Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana 2023:- आज हम आपको Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana के बारे में बताएगे। यदि आप राजस्थान के निवासी है और आप पशुपालन करते है तो आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने अपने भाषण के दौरान डेरी एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना की घोषणा की है। आइये इस योजना के बारे में विस्तार से जानते है।
Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana 2023
लम्पी त्वचा रोग के कारण कई पशुओ की जान चली गयी पशुपालन सेक्टर इस रोग से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ। इसको मध्य नज़र रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gahlot ने 10 फरवरी 2023 बजट घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना की भी घोषणा की है। बजट घोषणा के दौरान इस योजना के लिए सरकार ने 750 करोड़ रूपये खर्च का प्रावधान रखा है योजना के तहत प्रत्येक पशुपालक को 2 दुधारू पशुओ का बीमा कराया जायेगा। Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana प्रत्येक पशुपालक को 40,000 रूपये का बीमा दिया जायेगा इस प्रकार प्रत्येक पशुपालक 2 पशु बीमा कवर के साथ 80,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेगा।
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना 2023 Key Highlight
योजना | Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana |
उद्देश्य | पशुपालकों को आर्थिक सहायता देना |
साल | 2023 |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान के सभी पशुपालन किसान |
लाभ | 40,000 प्रति पशु |
कैटेगरी | बीमा योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | जल्दी लांच होगी |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालको के दुधारू पशुओ की मृत्यु होने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है पशुओ की असमय मृत्यु होने के कारण आर्थिक समस्या होती है उन्हें उससे काफी हद तक पशुपालको और किसानों को राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लाभ
- यह योजना CM अशोक गहलोत द्वारा 10 फरवरी 2023 को घोषित की गयी।
- इस योजना का लाभ राज्य के करीब 20 लाख से अधिक पशुपालको को मिलेगा।
- प्रत्येक पशुओ का बीमा 40,000 का होगा जो पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक को दिया जायेगा।
- योजना के तहत प्रत्येक पशुपालक परिवार के 2 दुधारू पशुओ का बीमा कराया जायेगा।
- बजट घोषणा के दौरान इस योजना के लिए सरकार ने 750 करोड़ रूपये करने का प्रावधान रखा है।
Kamdhenu Bima Yojana की पात्रता
- आवेदक कर्ता राजश्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक कर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- केवल दुधारू पशु वाले नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र हैं
- आवेदक को पशुपालक होना चाहिए।
राजस्थान कामधेनु बीमा योजना के ज़रूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महिलाओं के लिए बेस्ट बिज़नेस आईडिया घर से करने वाला
Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इसकी वेबसाइट के बारे में कुछ नहीं कहा है सिर्फ अभी घोषणा की गयी है। ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा ,इसके बारे में कोई भी जानकारी सरकार ने अभी साझा नहीं की है। इसकी जैसे ही कोई जानकारी या अपडेट आता है तो हमारी वेबसाइट के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जायेगा।
FAQs
मुख्यमंत्री Ashok Gahlot ने 10 फरवरी 2023 में इस योजना की घोषणा की|
राजस्थान के सभी पशुपालन किसान|