Mukhyamantri Bal Gopal Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए Rajasthan Mukhyamantri Bal Gopal Yojana 2023 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को मिड डे मील के दौरान पीने के लिए दूध प्रदान किया जायेगा। राज्य के जितने भी विघालय मिड डे मील से जुड़े है। उन सभी विघालयो में सरकार द्वारा बच्चो को दूध उपलब्ध करवाया जायेग। यदि आप मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको इस योजना से संभंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को अंत तक पढ़े।

Rajasthan Mukhyamantri Bal Gopal Yojana 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो के लिए Rajasthan Mukhymantri Bal Gopal Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य के जितने भी विघालय मिड डे मील से जुड़े है। उनको सरकार द्वारा 1 से 8 तक के बच्चो को मिड डे मील के दौरान सप्ताह में 2 दिन दूध प्रदान किया जायेगा। जिससे बच्चो का स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा तथा उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी सही से हो सकेगा। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अंतर्गत राजस्थान के लगभग 60 लाख बच्चो को लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत बच्चो को मिलने वाली दूध की मात्रा
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चो को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को दूध प्रदान किया जायेगा। यह दूध बच्चो को पाउडर मिल्क से तैयार करके दिया जायेगा। तथा इस पाउडर मिल्क को राजस्थान कोऑपरेटिव डेरी फाउंडेशन से खरीदा जायेगा। यह दूध बच्चो को निर्धारित मात्रा के अनुसार प्रदान किया जायेगा जो इस प्रकार है।
- कक्षा 1 से 5 तक के बच्चो को 15 ग्राम मिल्क पाउडर से 150 मिलीलीटर दूध तैयार करके दिया जायेगा।
- कक्षा 1 से 8 तक के बच्चो को 20 ग्राम मिल्क पाउडर से 200 मिलीलीटर दूध तैयार करके दिया जायेगा
Bal Gopal Yojana के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Bal Gopal Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
शुभारंभ | 29 नवंबर 2022 |
उद्देश्य | छात्र-छात्राओं को पोषण प्रदान करने के लिए दूध का वितरण करना |
लाभार्थी | कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे |
राज्य | राजस्थान |
साल | 2023 |
Mukhyamantri Bal Gopal Yojana 2023 का उद्देश्य
Rajasthan Mukhyamantri Bal Gopal Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को मिड डे मील के दौरान सप्ताह में 2 बार दूध उपलब्ध करना है। जिससे बच्चो का स्वास्थ्य बेहतर बन सके। तथा उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी सही से हो सकेगा।

Bal Gopal Yojana के लाभ
- इस योजना के माध्यम से मिड डे मील से जुड़े राजस्थान के विद्यालय, प्राइमरी विद्यालय, मदरसों, विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में छात्र छात्राओं को दूध का पाउडर उपलब्ध कराया जाएगा।
- कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सप्ताह में 2 दिन अर्थात मंगलवार एवं शुक्रवार को मिल्क पाउडर उपलब्ध कराया जाएगा।
- अगर इन दिनों किसी वजह से अवकाश होता है तो उसके अगले दिन दूध का वितरण किया जाएगा।
- सरकार कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 15 ग्राम पाउडर दूध से 150 मिलीमीटर दूध और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए 20 ग्राम पाउडर दूध से 200 मिलीमीटर दूध स्कूलों द्वारा पीने के लिए देगी।
- मिड डे मील की सहायता से हर जिले में मिल्क पाउडर बांटा जाएगा एवं मिल्क पाउडर का वितरण आरसीडीएफ द्वारा प्रत्येक विद्यालय में जाकर किया जाएगा।
Rajasthan Mukhyamantri Bal Gopal Yojana के लिए पात्रता
- विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी कक्षा एक से कक्षा आठवीं में पढ़ रहा हो।
- विद्यालयों में, प्राइमरी विद्यालयों में, मदरसों में, विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में इस योजना के अंतर्गत दूध वितरण होगा।