Insaan Bura Kyu Hota Hai– अगर हम कहे कि कोई भी व्यक्ति बुरा नहीं होता है तो क्या आप विश्वास कर सकते है। हर किसी के जीवन में बहुत से लोग मिलते है।
वैसे तो बहुत से लोग काफी अच्छे होते है लेकिन कुछ बुरे इंसान भी देखने को मिलते है। जब भी हम किसी बुरे इंसान को देखते है तो हमारे मन में सवाल उठता है कि कोई इन्सान बुरा क्यों होता है?
आखिर ऐसा क्यों होता है कि कुछ इंसान अच्छे होते है तो वही कुछ इंसान बुरे होते है। क्यों सभी लोग एक बराबर क्यों नहीं होते है?
हमें लगता है कि खुदा ही किसी को अच्छा और किसी को बुरा बनाता है। किसी भी इंसान के अच्छे होने या बुरे होने के बहुत से कारण देखने को मिलते है।
जब एक बच्चा जन्म लेता है तो उसके बाद से उसके साथ होने वाली हर एक गतिविधि उसके अच्छे इंसान बनने या बुरे इंसान बनने का कारण बनता है।
यह भी पढ़े: दिमाग को control कैसे करे

Insaan Bura Kyu Hota Hai– इंसान खुद को बुरा नहीं समझ पाता है
कोई भी इंसान या व्यक्ति अगर वह किसी दूसरे के नजर में बुरा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह एक बुरा इंसान ही है।
एक व्यक्ति जल्द खुद को बुरा नहीं मानता है। जैसे अगर किसी इंसान ने चोरी किया है। उसे सभी बुरा मान लेते है लेकिन अगर वह व्यक्ति बचपन से ही ऐसे मौहाल में रहा है जहाँ ऐसी बुरी आदत को अच्छा माना जाता है।
जिसके कारण वह व्यक्ति चोरी करने के बाद भी खुद को भी बुरा इंसान नहीं मानता है। आसान शब्दों में अगर एक इंसान बुरे काम को भी अच्छा बन लेता है तो वह कभी खुद को बुरा इंसान नहीं मानेगा।
एक व्यक्ति बुरा और अच्छा दोनों ही हो सकता है
एक व्यक्ति अपने जीवन में बुरा व्यक्ति भी हो सकता है और अच्छा व्यक्ति भी हो सकता है। जैसे अगर एक व्यक्ति अपने परिवार से काफी प्रेम करता है।
वही दुनिया के लोगो से वह नफरत की भावना रखता है। इस प्रकार से वह व्यक्ति अच्छा इंसान भी हो सकता है और बुरा इंसान भी। अपने परिवार के लिए वह एक काफी अच्छा इंसान है।
वही दुनिया वालो के लिए वह एक बुरे इंसान के बराबर है।
Insan Bura Kyu Hota Hai– कोई इंसान बुरा क्यों बन जाता है
किसी भी इंसान के बुरा बनने के भी बहुत से कारण हो सकते है। हर एक इंसान के बुरे बनने के अलग-अलग कारण हो सकते है।
इसके साथ ही बुरा इंसान बनने के पीछे एक कहानी भी हो सकती है। बुरा इंसान बनने का कारण जैसे, बचपन से ही बुरे वातावरण में रहना, बुरे संगत के साथ रहना, किसी बुरे घटना का शिकार होना, किसी भी प्रकार का दबाव होना, आदि।
इसके साथ ही और भी बहुत से कारण होते है एक इंसान के बुरे बनने के।
बुरा इंसान खुद को बुरा क्यों नहीं मान पाता है
अक्सर हम देखते है कि एक बुरा इंसान खुद को बुरा नहीं समझ पाता है। उसे कोई कुछ भी कहे लेकिन वह खुद को सही ही मनाता है।
इसके पीछे उसका सोच और अतीत कारण होता है। जो भी पहले बीता हुआ है उसके हिसाब से हर एक व्यक्ति की सोच बनता है।
कुछ लोग ऐसे होते है जो अपने अत्तीत को समय के साथ भूल जाते है। जिसके कारण उनके अत्तीत का कोई भी असर उनपर नहीं होता है।
वही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने अत्तीत को कभी भूल ही नही पाते है। वह अपने अत्तीत को बिल्कुल याद रखते है। जिसके कारण वह एक बुरे व्यक्ति बन सकते है।
