है या फिर हटा देता है।

अगर रात को 10 बजे ना सोया जाए तो इस प्राकृतिक गतिविधि को शरीर नहीं कर पायेगा। जिसके कारण तरह-तरह के शरीर में बीमारी हो सकते है।

Jaldi Sone Ke Upayजल्दी सोने का उपाय

jaldi sone ke upay
jaldi sone ke upay

जल्दी सोना तो शरीर के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन अब सवाल यह है कि जल्दी कैसे सोये? जल्दी सोने के तरीके, टिप्स और उपाय होते है।

इनके मदद ने जल्द ही आपको नींद आ जाएगी और आप जल्द सो जाएगे। चलिए हम जल्द सोने के बारे में जानते है।

रात के समय मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर का प्रयोग न करे

मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर से निकलने वाली रोशनी नींद की दुशमन होती है।

अगर रात के समय मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर चलाया जा तो नींद आने में बहुत ज्यादा समय लग सकता है।

मोबाइल से निकलने वाली लाइट को ब्लू लाइट कहा जाता है। यह लाइट आँखो को नुकसान करती है। इसके साथ ही यह लाइट नींद को भी ख़राब कर देती है।

यह भी जाने: मोबाइल के नुकसान

रोज सोने के समय को तय कर ले

अगर आप चाहते है कि आप जल्द सो जाए तो आपको अपने सोने को समय को तय कर लेना चाहिए।

आप तय कर ले आपको कितने बजे अपने बिस्ते पर जाना है और कितने बजे आपको सोना है।

आप अपने बिस्तर के समय पर अपने बिस्तर पर चले जाए।

जब आप अपने बिस्तर पर चले जाएगे तो आपको खुद ही नींद आने लगेगा।

सोने का समय तय होने से आप रोज इसी समय पर सोने की कोशिश करेंगे।

कुछ दिन के बाद ही आपको उस समय पर नींद आने लगेगी।

जल्द नींद के लिए बिस्तर पर एक ही स्थिति में रुके

यदि आप अपने बिस्तर पर चले जाते है और फिर भी आपको नींद नहीं आता है तो आप अपने बिस्तर पर एक ही स्थिति में कुछ समय तक सोये रहे।

कुछ समय एक ही स्थिति में रुकने से आपको खुद ही नींद लग जाएगी।

एक स्थिति में करीब 20 से 25 मिनट तक रुकने पर नींद लग जाती है।

सोने के समय पर किसी प्रकार की चिंता ना करे

चिंता कई बीमारी और परेशानी का कारण बनता है। अगर आपको जल्द सोना है या फिर आप चाहते है कि आप जैसे ही बिस्तर पर जाए वैसे ही आपको नींद आ जाए तो आप चिंता लेना बंद कर दे।

आप जब भी सोने जाए उससे पहले ही चिंता को खुद से दूर कर दे।

हमारे साथ ऐसा भी होता है कि हम सोने लगते है तो हमारे दिमाग में कई विचार और चिंता आने लगती है।

इसको रोकने के लिए आप अपने चिंता और विचार को लिखे। लिखने से आपकी चिंता तुरंत ही ख़त्म हो जाएगी।

यह भी जाने: टेंशन दूर करने के उपाय

ऐसे भोजन का चयन करे जो नींद में मदद करे

भोजन का असर दिमाग और शरीर दोनों पर होता है। जैसा भोजन का सेवन किया जाएगा। हमारे शरीर, दिमाग, नींद, सोच पर भी असर होता है।

सभी के लिए एक जैसा भोजन अच्छा नहीं हो सकता है। हर एक व्यक्ति का शरीर में अलग-अलग तत्व की जरूरत होती है।

वही नींद के लिए ऐसा भोजन अच्छा होता है जो आसानी से पच सके और नींद भी लगे।

रात के समय चाय या कॉफी का सेवन करने से बचे

चाय या कॉफी में ऐसे तत्व होते है जो शरीर को तुरंत तो ताजगी मासूस कराते है लेकिन इनका लगातार सेवन स्वास्थ को हानि पंहुचा सकता है।

रात को सोने से पहले चाय का सेवन नींद को काफी देर ख़त्म कर देता है। इसलिए चाय या कॉफी के सेवन से बचे।

सोने के समय से 30 मिनट पहले कोई भी काम ना करे

सोने के लिए अपने दिमाग और शरीर को शांत करना होता है। बिना दोनों को शांत किये नींद नहीं आ सकती है। नींद में दिमाग और शरीर दोनों का योगदान होता है।

इसलिए सोने से पहले ही या फिर सोने के समय से 30 मिनट पहले से ही किसी भी प्रकार के काम को करना बंद कर दे।

यह भी पढ़े: दिमाग को फ्रेश करने के टिप्स

अकेले और शांत कमरे में सोये

शांत कमरे में काफी जल्द नींद आने की उम्मीद होती है। और अगर शांत कमरे में अकेले सोया जाए तो बहुत कम समय में बहुत ही गहरी नींद आ सकती है।

जल्दी नींद और गहरी नींद के लिए आपको भी शांत और अकेले कमरे में सोना चाहिए।

सोते समय कमरे में अँधेरा रखे

समय पर सोने के लिए और अच्छी नींद के लिए अपने सोने वाले कमरे में अंधेरा रखे।

अँधेरा से दिमाग को लगता है कि सोने का समय हो गया है। अँधेरा दिमाग को सोने के लिए प्रेरित करता है। इससे जल्दी नींद आ जाती है।

अंत में

हम इंसान के लिए नींद बहुत ही जरूरी चीज में से एक है। नींद इंसान को फायदा ही फायदा देता है। पर कभी बिस्तर पर जाने के बाद भी नींद नहीं लगती है। यहाँ पर हमने जाना कि हम कैसे जल्द सो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here