राजस्थान महिला निधि योजना 2023: Mahila Nidhi Yojana रोजगार ऋण आवेदन, सम्पूर्ण जानकारी

0

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana:- राजस्थान सरकार अपने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाओं का संचालन करती रहती है। ऐसे ही राजस्थान सरकार ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को व्यवस्था करने के लिए तथा उघोग को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। यदि आप राजस्थान महिला निधि योजना का लाभ उठाने के लिए इसके बारे अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ; इसका उद्देश्य, इसके लाभ, दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया आदि इन सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने 26 अगस्त 2022 को राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को रोजगार के लिए सरकार द्वारा बैंक से ऋण प्रदान किया जायेगा। जिससे महिलाए राशि  प्राप्त कर खुद का रोजगार शरू कर सके। तथा स्वंय सहायता समूह को मजबूत बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है। देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है। जहाँ महिला निधि की स्थापना हुई। इस योजना के तहत आवेदन कर महिलाओं को 48 घंटे के अंदर लोन मिल सकेंगे। राजस्थान महिला निधि योजना का संचालन करने के लिए राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70  हज़ार स्वंय सहायता समूह का गठन किया जा चूका है।

48 घंटे में लोन मिलने का प्रावधान

महिला निधि योजना के तहत महिलाओं को स्वयं का कारोबार/ व्यवसाय करने के लिए एवं कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए 40,000 रुपए तक की राशि का लोन 48 घंटे में मिलने का प्रावधान किया गया है। अगर 40 हजार रुपए से अधिक लोन के लिए आवेदन किया गया है। तो लोन की राशि आने में 15 दिन का समय लगेगा। Rajasthan Mahila Nidhi Yojana  में राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत 30 लाख परिवार शामिल हो चुके हैं। सन 2022-23  में 50,000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के तहत राज्य के 36 लाख परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
लाभस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवारों को उद्योग के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा
वर्ष2023
उद्देश्यमहिलाओं को व्यवसाय के लिए लोन उपलब्ध कराना
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का उद्देश्य क्या है?

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कारोबार करने के लिए तथा उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराना है। ताकि महिलाएं स्वयं का कारोबार कर सके। और महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़े। महिला स्वयं सहायता को मजबूत बनाने के लिए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गरीब और संपत्ति हीन महिलाओं को भी आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

राजस्थान महिला निधि योजना के लाभ

  • इसकी योजना शुरूआत सीएम अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्‍त 2022 को महिला समानता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया है।
  • योजना में स्‍वयं सहायता समूह में जो महिलाए जुड़ी हुई है उनको बिजनिस स्‍थापित करने के लिए सरकार योजना के माध्‍यम से लोन दे रही है।
  • जिसमें 40,000  रूपये का लोन महिला मात्र 2 दिनों में यानी 48 घंटे में प्राप्‍त कर सकती है।
  • यदि 40 हजार से ज्‍यादा का लोन महिला लेती है तो यह दो दिनों में न मिलकर 15 दिनों के बाद मिलता है जो सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रास्‍फर किया जाता है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा अब तक राज्य के 33 जिलों में 2लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चूका है।
  • योजना का लाभ केवल वह महिला उठा सकती है जो पहले से स्‍वयं सहायता समूह में जुडी हुई है।
  • आपको भी इस योजना का लाभ लेना है तो आप पहले स्‍वयं सहायता समूह में अपना नाम जोड़े और योजना का लाभ उठाएं।
  • इस योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी ओर देश की उन्नति देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी ।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana की पात्रता

  • महिला निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए केवल राजस्थान की महिलाएं पात्र होगी।
  • व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एवं स्वयं का व्यवसाय करने वाली महिलाएं पात्र होगी।
  • गरीब और संपत्ति हीन महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।

Rajasthan Aapki Beti Yojana

राजस्थान महिला निधि योजना जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

सरकार द्वारा राजस्थान राज्य के जो इच्छुक स्वयं सहायता समूह Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के द्वारा ऋण प्राप्त करना चाहते हैं। तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने इस योजना की अभी सिर्फ घोषणा की है। जल्द ही सरकार इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर देगी। जब सरकार द्वारा राजस्थान महिला निधि योजना के तहत आवेदन करने हेतु जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से जरूर साझा कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here