दूसरे शब्दों में जो भी इंसान अपने बुरे काम को सही मान लेता है। उसे लगता है कि वह जो भी काम कर रहा है वह सही है तो फिर वह खुद को बुरा मान ही नहीं पाता है।
यह भी पढ़े: शर्म को कैसे दूर करें
बुरे व्यक्ति की क्या पहचान होती है
बुरे व्यक्ति भी कई प्रकार के होते है। कुछ ऐसे बुरे व्यक्ति होते है जिनको एक बार देखने से समझा जा सकता है कि वह बुरे व्यक्ति है।
कुछ ऐसे बुरे इंसान भी होते है जिसके साथ कुछ समय रहने के बाद ही पता चलता है कि वह बुरे है।
इसके साथ ही कुछ ऐसे बुरे व्यक्ति भी होते है जो जब तक ना चाहे तब तक कोई भी नहीं जान सकता है कि वह बुरे इंसान है।
बुरे व्यक्ति को जानने के लिए उनके सोच को समझना होता है। बुरे आदमी को समझने के लिए आप उनके द्वारा किये गए कामो को जाने। जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि कोई व्यक्ति बुरा है या बुरा नहीं है।
यह भी पढ़े: अच्छे दोस्तों की पहचान क्या होते है
बुरे इंसान बनने का मुख्य कारण सोच होता है
किसी भी बुरे से बुरे इंसान के बनने का कारण उसका सोच होता है। कोई भी इंसान जिस प्रकार का सोच रखता है वह उस प्रकार का इंसान बन जाता है।
आसान शब्दों में बुरा इंसान अपनी सोच को बुरा ही रखता है। वह अच्छे से अच्छे जगह में बुराई को खोज लेता है।
एक अच्छा इंसान हमेशा अपने दिमाग में अच्छा सोच रखता है। इसके साथ ही बुरे तरह के इंसान अपने दिमाग में ज्यादा तर समय बुरे सोच को बनाये रखते है।
यह भी पढ़े: बुरी आदत कैसे छोड़े
एक बुरे इंसान के बुरे होने का कारण
किसी भी इंसान के बुरे होने का कारण वह इंसान नहीं हो सकता है। कभी-कभी किसी भी इंसान के बुरे होने का कारण कोई और व्यक्ति हो सकता है।
कोई ऐसा व्यक्ति जो उस व्यक्ति को बुरा होने के लिए प्रेरित करे या फिर बुरा होने के लिए मजबूर करे। इसके साथ ही दूसरे व्यक्ति के पास काफी तरीके होते है किसी भी इंसान को बुरा बनाने के।
Insaan Bura Kyu Hota Hai– इच्छा इंसान को बुरा बना सकती है
किसी इंसान की उसकी इच्छा भी एक बुरा इंसान बनाने की औकात रखती है। एक इंसान के बहुत से इच्छा होती है।
कुछ इच्छा इंसान को अच्छा बनाती है तो कुछ इच्छा इंसान को बुरा बना देती है।
अकसर बुरी इच्छा ही किसी को बुरा बनाती है। वही पर किसी भी चीज की ज्यादा इच्छा भी नुकसान का कारण बनती है।
अच्छा इंसान भी बुरा इंसान बन सकता है
हम आपको बता दे कि कोई अच्छा इंसान जो काफी अच्छा इंसान है। वह भी बुरा इंसान हो सकता है।
अब अच्छा इंसान बुरा इंसान बस एक व्यक्ति के लिए भी हो सकता है या फिर अनेक व्यक्ति के लिए बुरा हो सकता है।
यह सब कुछ उस व्यक्ति के सोच, घटना, आदि पर निर्भर करता है।
Insaan Bura Kyu Hota Hai– बुरा इंसान अच्छा इंसान भी बन सकता है
बुरा इंसान भी अगर चाह दे तो एक अच्छा इंसान बन सकता है। एक बुरा इंसान जब भी यह तैयार कर ले कि अब उसे अच्छा इंसान बनान है तो कुछ समय के बाद वह एक अच्छा बन सकता है।
बुरे इंसान को कोई घटना भी अच्छा इंसान बना सकती है। घटना कुछ भी हो सकती है। लेकिन घटना की इतने शक्ति होनी चाहिए कि वह बुरे इंसान की सोच को बदल कर रख दे।
बुरा इंसान से अच्छा इंसान बनने के लिए बस आपको अपनी सोच को बदलना होगा।
यह भी पढ़े: अच्छा इंसान कैसे बने