चतुर और चालाक कैसे बने? चालाक बनने के टिप्स और तरीका

0

चतुर और चालाक कैसे बने? चालाक इंसान की इज्जत हर एक जगह पर होती है। चतुर और चालाक व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ता है। चालाक इंसान खुद को रोज से अच्छा करता है। समय के साथ ही साथ चालाकी की मांग जीवन में बढ़ती जाती है।

हम सब बचपन से सुनते आ रहे कि चतुर और चालाक बनना चाहिए। वही इंसान सफल होता है जो चालाक होता है। चतुरता की बहुत सी प्रसिद्ध कहानी भी मौजूद है।

अगर आप भी यही सोच रहे कि आप चालाक और चतुर कैसे बन सकते है तो हम इस पोस्ट में यही जानने वाले है।

यह भी जाने: जीनियस कैसे बने

chalak kaise bane hindi me
chalak kaise bane hindi me

अपनी कमजोरी किसी को न बताये

अगर आपको चालाक बनना है तो आप कभी भी किसी को अपनी कमजोरी के बारे में न बताये। आप किसी को भी चाहे आप उसको कितने भी करीब मानते हो लेकिन उसे कभी भी अपनी कमजोरी के बारे में न बताये।

आज जो आपका मित्र (करीबी) है, हो सकता है कि कल वह आपका दुश्मन बन जाए। ऐसे में अगर उसे आपकी कमजोरी का पता होगा तो वह आपको कई तरह से नुकसान पंहुचा सकता है।

आपकी कमजोरी पर ही वह वार करेगा। जिससे आप बहुत जल्द बर्बाद हो सकते है।

अपनी कमजोरी को बस आप ही जाने और खुद ही उसे समय के साथ ठीक करने की कोशिश करे। पर दूसरों को इसके बारे में न बताये।

हम यह भी बता दे कि आप अपनी कमजोरी किसी दूसरे को बता करके सुधार नहीं सकते है। चालक और चतुर इंसान कभी अपनी कमजोरी किसी को नहीं बताता है।

दूसरों की गतिविधि पर ध्यान रखें

दूसरों की हर एक गतिविधि पर ध्यान रखें। दूसरों की गतिविधि आपको दूसरों के बारे में और अपने बारे में बहुत कुछ सीखने को देता है। अपनी हर एक करीबी इंसान पर ध्यान रखे।

आपके किसी बात और काम से दूसरे खुश होते है और किसी बात और काम से खुश नहीं होते है, इसका भी ध्यान रखें। अगर आपका कोई करीबी उस काम से खुश नहीं होता है, जो काम आपको आने वाले समय में अधिक से अधिक फायदा दे सकता है।

तो ऐसे इंसान से दुरी बना ले। किसी दूसरे पर उस समय भी ध्यान रखना चाहिए, जब आप किसी से बात रहे हो। चालाक इंसान अपने आसपास के इंसान के साथ दूसरी चीज़ो पर भी ध्यान बनाया रखता है।

यह भी जाने: दूसरों को खुश कैसे रखें

फायदा और नुकसान दोनों देखे

चालाक इंसान वही जो हर किसी काम में अपना फायदा और नुकसान दोनों अच्छे से देखे। किसी भी काम को करने से पहले उसके फायदे और नुकसान को जानने की आदत चतुर इंसान की आदत होती है।

जब किसी काम को करने में फायदा ज्यादा और नुकसान कम होता है तो उस काम को करना चालाक इंसान काफी पसंद करता है।

अब से आप भी किसी काम को करने से पहले उसके फायदे को जान ले, तब ही उस काम को करना शुरू करें। इस छोटी सी आदत से आप भी चालाक और चतुर बन सकते है।

अवसर की तलाश करें

कभी भी किसी अवसर को न छोड़े। हमेशा नए-नए अवसर की तलाश करते रहे। एक अच्छा अवसर आपको कुछ ही समय में फर्श से अर्श तक पंहुचा सकता है। इसलिए हमेशा अवसर की तलाश में लगे रहे।

अवसर की तलाश के साथ ही अपने जरूरी काम को भी करते रहे। अवसर की तलाश में अपने जरूरी काम को न छोड़े। लेकिन जब भी आपको अवसर मिले तो उसे अच्छे से इस्तेमाल करें।

समस्या को हल करें

समस्या सभी के जीवन में आती और जाती है। कुछ लोग समस्या आने पर टूट जाते है तो कुछ लोग समस्या आने पर और मजबूत हो जाते हैं। जो अपने जीवन के समस्या को हल करके आगे बढ़ते है, वही चालाक इंसान माने जाते है।

चालाक होने के लिए अपने जीवन में आने वाली हर एक समस्या को समय के साथ हल करते जाए। कभी समस्या बड़ी आ जाएगी तो कभी समय छोटी आएगी।

लेकिन अगर आपको चालाक इंसान बनना है तो हर एक समस्या को हल करते रहे। आप जितनी समस्या को हल करेंगे, आप उतना ही चालाक इंसान बनेगे।

