मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश 2023: ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म

0

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023:- मध्य प्रदेश मे बुजुर्गो के तीर्थ यात्रा के सपने को साकार करने के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है। जिसका नाम Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana है। हमारे बुजुर्गो का एक ही सपना रहता है। कि वह अपने जीवन काल मे एक बार तीर्थ दर्शन अवश्य करे। परन्तु आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण सब सम्भव नही हो पाता है। इस कारण वरिष्ठ नागरिको का यह सपना अधूरा ही रह जाता है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरूआत की है। इसके माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिको को मुफ्त मे तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रिय दौस्तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एमपी तीर्थ दर्शन योजना से सम्बन्धित पूरी स्टीक जानकारी उपलब्ध कराएगें। इसिलिए आप से निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जून 2012 मे एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभांरभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 60 वर्ष या इससे अधिक की आयु के बुजुर्ग नागरिको को भारतीय तीर्थ स्थलो मे से किसी एक तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। और साथ ही तीर्थ यात्रा करने वाले नागरिको को कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी। जैसे खाने पीने की सामग्री, ठहरने का प्रबंध आने जाने की व्यवस्था व अन्य सभी सुविधाए राज्य सरकार द्वारा ही उपलब्ध करायी जाएगी। इसका संचालन धार्मिक न्यास एंव धर्मस्व विभाग, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंव टूरिज्म कॉर्पोरेशन के द्वारा किया जाएगा।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के तहत वे सभी नागरिक 60 वर्ष या इससे अधिक है। या 60 प्रतिशत से ज्यादा विकलांग है। तो ऐसे नागरिक अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक व्यक्ति भी ले जा सकते है। इसके लिए प्रदेश के नागरिको को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। जिससे वह नागरिक अपनी पंसद का धार्मिक स्थल का चयन कर सकते है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यमध्य प्रदेश।
कब शुरू की गई2012
वर्तमान वर्ष2023
लाभार्थीप्रदेश के वरिष्ठ नागरिक।
उद्देश्यबुजुर्गो को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://tirthdarshan.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का उद्देश्य

हमारे देश मे ऐसे कई बुजुर्ग नागरिक है। जो एक बार तीर्थ यात्रा पर जाने की चाह रखते है। परन्तु आर्थिक स्थिति से कमज़ोर होने के वजह से तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी नही कर पाते है। इसका संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आरम्भ की है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिको को मुफ्त मे तीर्थ यात्रा पर भेजना है। MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के माध्यम से लाभार्थी भारतीय तीर्थ स्थलो मे से किसी एक तीर्थ स्थल की मुफ्त यात्रा कर सकते है।

प्रदेश के ऐसे नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है। या फिर 60% से अधिक विकलांग है। तो वह तीर्थ यात्रा पर अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकते है। इसके माध्यम से वह वरिष्ठ नागरिक अपनी तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी कर पाएगें। और उनको सारी सुविधा सरकार की ओर से मुफ्त मे प्रदान की जाएगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत उपलब्ध सुविधाएं

  • स्पेशल रेल यात्रा।
  • जलपान की व्यवस्था।
  • ठहरने की व्यवस्था।
  • जहां जरूरी हो बस से यात्रा की सुविधा।
  • गाइड व अन्य सुविधाए।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अन्तर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल

अ परिशिष्ट (एक)-

  • श्री केदारनाथ
  • श्री बद्रीनाथ
  • जगन्नाथ पुरी
  • श्री द्वारकापुरी
  • हरिद्वार
  • अमरनाथ
  • बैष्णोदेवी
  • शिर्डी
  • तिरूपति
  • अजमेर शरीफ
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • अमृतसर
  • रामेशवरम
  • सम्मेद शिखर
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम)

(17-अ) श्री रामदेवार, जेसलमेरगंगासागर

  • कामाख्या देवी
  • गिरनार जी
  • पटना साहिब
  • मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल- उज्जैन मेगर श्री रामराजा मंदिर ओरछा चित्रकूट ओंकारेश्वर महेश्वर और मुडवारा।

(ब) परिशिष्ट (दो)-

  • रामेश्वरम् – मदुरई
  • तिरूपति – श्री कालहस्ती
  • द्वारका – सोमनाथ
  • पूरी – गंगा सागर
  • हरिद्वार – ऋषिकेश
  • अमृतसर – वैष्णोदेवी
  • काशी – गया

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 आवेदन

एमपी तीर्थ दर्शन योजना को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए शुरू की गई है। जिसमे प्रदेश के 60 वर्ष या इससे अधिक की उम्र के लोग नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्राप्त कर सकते है। ऐसे कोई भी नागरिक जो MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो उनको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद यह आवेदन पत्र आपको तहसील या उप तहसील कार्यालय मे जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपकी पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आपके आवेदन पत्र को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद आप तीर्थ यात्रा कर सकेगें।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के कुछ जरूरी दिशा निर्देश

  • आवेदक को आवेदन पत्र को हिंदी मे भरा जाना है।
  • आवेदन पत्र मे लाभार्थी को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है।
  • आपात स्थिति के लिए किसी सम्बन्धित व्यक्ति का मोबाइल नम्बर व निवास का पता उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान संपर्क अधिकारी के आदेश का पालन करना आवश्यक है।
  • यात्रियो को अपना परिचय पत्र अपने साथ ले जाना आवश्यक है।

