आई एम शक्ति उड़ान योजना 2023: I Am Shakti Udan Yojana आवेदन फॉर्म, पात्रता

0

I Am Shakti Udan Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार समय समय पर महिलाओं के हित मे कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती रहती है। जिससे कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा सके। और साथ ही उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। ऐसी ही एक योजना राजस्थान सरकार ने आरम्भ की है। जिसका नाम I Am Shakti Udan Yojana है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं का विकास करने के साथ साथ महिलाओं की स्थिति मे भी सुधार किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आई एम शक्ति उड़ान योजना के बारे मे महत्वपूर्ण जानकरी उपलब्ध कराएगें। आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

I Am Shakti Udan Yojana 2023

I Am Shakti Udan Yojana 2023

आई एम शक्ति उड़ान योजना राजस्थान सरकार के तीन वर्ष पूरे होने की खुशी में 18 दिसम्बर को महिला एंव बाल विकास मंत्री ममता पूपेश जी के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओ को लाभान्वित किया जाएगा। राजस्थान राज्य मे निवास करने वाली 28 लाख महिला व बालिकाओ को इसका लाभ प्राप्त होगा। I Am Shakti Udan Yojana के अन्तर्गत राजस्थान सरकार लाभार्थी बालिकाओं एंव महिलाओं को प्रति माह 12 सेनेटरी नैपकिन प्रदान करेगी। प्रदेश की 11 से 45 वर्ष की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धि समस्याओं से बचने के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दिए जाएगें। आपको बता दे कि राजस्थान सरकार द्वारा लगभग 1.2 करोड़ महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे कि महिलाओ को महावारी के समय किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धि समस्या का सामना न करना पड़े। शक्ति उड़ान योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगीं।

Rajasthan Free Mobile Yojana

आई एम शक्ति उड़ान योजना 2023 के बारे मे जानकारी

योजना का नामI Am Shakti Udan Yojana
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास विभाग।
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यराजस्थान।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य की महिलाएं व बालिकाएं।
उद्देश्यमहिलाओं की स्थिति मे सुधार करना।
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल बेवसाइटजल्द शुरू की जाएगी।

I Am Shakti Udan Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई आई एम शक्ति उड़ान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति मे सुधार करना है। इसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रथम चरण मे 20 लाख महिला व बालिकाओ को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 12 सेनेटरी नैपकिन निशुल्क वितरण की जाएगी। जो प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र के 282 ब्लॉक मे प्रत्येक ब्लॉक पर 5 चयनित आगंनबाड़ी केन्द्र पर 11 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाएगा।

Rajasthan के महिला एंव बाल विकास मंत्री ममता भूपेश जी ने बताया है। कि इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना और महिला निति व I Am Shakti Udan Yojana के अन्तर्गत लाखो महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ताकि सभी महिलाएं अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठा सकेगीं। जिससे महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार होगा। और महिलाएं आत्मनिर्भऱ व सशक्त बनेगीं।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

आई एम शक्ति उड़ान योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा I Am Shakti Udan Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत राज्य की 11 से 45 वर्ष 28 लाख महिलाओं एंव बालिकाओं को प्रथम चरण मे लाभान्वित किया जाएगा।
  • इसका संचालन राज्य महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • 24 जनवरी 2022 को राजस्थान के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन मे अधिकारिता विभाग ब्लॉक सुपरवाइज़र द्वारा 11 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन प्रदान की जा चुकी है।
  • आई एम शक्ति उड़ान योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 1.2 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • राजस्थान की महिलाओं को प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकिन निशुल्क वितरण की जाएगी।
  • इससे पहले इस योजना का लाभ केवल स्कूली छात्राओं को ही प्रदान किया जाता था। लेकिन अब प्रदेस  की हर महिला को इसका लाभ दिया जाएगा।
  • I Am Shakti Udan Yojana के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार होगा। और महिलाए इस योजाना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगी।

राजस्थान महिला निधि योजना

I Am Shakti Udan Yojana के लिए योग्यताएं

  • आवेदक महिला राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • केवल 11 से 45 वर्ष की आयु की महिलाएं ही आई एम उड़ान शक्ति योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिला लाभार्थी गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन कर रही हो। पात्र होगी।
  • राज्य की महिलाएं निर्धारित किये गए मानदंडो के अनुसार ही लाभ प्राप्त कर सकेगें।

आई एम शक्ति उड़ान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़़

  • महिला का आधार कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
  • बैंक पास बुक।
  • पैन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मोबाईल नम्बर।

Rajasthan Free Tablet Yojana

I Am Shakti Udan Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत जो कोई भी लाभार्थी महिला आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो उन महिलाओं को अभी थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी। क्योंकि राजस्थान सरकार ने अभी इस योजना को आरम्भ करने की घोषणा की है। जल्द ही राज्य सरकार I Am Shakti Udan Yojana मे आवेदन से सम्बन्धित वेबसाइट या प्रक्रिया को शुरू करेगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य सूचित करेगें। जिससे आपको आवेदन करके लाभ प्राप्त करने मे आसानी होगी।

FAQs

I Am Shakti Udan Yojana क्या है?

राजस्थान की महिलाओं के हित मे शुरू की गई एक योजना है। जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 11 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन प्रदान की जाएगी। राजस्थान सरकार के 3 वर्ष पूरे होने की खुशी मे 18 दिसंबर को सरकार द्वारा आई एम शक्ति उड़ान योजना को आरम्भ करने की घोषणा की है। यह योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर मे काफी सुधार होगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। और साथ ही जो महिलाएं बेरोज़गार है। या अपनी नौकरी छोड़ चुकी है। उन सभी महिलाओं को नौकरी भी दिया जाएगी। जिससे महिलाएं अपने पैरो पर खड़ी हो सकेगीं।

आई एम शक्ति उड़ान योजना का संचालन किसके द्वारा किया जाएगा?

इस योजना का संचालन राजस्थान राज्य के महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा।

I Am Shakti Udan Yojana ऑफिशियल बेवसाइट क्या है?

इसकी ऑफिशियल वेबसाइट अभी लॉन्च नही की गई है। जल्द ही राजस्थान सरकार द्वारा आई एम शक्ति उड़ान योजना की वेबसाइट लॉन्च कर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here