Swadhar Yojana:- Hello My Dear Friends आपका बहुत बहुत स्वागत है | हमारे इस आर्टिकल में आज हम आपको एक बहुत महत्वपूर्ण सूचना के बारे में बताने जा रहे है | आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के कमज़ोर वर्ग के छात्रों के लिए महाराष्ट्र स्वाधार योजना का शुभारम्भ किया है | इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य के अनुसूचित जाती व बौद्ध श्रेणी में आने वाले गरीब व कमज़ोर वर्ग के छात्रों को कक्षा 10वी ,12वी डिप्लोमा व अन्य कोर्सेज के लिए राज्य सरकार छात्रों को प्रतिवर्ष 51000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी |
जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल बन सके और उनकी आर्थिक सहायता हो सके | अगर आप भी Swadhar Yojana का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको अपने लेख माध्यम से इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है | तो हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे |

Maharashtra Swadhar Yojana 2023
बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है | यह हम में आत्मविस्वाश विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है | स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | और सभी माँ बाप अपने बच्चो को सफलता की और जाते हुए देखना चाहते है, जो केवल अच्छी और उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव है |
लेकिन आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण वह उन्हें नहीं पढ़ा पाते | इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के अनुसूचित व बौद्ध श्रेणी के गरीब व कमज़ोर वर्ग के छात्रो के लिए महाराष्ट्र स्वाधार योजना का शुभारम्भ किया है | Babasaheb Ambedkar Swadhar के तहत गरीब व कमज़ोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 51000 रूपये को धनराशि प्रदान की जाएगी | जिससे छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे |
महाराष्ट्र स्वाधार योजना Overview
योजना का नाम | Maharashtra Swadhar Yojana |
आरम्भ की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के छात्र |
उद्देश्य | छात्रों को आर्थिक सहायता देना |
वर्ष | 2023 |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | sjsa.maharashtra.gov.in |
Babasaheb Ambedkar Swadhar Yojana का उद्देश्य
महाराष्ट्र स्वाधार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी गरीब व कमज़ोर छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है | ताकि राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थी पढाई कर सके | और इस योजना के तहत छात्र प्रोत्साहित होंगे और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए काबिल होंगे |
Maharashtra Swadhar Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत अनुसूचित जाती, नव बोद्ध तथा विकलांग छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
- इस योजना के अंतर्गत छात्रों को प्रति वर्ष 51 हज़ार रूपये की धनराशि दी जाएगी ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके |
- 10 वी और 12 वी पढाई के साथ साथ बोर्डिंग और आवास की सुविधा भी छात्रों को दी जाएगी |
- वह छात्र जो गरीबी के चलते अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाते उन्हें इस योजना का अधिक लाभ मिलेगा |
महाराष्ट्र स्वाधार योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं
- बोडिंग सुविधा के लिए सरकार करीब 28000 रूपये खर्च करेगी |
- लॉजिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग से 15000 खर्च किये जायेगे |
- शिक्षा से सम्बंधित अन्य खर्चो के लिए अलग से 8000 रूपये रखे गए है |
- मेडिकल और इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों की शिक्षा हेतु अलग से 5000 रूपये खर्च करेंगे |
- अन्य विभागों के लिए सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु एक्स्ट्रा खर्चे के लिए 2000 रूपये रखे है |
Swadhar Yojana Maharashtra की पात्रता
- आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है |
- अनुसूचित जाती (SC) अनुसूचित जनजाती (ST) और नव बौद्ध श्रेणी (NP) के छात्र ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है|
- आर्थिक रूप से गरीब छात्र ही इस योजना में आवेदन कर सकते है |
- आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हज़ार रूपये ज़्यादा नहीं होनी चाहिए |
- 60 % या उससे ज़्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही महाराष्ट्र स्वाधार योजना का लाभ मिलेगा |
स्वाधार योजना के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबरइस
- पासपोर्ट साइज फोटो
महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

- इसके बाद आपको होम पेज पर Swadhar Yojana Pdf का फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को सही से भरना होगा |
- उसके बाद अपने सभी दस्तावेज़ को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा |
- फिर अपने सम्बंधित समाज कल्याण कार्यालय में जाकर जमा करना होगा |
- इस तरह महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2023 के तहत आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |