CG RTE Admission 2023-24:- आप तो जानते होंगे कि शिक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे समाज के कुछ विधार्थी अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अच्छी शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते। कमज़ोर स्तिथि के छात्रों को सरकार द्वारा आरटीआई के माध्यम से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे कि समाज में कोई भी बच्चा शिक्षा प्राप्ति से दूर या वंचित न रह सके। आज के हमारे इस लेख के माध्यम से आपको CG RTE Admission 2023-24 से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होगी। हमारे देश के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने के लिए सरकार ने 2009 में राइट टू एजुकेशन नियम की स्थापना की थी।
इस नियम के अंतर्गत 14 साल की उम्र तक हर बच्चे को पर्याप्त शिक्षा देने का निर्णय किया गया था। जब से लेकर वर्तमान समय तक RTE के अधीन गरीब बच्चों को मुफ्त में एडमिशन दिया जाता है। सत्र 2022 के लिए छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश आरंभ हो गए हैं। Chhattisgarh RTE Admission 2023-24 से संबंधित जैसे उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु आपको ये लेख ध्यानपूर्वक एवं अंत तक पढ़ना होगा।

CG RTE Admission 2023-24
छत्तीसगढ़ राज्य की 40 % आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। सरकार ने 2009 में देश के सभी बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को पारित किया। जिसके बाद 1 अप्रैल 2010 को राइट टू एजुकेशन का नियम लागू किया गया है। इस राइट टू एजुकेशन के नियम के आधार पर राज्य के सभी स्कूलों को 25% सीट आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों के लिए खाली रखनी है। पहले CG RTE Admission में बच्चों को आठवीं कक्षा तक की शिक्षा निशुल्क दी जाती थी यदि वर्तमान समय में इस योजना के अधीन बच्चों को बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा निशुल्क करवाई जाएगी।
राज्य के 3 से 6.5 साल तक के बच्चे इस स्कीम के माध्यम से प्राइवेट स्कूल में एडमिशन लेने के पात्र समझे जायेंगे। जब एक छात्र या छात्रा का एडमिशन हो जायेगा उसके बाद उसे 12वी क्लास तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश का लाभ 2.9 लाख छात्रों को प्राप्त हुआ है। इस योजना का लक्ष्य समाज में हो रहे भेदभाव को भी हटाना है।
RTE Chhattisgarh Admission Online Date 2023-24
- नोटिफिकेशन डाउनलोड – यहां क्लिक करें
- छात्र पंजीयन आवेदन – 6 मार्च 2023 से 10 अप्रैल 2023
- नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच – 11 अप्रैल 2023 से 10 अप्रैल 2023
- लॉटरी एवं आवंटन – 15 मई 2023 से 25 मई 2023
- स्कूल दाखिला प्रक्रिया – 16 जून 2023 से 30 जून 2023
- द्वितीय चरण छात्र पंजीयन – 01 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023
- नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच – 16 जुलाई 2023 से 25 जुलाई 2023
- लॉटरी एवं आवंटन – 27 जुलाई 2023 से 2 अगस्त 2023
- स्कूल दाखिला प्रक्रिया – 3 अगस्त से 14 अगस्त 2023
छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश 2023-24 Highlights
योजना का नाम | CG RTE Admission |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
उद्देश्य | मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाना |
लाभ | 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | eduportal.cg.nic.in |
CG RTE Admission के उद्देश्य
- छत्तीसगढ़ RTE एडमिशन को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक छात्र को शिक्षा प्रदान करवाना है।
- छत्तीसगढ़ RTE एडमिशन द्वारा सभी वर्ग के लोगों में सामाजिक समानता को लाना है।
- छत्तीसगढ़ राज्य में कई ऐसे लोग जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं जिनके परिवार का भरण-पोषण भी बहुत मुश्किल से होता है ऐसे में यदि कोई बच्चा शिक्षा ग्रहण करना भी चाहता हो तो पैसे न होने के कारण वह शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते लेकिन इस राइट टू एजुकेशन द्वारा प्रत्येक छात्र फ्री में शिक्षा पूरी कर सकेगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार ने RTE द्वारा प्राइवेट स्कूल में 25% सीट दुर्लभ बच्चों के लिए आरक्षित की है।
- RTE के माध्यम से छात्र भविष्य में पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
- अपने पैरो पर खड़े होकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाएगें।
- छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा स्तर को बढ़ाना और बच्चों को उनके भविष्य के लिए सशक्त बनाना है।
CG RTE Admission के लाभ एवं विषेशताएं
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राइट टू एजुकेशन को 4 अगस्त 2009 में पास किया गया। जिसके बाद 1 अप्रैल 2010 से इसे लागू कर दिया गया था।
- RTE स्कीम के तहत 8वी कक्षा तक के बच्चों के लिए 25% सीट गैर अनुदान प्राप्त की गयी।
- अल्पसंख्यक प्राइवेट स्कूल के बच्चों के लिए रिज़र्व (आरक्षित) की गयी है।
- छत्तीसगढ़ राज्य में यह स्कीम 2010-11 में लागू कर दी गयी थी।
- राइट टू एजुकेशन स्कीम का लाभ पहले केवल 8वी क्लास तक के बच्चों को दिया जाता था।
- अब इसमें कुछ संशोधन किये गए और इस स्कीम के अंतर्गत मुफ्त शिक्षा 12वी क्लास तक के बच्चों को दी जाती है।
- आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों को इसका लाभ दिया जाता है।
- राज्य के 3 से 6.5 साल तक के बच्चे इस स्कीम के माध्यम से प्राइवेट स्कूल में एडमिशन लेने के पात्र समझे जायेंगे।
- इस योजना का लक्ष्य राज्य में हो रहे भेदभाव को हटाना है और सभी बच्चों को एक सामान शिक्षा प्रदान करके समानता को लाना है।
- अब प्रदेश का प्रत्येक छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेगा।
छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश की पात्रता
यदि आप छत्तीसगढ़ आरटीई महत्वपूर्ण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है।
- छत्तीसगढ़ आरटीई योजना का लाभार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- छत्तीसगढ़ आरटीई योजना का लाभ केवल बीपीएल कार्ड धारक को ही प्राप्त होगा।
- छत्तीसगढ़ आरटीई एडमिशन करवाने के लिए परिवार की आय ₹100000 से कम होनी चाहिए।
- आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना
RTE Chhattisgarh Admission महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
CG RTE Admission 2023 की आवेदन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में आरटीई एडमिशन लेने हेतु आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ स्कूल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- उसके बाद आपको वेबसाइट पर छात्र पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद एक नया पेज खुल कर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आपको ध्यान पूर्वक सभी जानकारियों कोनिर्देशानुसार दर्ज करना होगा।
- इस प्रक्रिया द्वारा जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद आपका आरटीई ऐडमिशन सम्पूर्ण हो जायेगा।
CG RTE Admission छात्र पंजीयन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- अब आपको छात्र पंजीयन (आवेदन)/संशोधन/ प्रिंट केविकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको नया आवेदन भरे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा।
- जिसपर आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- उसके साथ ही आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया द्वारा छात्र अपना पंजीयन आसानी से कर सकेंगे।
आरटीई छत्तीसगढ़ प्रवेश लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायगा।
- अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया द्वारा आप आसानी से लॉगिन कर सकेंगे।
RTE आवेदन की स्थिति देखने की प्रकिया
- सर्वप्रथम आपको छत्तीसगढ़ स्कूल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको छात्र पंजीयन (आवेदन/संशोधन/प्रिंट) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ आपको RTE आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको अपने बच्चे का आवेदन क्रमांक एवं बच्चे की जन्मतिथि को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आप RTE से सम्बंधित सभी जानकारी स्क्रीन पर आ जायगी।
स्कूल एवं सीट की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायगा।
- यहां आपको स्कूल एवं सीट की जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस प्रक्रिया द्वारा आप स्कूल एवं सीट से संबंधित संपूर्ण जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
संपर्क सूत्र
निम्नलिखित हेल्पलाइन तथा पते द्वारा आप हमसे कोई दिक्कत या परेशानी पड़ने पर आसानी से सम्पर्क कर सकते हैं।
पता- Department of School Education First Floor, BLOCK-3, INDRAWATI BHAWAN, NAYA RAIPUR, CHHATTISGARH 492002
हेल्पलाइन नंबर- 011-411-32689
ईमेल आई.डी. – edu.rte-cg@nic.in
FAQs
eduportal.cg.nic.in
10/04/2023