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई है।
  • इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिको को भारतीय तीर्थ स्थलो की मुफ्त मे यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
  • इसके लिए 60 वर्ष या इससे अधिक की आयु के नागरिको को लाभान्वित किया जाएगा।
  • सभी भारतीय तीर्थ स्थलो मे से किसी एक तीर्थ स्थल पर यात्रा के लिए जा सकेगें।
  • तीर्थ यात्रा के दौरान नागरिको को कई प्रकार की सुविधाएं जैसे खाने पीने की सामग्री एंव ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी।
  • तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है। या 60% से ज्यादा विकलांग है। वह अपने साथ एक सहायक को भी ले जा सकते है।
  • यदि आवेदक महिला है। तो उनकी आयु मे 2 वर्ष की छुट दी जाएगी।
  • इस योजना के अन्तर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है। जिसमे अधिकतम केवल 25 लोग हो सकते है।
  • एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन धार्मिक न्यास, एंव धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंव टूरिज्म कॉर्पोरेशन के द्वारा किया जाएगा।
  • इसके लिए लाभार्थी को आवेदन पत्र को हिंदी मे भरना अनिवार्य होगा।
  • नागरिको को यात्रा के दौरान ज्वाला शील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना या उपयोग करना मना है।
  • तीर्थ यात्रा पर बहुमूल्य रतन, आभूषण या अधिक नकद राशी ले जाना भी मना है।
  • MP CM Tirth Darshan Yojana के माध्यम से तीर्थ यात्रा की इच्छा रखने वाले वरिष्ठ नागरिक अपनी इच्छा को पूरा कर सकेगें। और अपनी पंसद के अनुसार किसी एक तीर्थ स्थल की यात्रा का लाभ आनंद ले सकेगें।

MP Yuva Kaushal Kamai Yojana

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए योग्यताएं

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • तीर्थ यात्री आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • यदि नागरिक 60% से अधिक का विकलांग है। तो उनके लिए कोई आयु सीमा नही है।
  • अगर पति पत्नि दोनो एक साथ तीर्थ यात्रा करना चाहते है। तो दोनो मे से किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है।
  • सभी यात्री शारिरीक व मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। और किसी गम्भीर बीमारी जैसे टी बी, कोजेस्टिव, कार्डियक, दमा, कोरोनरी अपर्याप्त, कोरोनरी थ्रोम्बोसिस, मानसिक व्याधि, संक्रमण एंव कुष्ठ रोग आदि से ग्रस्त नही होना चाहिए।

सहायक के लिए पात्रता

  • अगर यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है। और वह एकल है। या लाभार्थी पति व पत्नि की आयु 65 वर्ष से अधिक है। या फिर 60% प्रतिशत से ज्यादा का विकलांग है। तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
  • समूह या जत्था यात्रा करने वाले तीन से पांच नागरिको के समूह मे एक सहायक जा सकते है।

तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

अगर आप तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त चाहते है। तो आवेदन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना है।

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपको इसका होम पेज प्राप्त होगा। इस पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करे का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन फोर्म डाउनलोड करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म मे पूछी गयी सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि भरना है।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को इस फॉर्म के साथ संलग्न करने है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फोर्म तहलीय या उप तहसील मे जमा करना है।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर सकेगें।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको परिपत्र डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने परिपत्र खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको Download के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही परिपत्र डाउनलोड हो जाएगा।

MP Tirth Darshan Yojana तीर्थ यात्रा की सूचि देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको यात्रा का विवरण के टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जो तीर्थ यात्रा से सम्बन्धित होगी।
  • सम्बन्धित जानकारी आप स्वंय देख सकते है।

स्टेशन जहां से सम्बन्धित जि़ले के यात्री बैठेगें उनका विवरण

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज प्रदर्शित होगा।
  • इस पेज पर आपको यात्रा का विवरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको स्टेशन जंहा से संबंधित जिले के यात्री बैठेगें उनका विवरण के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप स्टेशन जहां से सम्बन्धित जिले के यात्री बैठेगें। उनका विवरण देख सकते है।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना आवेदन की स्थिति दैखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको MP Tirth Darshan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको समग्र आईडी दर्ज करनी है।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर होगी।

MP Tirth Darshan Yojana जिले वार तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको डैशबोर्ड के टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको जिला वार तीर्थ यात्रा की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। जिसमें आपको अपने जि़ले का चयन करना होगा।
  • अब आपको तीर्थ दर्शन यात्रियो की सूचि देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • सम्बन्धित जानकारी आप स्वंय देख सकते है।

FAQs

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 60 वर्ष या इससे अधिक की आयु के असहाय एंव विकलांग नागरिको को तीर्थ दर्शन पर जाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा उनके लिए मुफ्त होगी। जिसमे उनको भारतीय तीर्थ स्थलो मे से किसी एक तीर्थ स्थल जाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उनको जलपान व ठहरने के साथ कई प्रकार की सुविधा भी मुफ्त प्रदान की जाएगी।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana कब आरम्भ की गई थी?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना सबसे पहले वर्ष 2012 मे शुरू की गई थी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

यदि किसी भी नागरिको को इस योजना मे आवेदन से सम्बन्धित कोई समस्या आती है। इसके लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 9425012227 / 9424891654 जारी किए है। इस पर सम्पर्क करके नागरिक सम्बन्धित योजना से जुड़ी जानकारी और अपनी समस्या का समाधान भी प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट tirthdarshan.mp.gov.in है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here