UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023:- हाल ही मे उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य मे एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana है जिसके अनुसार राज्य मे रेलवे या सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगो को प्रोत्साहन के रूप मे एक मुश्त राशी दी जाएगी अक्षर देखने मे आता है। कि सड़क या रेलवे दुर्घटना मे घायल व्यक्तियो की मदद करने या उनको अस्पताल पहुँचाने के लिए कोई तैयार नही होता है। लोगो को यह डर रहता है कि उन पर ही दुर्घटना का आरोप लगेगा या उनसे पूछँताछ की जाएगी लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नही होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सब से निबटने के लिए यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023 को आरम्भ किया है। जिसमे सड़क या रेलवे दुर्घटना मे घायन हुए व्यक्तियो को समय रहते अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को दो हज़ार रूपेय की पुरस्कार राशी सरकार की तरफ से दी जाएगी। दौस्तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के बारे मे पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगें आप यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023
राज्य मे बढ़ते सड़क दुर्घटना के मामलो को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023 को आरम्भ किया है। राज्य मे हर दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना का मामला सामने आ ही जाता है। जिसमे कभी कभी तो भयंकर सड़क दुर्घटना के कारण व्यक्ति की अस्पताल ले जने का भी समय नही मिल पाता और व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो जाती है इन सभी मामलो का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी ने UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023 को लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अन्तर्गत सड़क हादसा या फिर रेल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की सहायता करने व उनको समय रहते अस्पताल लेकर जाने वाले व्यक्ति को 2000 रूपेय की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023 के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Good Samaritan Yojana |
आरम्भ की गई | मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक। |
लाभ | दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशी प्रदान करना। |
प्रोत्साहन राशी | 2000 रूपेय। |
उद्देश्य | समय रहते दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाना। |
आवेदन प्रक्रिया | शीघ्र आरम्भ की जाएगी। |
ऑफिशियल वेबसाइट | अभी ज्ञात नहीं। |
UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023 का प्रमुख उद्देश्य सड़क या फिर रेल दुर्घटना मे घायल होने वाले व्यक्तियो की मदद के लिए लोगो को प्रेरित करना है। ताकि दुर्घटना मे गम्भीर घायल व्यक्ति को समय रहते हॉस्पिटल पहुँचाकर उनकी जान बचाई जांए। इसीलिए UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana के माध्यम से ऐसे लोगो की मदद करने वाले व्यक्ति को 2000 रूपेय की राशी से पुरस्कृत किया जाएगा।
यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के लाभ एंव विशेषताएं
- UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है|
- इस योजना के द्वारा लोगो को सड़क दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को की सहायता करने के लिए शुरू किया गया है।
- इसके तहत राज्य मे होने वाले सड़क या रेल दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने व उनकी सहायता करने के लिए हाथ आगे बढ़ाने वाले व्यक्तियो को 2000 रूपेय की एक मुश्त राशी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
- यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के माध्यम से लोग सड़क हादसे मे घायल व्यक्ति की सहायता करने को प्रेरित होगें उनमे मानवता की भावना पैदा होगी और वह जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे आएगें।
- जिससे घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुँचाया जा सके जिससे उनकी जान बच सकेगीं।
- इसके माध्यम से सड़क एंव रेल दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर मे कमी आएगी।
- प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के लिए 50 लाख रूपेय की धनराशी आवंटित की है।
Good Samaritan Yojana के लिए पात्रता
- उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- दुर्घटना उत्तर प्रदेश की सीमा के अन्दर हुई हो।
- केवल सड़क व रेलवे दुर्घटना को ही इस योजना के अन्तर्गत रखा गया है कोई अन्य दुर्घटना इसमे शामिल नही की गई है।
मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के तहत जरूरी दस्तावेज़
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पास बुक
- पासपोर्ट साईज़ फोटो
UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी है और यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है| तो आपको अभी प्रतिक्षा करनी होगी वो इसलिए के अभी केवल सरकार ने इस योजना की केवल घोषणा की है| इससे सम्बन्धित कोई आवेदन की प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नही की गई है सरकार द्वारा शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट जारी करेगी| हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अपडेट करेगें|
FAQs
मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के तहत सड़क या रेल दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। न कि घायल व्यक्ति को दी जाएगी।
योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली एकमुश्त राशी 2000 रूपेय होगी।
यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के लिए सरकार ने 50,00,000 रूपेय का बजट विर्धारित किया है