यह भी जाने: कम बोलने का फायदा

जल्दबाजी न करें

आप किसी भी काम को करने में जल्दी न करें। किसी भी काम को करने में उतने समय का जरूर उपयोग करे, जितना समय दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी तरह के वादा को देने से पहले आप जल्दबाजी न करें।

वादा के अलावा कुछ भी लिखने और बोलने से पहले भी जल्दी न करें। जल्दी करने में आप कोई गलती कर सकते है। जिसके कारण आपको किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता है।

नुकसान कम यह ज्यादा भी हो सकता है। एक चालाक इंसान कभी भी अपने किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करता है।

सोच-समझ कर फैसला करें

इंसान का एक फैसला उसके जीवन को आज से बेहतर बना सकता है या फिर आज से बुरा बना सकता है। इंसान के फैसले में बहुत ज्यादा ताकत होती है। इसलिए चालाक इंसान अपना हर एक फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लेता है।

आप भी किसी को वादा देने से पहले, कुछ नया करने से पहले, बोलने से पहले सोच समझ कर करे। काफी बार ऐसा भी होता है कि हम किसी के कहने में कोई फैसला ले लेते है। जिसके कारण हमको बाद में काफी नुकसान होता है।

अब से आप हर एक फैसला खुद ही सोच समझ कर ले। हो सकता है कि शुरू में आप गलत फैसले ले। पर आगे चल करके आप सही फैसला लेना सीख सकते है। आपकी अच्छी सूझ-बुझ काफी हद तक फायदा दे सकती है।

एक ही चीज को कई तरीके से सोचें

चालाक होने के लिए किसी भी चीज को बस एक तरीके से ही न सोचे। एक ही चीज को कई तरीके से सोचने से आपको एक ही चीज के बहुत से पहलू देखने को मिलेगा। सामान्य इंसान एक चीज को बस एक ही तरीके से सोचता है।

जिस तरीके से सभी सोचते है या जिस तरीके से उसे सोचना सिखाया गया है।

सामान्य इंसान किसी दूसरे की सोच को कभी समझने की कोशिश भी नहीं करता है। पर चालाक इंसान हमेशा एक ही चीज को जितने तरीका हो सके, उतने तरीके से सोचता है। उसके बाद ही वह कोई फैसला लेता है।

हम आपको यह भी बता दे कि एक चीज को कई तरीके से सोचना काफी मजेदार भी होता है। इसमें काफी मजा आता है। पर शुरू में इसे सीखने में थोड़ा मुश्किल जरूर होता है।

यह भी जाने: पर्सनालिटी को बेहतर करने के लिए टिप्स

समय और पैसे को बचाये

चालाक बनने के लिए आप सबसे पहले अपने समय को बचाये उसके बाद आप अपने पैसे को बचाए। समय एक अनमोल चीज है जिसको कभी भी न तो आगे किया जा सकता है और न ही पीछे किया जा सकता है।

आप अपने समय को किसी भी प्रकार से बर्बाद न करें। उसके बाद आप अपने पैसे को ऐसी चीज को खरीदने में बर्बाद न करें। जिस चीज़ की जरूरत आपको न हो।

पैसा सब कुछ नहीं होता है लेकिन पैसा एक अच्छे जीवन को जीने में काफी हद तक मदद करता है। जो इंसान अपने समय और पैसे को बचा ले वह चालाक इंसान बन जाएगा।

विवाद में शामिल न हो

भूल कर भी आप किसी तरह के विवाद में शामिल न हो। विवाद में शामिल होने पर आपको कई तरह के नुकसान हो सकते है। किसी दूसरे का विवाद आपके सर लग जाएगा।

जिसके कारण आपको कई तरह की चिंता भी हो सकती है। इसलिए आप कभी भी दुसरे किसी के विवाद में शामिल न हो।

यदि आपके साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो जाता है तो उसे कम या ख़त्म करने की कोशिश करें। विवाद से किसी का भी किसी तरह से कोई फायदा नहीं होता है।

जानकारी होने पर बोले

सामान्य और चालाक इंसान में क्या अंतर होता है? क्या आपको पता है कि एक चालक और सामान्य इंसान में बस जानकारी का अंतर होता है। सामान्य इंसान बिना किसी जानकारी के भी कोई काम करने लगता है, या किसी को बिना जानकारी होने पर ज्ञान देने लगता है। वही पर चालाक इंसान जानकारी होने पर ही किसी काम को करता है या किसी चीज़ पर बोलता है।

अंत में

इस पोस्ट में हमने जाना कि हम चालाक और चतुर कैसे बन सकते है। बहुत पुराने समय से ही चालाक इंसान को समाज में इज्जत मिलता आ रहा है।

इसका कारण है कि चालाक और चतुर इंसान अपने बुद्धि का इस्तेमाल करके अपने साथ दुसरो को भी फायदा पहुँचता है। एक चालाक इंसान वह सोच और कर पाता है, जो सामान्य इंसान नहीं कर पाता है।

आपको यह जानकारी कैसे लगी आप हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here