Rajasthan CM Lok Kalakar Protsahan Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के पर्यटन लोक कलाकारो को बढ़ावा देने और लोक सांस्कृतिक कला को जीवित रखने के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है। जिसका नाम CM Lok Kalakar Protsahan Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य के पर्यटन लोक कलाकारो को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इन कलाकारो को सम्मान व आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसकी घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा बजट सत्र 2023-24 के दौरान की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारो को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही साथ ही उनको 100 दिन का रोज़गार भी दिया जाएगा।
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लोक कलाकारो को प्रोत्साहित करने और साथ ही लोक संस्कृति पंरम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए यह एक अनोखी पहले है। राजस्थान मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना लोक कलाकारो को अपनी कला को प्रदर्शित करने दिशा मे ऐतिहासिक सिद्ध होगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Rajasthan CM Lok Kalakar Protsahan Yojana 2023
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आरम्भ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के लोक कलाकारो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के ऐसे लोक कलाकार जिनकी आय का एक मात्र स्त्रोत कला प्रदर्शन है। राजस्थान सरकार द्वारा ऐसे सभी कलाकारो को लोक वाद्य यंत्र खरीदने के लिए 5,000 रूपेय की वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। जिससे कलाकार अपनी आवश्यकता के अनुसार कलाकृति के यंत्र खरीद सकेगें। ताकि पर्याप्त उपकरण प्राप्त कर कलाकार अपनी लोक संस्कृतिक कला का प्रदर्शन अच्छे से कर अपनी आय मे इज़ाफा कर सकेगें। और अपनी आजिवीका बेहतर तरीके से चला सकेगें।
इस योजना के तहत वित्तीय सहायता राशी प्राप्त करने के लिए कलाकार को अपनी कला का प्रर्दशन करते हुए 15 से 20 मिनट का विडियो क्लिप बनवाकर प्रस्तुत करना होगा। Rajasthan CM Lok Kalakar Protsahan Yojana की आर्थिक सहायता राशी लाभार्थियो को सीधे बैंक खाते मे DBT के माध्मय से सीधे भेजी जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2023 के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा। |
राज्य | राजस्थान। |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के कलाकार। |
लाभ | 5,000 रूपेय की वित्तीय सहायता राशी। |
वार्षिक लाभ | 100 दिन का रोज़गार। |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्र के लोक कलाकारो को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाईन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://museumsrajasthan.gov.in/ |
CM Lok Kalakar Protsahan Yojana का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ की मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोक कलाकारो को बढ़ावा देना और उनको प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रति कलाकार को लोक वाद्य यंत्र खरीदने के लिए 5000 रूपेय की आर्थिक सहायता और एक वर्ष मे 100 दिन का स्टेज़ प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे कि कलाकार अपनी लोक नृत्य कला को देश विदेश मे अपनी एक अलग पहचान बना सकेगें। और सम्मान व सामाजिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेगें।
राज्य के कलाकारो को मिलेगा 100 दिन का रोज़गार
CM Lok Kalakar Protsahan Yojana के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोक कलाकारो को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए सरकारी योजनाओं और राजकीय उत्सवो के प्रचार प्रसार करने के लिए शिक्षण संस्थानो मे अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रत्येक वर्ष 100 दिन का होगा। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य के है। जो इस प्रकार के कलाकारो को रोज़गार प्रदान करेगा। इस योजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की नोडल एजेंन्सी को कार्यभार दिया गया है मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से कलाकारो की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। और लोक सांस्कृतिक और पंरम्पराओं को बढ़ावा मिलेगा।
राजस्थान मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लाभ एंव विशेषताएं
- Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana को राज्स्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आरम्भ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्र को लोक कलाकारो को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिनकी आय का एक मात्र स्त्रोत कला प्रदेर्शन है।
- राज्य के कलाकारो को राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 5000 रूपेय की प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।
- इस राशी का उपयोग कर कलाकार अपनी लोक वाद्य यंत्र वादन एकल नृत्य और गायन आदि के लिए कर सकते है। और कलाकार अपने राज्य की कला संस्कृति का अस्तित्व कायम रख सकेगें।
- राजस्थान के ऐसे कलाकार जो अपनी जीवन निर्वाह करने के लिए अपनी कला पर ही आश्रित है। उन्हीं को लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकेगा।
- इसके लिए कलाकार को 15 से 20 मिनट का विडीयो क्लिप बनवाकर वेबसाइट पर दिए गए ईमेल पर भेजना होगा।
- इसके बाद जिसका जितना अच्छा प्रदर्शन होगा। उनको उसी के मुताबिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- CM Lok Kalakar Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त कर गरीब व असहाय कलाकार को एक मंच प्राप्त होगा। जिससे वह अपनी कला को आसानी से देश दुनिया के सामने प्रदर्शित कर सकेगें।
- मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशी DBT के माध्यम से सीधे कलाकारो के बैंक खाते मे ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से हर वर्ष कलाकारो को सरकारी कार्यक्रमो और शिक्षण संस्थानो मे अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए 100 दिन का रोज़गार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल वही कलाकार लाभ लेने हेतु पात्र होगें। जिनकी आजिविका सिर्फ अपनी कला के प्रदर्शन के बल पर चलती है।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
- इस योजना के अन्तर्गत कलाकार को अपनी वीडियो क्लिप बनानी होगी। जिसका समय 20 मिनट से अधिक न हो।
- फिल्मी गीतो मे पर नृत्य करने वाले Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana के लिए पात्र नही होगें।
- राज्य के लोक कला, एकल नृत्य या फिर एकल लोक गायन वाले कलाकार भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नम्बर।
- विडीयो क्लिप के साथ कला का नाम।
- बैंक खाता।
Rajasthan CM Lok Kalakar Protsahan Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
राज्य के जो कोई भी कलाकार मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो उनको चाहिए कि पहले वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नॉटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़े। और इसके बाद निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आसानी से आवेदन कर सकते है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी कला का 15 से 20 मिनट का विडीयो बनाना है।
- अब आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको निचे दिए गए ईमेल पर वीडियो को भेजना है।
- विडीयो के साथ साथ अपको अपना नाम, पता, मोबाइल, नम्बर आधार कार्ड नम्बर और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी दस्तावेज़ को अपलोड करने है।
- और अन्त मे आपको सेड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपकी सभी जानकारी और विडियो सत्यापित हो जाने के बाद आपको आर्थिक सहायता का लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा।
- और इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
FAQs
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना को राजस्थान राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लोक कलाकारो के हित मे शुरू की गई है।
इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक कलाकार के परिवार को 5000 रूपेय की वित्तीय सहायता राशी लोक वाद्य यंत्र खरीदने हेतु लाभ प्रदान किया जाएगा।
Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana के माध्मय से राजस्थान सरकार द्वारा कलाकारो को प्रति वर्ष 100 दिन के रोज़गार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू किया गया है।