Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023:- सभी बच्चो के माता पिता अपने बच्चो को बेहतर से बेहतर शिक्षा देना चाहते है। लेकिन कुछ माता पिता आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दल्ली सरकार ने शिक्षा के स्तर में बढ़ावा देने के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत SC ,ST छात्रों को IPS ,IAS ,IRS की परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। तथा इस योजना के अंतर्गत कोचिंग का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जायेगा। यदि आप दिल्ली के निवासी है। और IPS ,IAS ,IRS परीक्षाओं की तैयारी करने की सोच रहे है। तो आप Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
अगर आप इस योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ; इसका उद्देश्य, इसके लाभ, दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने दिल्ली के छात्रों के लिए Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के अनुसुचित जाती,अनुसुचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। तथा कोचिंग के साथ ही उन्हें 2500 रूपए की स्कॉलरशिप के रूप में आर्थिक सहयता भी प्रदान की जाएगी। यदि विधार्थियो के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से काम हो तो उन छात्रों का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।
छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से 6 के लाख के बीच है। तो उन्हें 75 % कोचिंग का खर्च सरकार द्वारा दिया जायेगा। बाकि विधार्थी को स्वंय ही देना होगा। यह योजना दिल्ली छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले विधार्थी के 10 वी तथा 12 वी में अच्छे अंक होने आवश्यक है। इस योजना का लाभ छात्र केवल 2 बार ही उठा उठा सकते है।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana |
आरम्भ की गई | दिल्ली सरकार |
संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग |
लाभार्थी | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र |
लाभ | प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मुफ्त कोचिंग |
उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु मुफ्त सुविधा |
वर्ष | 2023 |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://scstwelfare.delhigovt.nic.in/ |
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana का मुख्य उद्देश्य
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के ऐसे छात्र जो प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है। लेकिन आर्थिक स्थित कमज़ोर होने के कारण वह कोचिंग करने से वंचित रहे जाते है। तो उन छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर छात्र अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे तथा आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अंतर्गत इंस्टीट्यूट सूची
S.No. | कोचिंग इंस्टिट्यूट का नाम तथा पता | कॉन्टैक्ट पर्सन का नाम तथा मोबाइल नंबर |
1 | Sachdeva Colleges Ltd. 29, south Patel Nagar, New Delhi-08. | Mr. Soam Sachdeva 9810008070 |
2 | K D Campus Pvt. Ltd. 1997, Outram Lines, GTB Nagar, New Delhi-09. | Dr. Raj Kishore Choudhary 9654346771 |
3 | Think & Learn Pvt. Ltd. Byju’s Classes, B1/12, Lower Ground Floor, Apsara Arcade Building, Karol Bagh. | Dr. Satya Prakash Jha. Mobile number 9999225866 |
4 | Sri Chaitanya Educational Institute (Managed by varsity Education Management Pvt. Ltd.) 63/3, Ghumman’ House, Kalusarai, Sarvapriya Vihar, New Delhi-16. | Shaik Abdul salam. 9560703344 |
5 | Career Plus Educational Society. 301/A,-37,38,39 Ansal Building, Comm. Complex Dr. Mukherjee Nagar Delhi-09. | Mr. Anuj Agarwal 9811069629 |
6 | Samarpan for Education and Welfare Society, Shar Study Circle, 28 Jia Sarai, Near IIT Gate New Delhi-110016. | Mr. Pankaj Yadav 9205158136 |
7 | Kiran Institute of Career Achievement. 3rd floor, A-4 hemkund building, opp. Chawla Restaurant, Mukharjee nagar, Delhi- 09. | Sh. Shashi Kant Mishra. 9999816446 |
8 | Ravindra Institute of Indian Civil Services (OPC) PVT. LTD. 102, A/8-9, Second Floor, Ansal Building, Mukherji Nagar, Delhi-110009 | Mr .Ravindra Singh 9990962858 |
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023 -24 नई अपडेट
इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति गरीब परिवारों को 10वीं और 12वीं कक्षा पास कर लेने वाले मेधावी छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग दी जाती है इस योजना के तहत सत्र 2023 -24 के तहत निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना आवेदन प्रस्तुत कर दे क्योंकि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने इस वर्ष 10वीं या 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए क्लासेज को समय पर आरंभ करने के लिए दिशा और निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री जय भीम प्रतिभा विकास योजना स्टाइपेंड
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के सभी लाभार्थी छात्रों को स्टाइपेंड के सभी सुविधा दी जाएगी यह कोचिंग सेंटर के द्वारा दिया जाएगा स्टाइपेंड की राशि 2500 प्रतिमा इस योजना के तहत निर्धारित की गई है।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभ
- यह योजना केवल अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जन जाति (ST) के छात्रों के लिए ही शुरु की गई है।
- दिल्ली के छात्र मुख्यमंत्री जय भीम प्रतिभा विकास योजना 2023 योजना का लाभ केवल दो बार ही उठा सकेंगे।
- जिस SC,ST विद्यार्थियों के परिवार की आय 2 लाख से रुपए से काम है तो ऐसे विधार्थियो का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।
- इस योजना में जो पहली बार Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023 अपना पंजीकरण कर रहे है तो विधार्थियो के परिवार की सालाना आय 2 लाख से 6 लाख के बीच है तो उन छात्रों का कोचिंग का खर्च 75 % ही उठाएगी बाकि का 25% खर्चा छात्र को खुद देना होगा।
- अगर छात्र दूसरी बार इस योजना के लिए आवेदन करता है तो दिल्ली सरकार केवल उस छात्र का 50 % ही खर्च उठाएगी।
Mukhyamantri Jai Bhim Pratibha Vikas Yojana की पात्रता
- कोचिंग इंस्टीट्यूट सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860/ या कंपनी एक्ट 2013 के तहत छात्र पंजीकृत होना चाहिए।
- इस योजना के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
- इस योजना के पाठ्यक्रम में 100 छात्रों के साथ न्यूनतम 3 साल की अवधि के लिए संस्थान पूरी तरह कार्यात्मक होना अनवार्य है।
- संस्थान के पास अपना एक बुनियादी ढांचा होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए ,6 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- इस योजना में आवेदन करने के बाद छात्रों को रोज़ कोचिंग सेंटर जाना होगा। अगर छात्र किसी बिना कारण के 15 दिन से अथिक अनुपस्थित होता है तो उस छात्र को इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जायेगा।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- 10 वी तथा 12 वी की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023 की आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर ?
- सबसे पहले आपको सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा।
- उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपका आवेदन हो जाएगा।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?
- अगर आप जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है।
- तो सबसे पहले जिस कोचिंग सेंटर से आप कोचिंग करना चाहते है वहाँ जाकर आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
- इसके पश्चात् फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता,आधार कार्ड नंबर ,आदि भरकर अपने सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है। उसी कोचिंग सेंटर में जमा कर दे।
- अगर छात्र कोचिंग सेंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करते है तो वह मुख्यमंत्री जय प्रतिभा विकास योजना का लाभ उठा सकते है |