Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023:- राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के अंतर्गत प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आर्थिक स्थिति से कमज़ोर छात्रों को कोचिंग की सुविधा प्रदान करना है। आज के इस लेख के माध्यम से आपको Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana की सम्पूर्ण जानकारी जैसे योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि प्राप्त होगी। यदि आप इस योजना के अंतर्गत अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक अवश्य पढ़ें।

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना आरंभ करने की घोषणा की गयी है। झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत आर्थिक स्थिति से कमज़ोर छात्रों को निशुक्लक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कराई जायगी। इस प्रकार गरीब छात्रों को भी आगे बढ़ने का मौका प्राप्त होगा। वह अपने जीवन को सुखम्य बना सकेंगे। झारखंड सरकार की इस योजना से आर्थिक स्थिति से कमज़ोर छात्र भी अपना आत्मसम्मान कायम और दायम रख सकेंगे। झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु को अंत तक पढ़ें।
मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana |
संबंधित प्रदेश | झारखंड |
उद्देश्य | आर्थिक स्थिति से कमज़ोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग कराना |
लाभार्थी | झारखण्ड के युवा |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लॉन्च की जाएगी। |
Sarthi Yojana का उद्देश्य
- राज्य एंव केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना मुख्य उद्देश्य आर्थिक स्थिति से कमज़ोर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करना है।
- झारखण्ड राज्य के वह छात्र जो अपनी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे वे झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ लेकर आसानी से अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
- इस प्रकार गरीब छात्रों को रोज़गार प्राप्त करने का मौका प्रदान किया जायगा।
- झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना द्वारा लाभार्थी छात्र आत्मनिर्भर व आत्मसशक्त बन सकेंगे।
- इसके साथ ही अप्रत्यक्ष तौर से झारखण्ड राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।
झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा झारखंड राज्य में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना की घोषणा की गई।
- इस योजना के अंतर्गत गरीब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग की सुविध प्राप्त होगी।
- झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना द्वारा युवाओं को रोजगार प्राप्त करने हेतु मौका प्रदान किया जायगा।
- झारखण्ड राज्य के गरीब छात्रों को कोचिंग की सुविधा निशुल्क करवाई जाएगी।
- इस प्रकार झारखण्ड के सभी होनहार छात्र अपने राज्य से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
- इसके अतिरिक्त प्रदेश का कोई भी छात्र आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग प्राप्त करने से वंचित नहीं रहेगा।
- क्योंकि झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सभी छात्रों को कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- इस योजना द्वारा देश के छात्रों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्राप्त होगी।
Sarthi Yojana हेतु पात्रता
- झारखण्ड मुख़्यमंत्री सारथी योजना का आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- झारखण्ड मुख़्यमंत्री सारथी योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
मुख्यमंत्री सारथी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना की घोषणा ही की गयी है। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जैसे ही इस बारे में कोई अपडेट आएगी तो आपको हमारी वेबसाइट के माध्यम से इस बारे में सूचित कर दिया जायगा। तब तक आपको हमारे लेख द्वारा जुड़े रहना होगा।
Conclusion
आज के हमारे इस लेख द्वारा हमने आपको झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करती हूं कि आज का हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना से जुड़ी किसी प्रक्रिया में कोई दिक्कत आय तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अवश्य बताएं।
धन्यवाद !