(रजिस्ट्रेशन) नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभ

0

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana:- जैसा कि आप जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसमें से 75% लोग खेती पर निर्भर करते हैं। भारतियों की आर्थिक स्थिति खेती पर ही निर्भर रहती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कृषक सम्मन निधि योजना की तर्ज पर नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम द्वारा राज्य के किसानों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल 6000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट 2023-24 पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। योजना के अधीन राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के किसान है और Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह लेख ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ना होगा। फडणवीस द्वारा बताया गया कि राज्‍य सरकार नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना के तहत 6,900 करोड़ रुपये हर साल खर्च करेगी। केंद्र सरकार पहले ही देश भर के कृषको को सालाना 6 हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के अधीन यह राशि सालाना तीन किस्‍तों में दी जाती है। अब तक किसानों को इस योजना की 13 किस्‍तें मिल चुकी हैं। पीएम किसान योजना का पैसा सीधा किसानों के बैंक खातों में डाला जाता है।

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana 2023

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana 2023

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा हाल ही में 9 मार्च वर्ष 2023-24 का बजट लॉन्च किया गया है। इस बजट में उन्होंने कृषको हेतु नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की घोषणा की है। इस योजना के अधीन पात्र किसानों को ₹6000 प्रतिवर्ष प्रत्येक किसान की सहायता प्रदान की जाएगी। कृषक भाइयों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अधीन ₹6000 प्रति वर्ष तो मिलते ही हैं इनके साथ-साथ Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana Maharashtra के तहत भी ₹6000 प्रदान किए जाएंगे। महाराष्ट्र के किसानों को सालाना ₹12000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी जिसमें से 50% हिस्सा महाराष्ट्र की राज्य सरकार की तरफ से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र के किसानों को ₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी। और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023 Key Highlights

योजना का नाम  Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  6,000 रुपए
लाभ दिया जाएगा  1.5 करोड़ किसान परिवारों को
राज्य  महाराष्ट्र
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
अधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी

महाराष्ट्र स्वाधार योजना

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। जिससे वह अपने खेतों में जरूरी तकनीकी सुविधा उपलब्ध कर सके और इस प्रकार से उसका उत्पादन भी बढ़ सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि‌ नमो शेतकरी सम्मान निधि योजना के अधीन कृषकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा प्रदान की जाएगी। नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के कारण राज्य सरकार पर 6900 करोड़ रुपए का बोज आएगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना जैसी ही एक योजना है।
  • शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के माध्यम से महाराज सरकार द्वारा किसान परिवार को प्रतिवर्ष से 6000 रुपए की मदद प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • महाराष्ट्र के किसानों को अब प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। इसमें से 50% हिस्सा महाराज सरकार की ओर से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
  • इन दोनों योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक मदद का लाभ प्राप्त होगा।
  • पात्र किसानों को Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का लाभ तीन किस्तों में प्रदान किया जाएगा।
  • हर तीन महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए जमा किए जाएंगे।
  • इसके अतिरिक्त कृषको के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए खर्च किए जाएंगे।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का प्राप्त लाभ किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

Maharashtra Berojgari Bhatta 

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana पात्रता

  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अधीन केवल महाराष्ट्र राज्य के कृषक ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • महाराष्ट्र राज्य का वह किसान जिनके नाम पर जमीन है केवल वही किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास उनके नाम का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना ज़रूरी है।

Shetkari Maha Samman Nidhi आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीनी दस्तावेज
  • खेत का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जो भी किसान भाई नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा सा इंतजार करना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा इस योजना की घोषणा हाल ही में की गई है इसलिए इस योजना के अधीन आधिकारिक वेबसाइट को अभी शुरू नहीं किया गया। किंतु आप परेशां नहीं हों क्योंकि जब भी इस योजना से जुड़ी कोई भी अपडेट आएगी हम आपको सबसे पहले खेती की दुनिया वेबसाइट द्वारा इस लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे। जब भी आधिकारिक वेबसाइट शुरू होती है तब आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आने के बाद आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज खुल जायगा।
  • जिसमें आपको अपनी सामान्य जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे -आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि।
  • उसके बाद अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आप नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का Online Registration कर सकते हैं।

FAQs

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana क्या है?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के माध्यम द्वारा राज्य के किसानों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल 6000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। योजना के अधीन राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

इस योजना के लाभार्थी कौन हैं?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लाभार्थी राज्य के किसान हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here