प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) 2023: सुविधाएं, उद्देश्य एवं लाभ

0

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एंव उनके शारीरिक विकास के लिए समय समय पर बहुत सी योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिससे कि महिलाओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। और उनका कल्याण हो सके। इन्ही में से एक Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan है। यह अभियान देश की गर्भवती महिलाओं के लिए आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत देश की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। ताकि गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। भारत सरकार का प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एक नई पहल है। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से PMSMA के बारे मे पूरी व स्टीक जानकारी उपलब्ध कराएगें। आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अन्त तक पढ़ना है।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan 2023

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan 2023

देश की गरीब व आर्थिक रूप के कमज़ोर वर्ग की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान देश गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया गया है। इस अभियान की शुरूआत वर्ष 2016 मे केन्द्र सरकार द्वारा की गई थी। और इसका संचालन केन्द्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है। PM Surakshit Matritva Abhiyan के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं एंव उचित देखभाल उपलब्ध करायी जाएगी। यानि महिलाओं को नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। देश की अधिकतर महिलाएं गरीबी के कारण मजदूरी करने वाली होती होती है। और गर्भावस्था के दौरान वह काम पर नही जा पाती है।

ऐसी स्थिति मे उनको महिलाओं को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ दिया जाएगा। इस अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाए डिलिवरी होने तक प्रति माह निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र मे नि:शुल्क जाँच व ईलाज करा सकेगीं। साथ ही डिलिवरी मे दिक्कत होने पर भी मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। यदि महिला को प्रसव के दौरान दिक्कत होने पर उच्च चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रो मे भी भेजा सकेगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 2023 के बारे मे जानकारी

आर्टिकलPradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan
आरम्भ किया गयाकेन्द्र सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागकेन्द्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग।
लाभार्थीदेश की गर्भवती महिलाए।
वर्ष2023
उद्देश्यसभी गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय सेवाएं मुफ्त मुहैया कराना।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाईन।
अधिकारिक वेबसाइटhttps://pmsma.mohfw.gov.in/

PMSMA के तहत उपलब्ध सर्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के अन्तर्गत शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र मे गर्भवती महिलाओं को निम्नलिखित सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है।

नगरीय क्षेत्र में

  • नगरीय औषधालय।
  • शहरी स्वास्थ्य पोस्ट।
  • प्रसुति ग्रह।

ग्रामीण क्षेत्र में

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र।
  • समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र।
  • ग्रामीण चिकित्सालय।
  • उप जिला चिकित्सालय।
  • जिला चिकित्सालय।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराना है। इस अभियान के अन्तर्गत देश की सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की गर्भवती महिलाएं जो घरो पर काम करके अपनी व अपने परिवार की आजीविका चलाती है। उन सभी को सरकारी चिकित्सालय एंव स्वास्थ्य केन्द्र पर हर महीने की 9 तारीख को मुफ्त चिकित्सीय जाँच करायी जाएगी। ताकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का स्वास्थय बेहतर बना रहे। और और महिला को प्रसव के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़े। Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के माध्यम से मातृत्व मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। और नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन व सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित किया जा सकेगा। और जच्चा बच्चा दोनो का विकास होगा।

जननी सुरक्षा योजना 

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत उपलब्ध सुविधाएं

PM Surakshit Matritva Abhiyan के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निम्नलिखित चिकित्सीय सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

  • इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, ब्डल टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हिमोग्लोबिन जाँच और अल्ट्रासाउड निशुल्क किया जाएगा।
  • पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृत्व एंव बाल सुरक्षा कार्ड तथा सुरक्षित मातृत्व पुस्तिकाएं प्रदान की जाएगी।
  • हर महीने की 9 तारीख को प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। अगर किसी महीने मे 9 तारीख को राजकीय अवकाश या रविवार होने की स्थिति मे अगले कार्य दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • चिकित्सीय सेवाओं एंव सुविधाओं का लाभ आउटरीच पर नियमित NSC के अलावा प्रदान किया जाएगा।
  • शहरी एंव ग्रामीण दोनो क्षेत्र मे इन सभी सरकारी सुविधाओं को सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • यह सुविधाएं महिलाओं को आवश्यक रूप से ओबीजीवाई विशेषज्ञो व चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।
  • नाज़ुक स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करने के लिए स्टीकर लगाए जाएगें। जिससे कि महिलाओं की स्थिति और जोखिम कारक का सकेत दर्शाया जा सके। इस स्टीकर को प्रत्येक जाँच के दौरान MCP कार्ड के साथ जोड़ा जाएगा।
  • पीला स्टीकर – यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए है। जिनको गर्भावस्था मे मधुमेह, हाईपोथायरायडिज्म, एसटीआई की स्थिति है।
  • नीला स्टीकर – उन महिलाओं के लिए जिनको गर्भावस्ता मे उच्च रक्तचाप है।
  • लाल स्टीकर – यह दर्शाएगा कि जो नाज़ुक स्थिति मे गर्भावस्था है।
  • हरा स्टीकर – एसी गर्भवती महिलाओं के लिए होगा जिनको कोई जोखिम नही है।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के लाभ एंव विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है।
  • यह अभियान केवल गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया गया है
  • इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हर महीने की 9 तारीख को सरकारी अस्पतालो और स्वास्थ्य केन्द्रो पर मुफ्त मे स्वास्थ्य जाँच की जाएगी।
  • गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर अलग अलग चिन्हित किया जाएगा। जिससे कि चिकित्सक आसानी से समस्या का पता लगाकर उपचार कर सके।
  • सभी प्रकार की चिकित्सीय जांच पूर्ण रूप से नि:शुल्क होगी।
  • सरकारी अस्पताल एंव स्वास्थ्य केन्द्रो पर विभिन्न प्रकार की जांच जैसे ब्लड प्रेशर, ब्डल टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हिमोग्लोबिन की जाँच, शुगर की जांच वजन एंव अन्य जांच निशुल्क की जाएगी।
  • इस अभियान के तहत अस्पतालो मे डिलिवरी और जच्चा बच्चा दोनो की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
  • देश की गरीब व आर्थिक रूप के कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उचित स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान की जाएगी।
  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अब नगर मे नही बल्कि बल्कि गाव मे भी दी जा सकेगी।
  • Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के माध्यम से मातृत्व मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।
  • गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य मुद्दो और रोगो के बारे मे जानकारी भी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पात्रता

  • इसके लिए केवल गर्भवती महिला ही पात्र होगी।
  • देश की गरीब महिलाएं ही इस अभियान के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगी।
  • इस अभियान का लाभ प्राप्त करने के लिए शहरी क्षेत्रो और अर्ध शहरी क्षेत्रो की महिलाएं पात्र नही है।
  • ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल का लाभ लेने के लिए पात्र होगी।
  • Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के अन्तर्गत गर्भावस्था के 3 से 6 महीने मे लाभ लेने के लिए पात्र होगा।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना

जरूरी दस्तावेज़

  • गर्भवती महिला का आधार कार्ड।
  • पहचान पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साईज़ फोटो।
  • मोबाइल नम्बर।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के तहत आवेदन प्रक्रिया

PM Surakshit Matritva Abhiyan के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाना है। वहां पर जाने के बाद आपको प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। सम्बन्धित स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा आपके कुछ जानकारी प्राप्त की जाएगी। और आपको अपने कुछ दस्तावेज़ प्रस्तुत करने है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। इसके बाद हर महीने की 9 तारीख को मुफ्त जांच करा सकेगी।

FAQs

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कब शुरू किया गया था?

इस अभियान को केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 मे शुरू किया गया था।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan क्या है?

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को हर महीने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाती है। यानी उनको मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाती है।

PM Surakshit Matritva Abhiyan का लाभ किन महिलाओं दिया जाएगा?

केवल गरीब वर्ग की गर्भवती महिलाओं को ही इस अभियान के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कौन कौन सी चिकित्सीय सुविधाएँ मुहैया करायी जाएगी?

सभी गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल एंव स्वास्थ्य केन्द्रो पर विभिन्न प्रकार की जांच जैसे ब्लड प्रेशर, ब्डल टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हिमोग्लोबिन की जाँच, शुगर की जांच वजन एंव अन्य जांच की निशुल्क सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here