UP Mahila Samarthya Yojana 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्म्सश्क्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिला सामर्थ्य योजना के शुरू होने की घोषणा की गयी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिला सामर्थ्य योजना के लिए 200 करोड़ प्रति वर्ष खर्च करने का बजट बनाया है। यह उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रेरित करने की एक बहुत बड़ी पहल है। यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे यूपी महिला सामर्थ्य योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह लेख ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ना होगा।

UP Mahila Samarthya Yojana 2023
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की शुरुआत महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्तिकरण हेतु की गयी है। राज्य सरकार द्वारा महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत महिलाओ को उनके आस पास उपलब्ध / स्थानीय संसाधनों के हिसाब से कुटीर उद्योगों की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार प्रेरित महिलाओ को अपने कुटीर उद्योगों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बेचने के लिए भी बाजार उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार महिलायें वहां काम करने और सामान बेचने के दौरान अपनी आर्थिक व्यवस्था के लिए कुछ आय कमा सकेगी।
महिला सामर्थ्य योजना की घोषणा फ़रवरी के वित्तीय वर्ष 2021-22 में की गयी है। UP Mahila Samarthya Yojana के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 200 करोड़ प्रति वर्ष खर्च करने का बजट निर्धारित किया गया है। यदि आप इस योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | UP Mahila Samarthya Yojana |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
शुरुआत की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
उद्देश्य | रोजगार के प्रति महिलाओं को आत्मनिर्भर व आत्म्सश्क्त बनाना |
लाभार्थी | प्रदेश की सभी महिलाएं |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित |
निर्धारित बजट | 200 करोड़ रूपए |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | शीघ्र ही जारी की जाएगी। |
UP Mahila Samarthya Yojana के मुख्य उद्देश्य
- उत्तरप्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को रोज़गार के प्रति आत्मनिर्भर बनाना है।
- UP Mahila Samarthya Yojana के उद्योगों का उत्थान महिलाओं द्वारा संचालित किया जायगा।
- इस प्रकार महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त होंगे।
- महिला सामर्थ्य योजना द्वारा महिलायें उद्योग को बेहतर और अपने जीवन स्तर को सुधार सकेगी।
- इस योजना के माध्यम द्वारा उत्तर प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास करेगी।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना की शुरुआत देश की महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने हेतु की गयी है।
- यूपी महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी महिलाओ को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना है।
- महिला सामर्थ्य योजना द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
- इसके अतिरिक्त महिलायें इस योजना द्वारा स्वयं की आय का स्रोत बना सके ,
- महिला सामर्थ्य योजना द्वारा सरकार प्रदेश की सभी महिलाओं को आय का साधन जुटाने में सहायक होगी।
- उत्तर प्रदेश की ये योजना स्थानीय महिलाओं को उनके आस पास उपलब्ध संसाधनों की सहायता से अपना स्वयं का कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी जिससे कि उनके जीवन स्तर में कुछ सुधार हो सकेगा।
- महिलाओं को अपना तैयार किया गया सामान बेचने के लिए सरकार द्वारा बाज़ार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस प्रकार सभी महिलाएं अपना सामान / उत्पाद आसानी से बेच सकेगी।
- महिला सामथ्य योजना के माध्यम से सभी महिलाओं की कुछ आमदनी हो सकेगी।
- UP Mahila Samarthya Yojana के माध्यम से जो कुटीर उद्योग महिलाओं द्वारा प्रचलित हैं उनकी बेहतरी और बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मदद हासिल होगी।
- यूपी महिला सामर्थ्य योजना के अंतरगत उत्तर प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ रुपयों का बजट क्रियान्वयन करने हेतु घोषणा की है।
- उत्तर प्रदेश की Mahila Samarthya Yojana के अधीन महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- महिला सामर्थ्य योजना के माध्यम से सभी महिलायें अपनी रूचि के हिसाब से विभिन्न प्रशिक्षण पा सकेंगी।
UP Mahila Samarthya Yojana के लिए पात्रता
- महिला सामर्थ्य योजना का आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की महिला को प्राप्त होगा।
Mahila Samarthya Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
यूपी महिला सामर्थ्य योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गयी Mahila Samarthya Yojana हेतु आवेदन पत्र अभी जारी नही किये गए है इसके लिए आपको कुछ समय इंतज़ार करना होगा। जैसे ही महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत कोई सूचना प्राप्त होगी हम आपको अपने लेख द्वारा बताते रहेंगे इसके लिए आपको हमारे लेख से जुड़े रहना होगा।