Agriculture Business Ideas in Hindi | खेती से जुड़े बिज़नेस आईडिया

0

क्या आप गाँव में रहते है और आप कृषि से जुडी कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते है। चाहे आप गाँव में रहते है। या नहीं पर यदि आप कृषि से जुडी बिज़नेस शुरू करना चाहते है, तो आपको कृषि बिज़नेस आईडिया (agriculture business ideas) होना चाहिए।

यदि आप कोई अच्छा कृषि बिज़नेस आईडिया जानना चाहते है तो चलिए हम इस पोस्ट में बहुत से अच्छे कृषि बिज़नेस आईडिया जान लेते है।

हम आपको यह भी बता दे कि आप कृषि का बिज़नेस वही शुरू करे जहा खेती ज्यादा होती है। ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा हो। वही दूसरे तरह आप किसान को अपने बिज़नेस से मदद करने की कोशिश जितना ज्यादा मदद करेंगे आप उतना ही सफल होंगे।

यह जरूर पढ़ें: part-time बिजनेस आइडिया

agriculture business ideas in hindi
agriculture business ideas in hindi

खाद का कारोबार

कृषि से जुड़ी सबसे पहला बिजनेस खाद का बिजनेस है। खेती में समय-समय पर तरह की खाद की जरूरत होती है। आप खुद भी खाद बना करके बेच सकते है या फिर आप खाद को खरीद करके बेच सकते है।

खुद से खाद बनाने और बेचने के लिए आपको खाद बनाना आना चाहिए। इस बिज़नेस में आपको घाटा नहीं हो सकता है क्युकी खेती के लिए खाद बहुत ही जरुरी होता है।

बाजार में बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनी का खाद मौजूद है। आप उन कंपनी के खाद को बेचने का बिज़नेस आसानी से कर सकते है। बड़ी कंपनी का खाद बहुत ही आसान से बिक जाता है।

मुर्गी पालन

कृषि से जुड़ी दूसरी बिजनेस मुर्गी पालन है। इस बिजनेस के बारे में आप तो जानते ही होंगे। समय के साथ यह बिज़नेस सफल होता जा रहा है। इस बिज़नेस को गाँव में बड़े ही आराम से किया जा सकता है

मुर्गी पालन के बिजनेस में निवेश थोड़ी ज्यादा हो सकता है। इस बिज़नेस को अकेले भी चलाया जा सकता है। इस बिज़नेस को देश के कई कोने में बहुत से लोग कर रहे है।

मशरूम की खेती

मशरूम की खेती एक बहुत ही अच्छी और फायदेमंद खेती है। इस बिज़नेस को कम निवेश के साथ भी शुरू किया जा सकता है। भारत देश में समय के साथ मशरूम की खेती बढती जा रही है।

भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मशरूम की खेती होती है। मशरूम के तीन प्रकार होते है बटन मशरूम (Button mushroom), ऑइस्टर मशरूम (oyster mushroom) और धान के पुआल मशरूम (paddy straw mushrooms).

मशरूम के हर एक प्रकार की खेती करने के लिए अलग-अलग वातावरण की जरूरत होती है। यह बिजनेस समय के साथ बढ़ता जा रहा है। आप इस बिज़नेस को कर सकते है, यदि आपको यह खेती अच्छा लगता है।

पशुपालन

खेती से जुड़ी बिज़नेस पशुपालन भी है। आप पशुपालन का बिज़नेस भी शुरू कर सकते है। पशुपालन कोई नया बिज़नेस नहीं है। इस बिज़नेस को बहुत ही लम्बे समय से किया जा रहा है।

इस बिज़नेस पर पहले के समय बहुत से लोगो का जीवन निर्भर करता था और अभी भी करता है। इस बिज़नेस को कम निवेश में शुरू किया जा सकता है। इस बिज़नेस को आप कम जगह में भी शुरू कर सकते है।

मधुमक्खी पालन

यदि आप चाहे तो मधुमक्खी पालन का बिजनेस भी शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस को करने की लिए आपको सबसे पहले मधुमक्खी पालना सीखना होगा।

मधुमक्खी पालन के बिज़नेस पर बहुत से लोगो निर्भर करता है। इस बिज़नेस को बड़ी कंपनी भी करती है। हम बता दे कि इस बिज़नेस को करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करना होगा।

यह जरूर पढ़ें: new business ideas in Hindi

मछली पालन

अगर आप चाहे तो मछली पालन का कारोबार भी शुरू कर सकते है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि मछली पालन के लिए जगह की जरूरत होगी।

हम बता दे कि आप मछली पालन का बिज़नेस कम निवेश में भी शुरु कर सकते है। इस समय मछली पालन को टैंक में कम जगह में शुरू किया जा सकता है।

आसान शब्दों में कहा जाए तो आप इस बिज़नेस को अपने घर से भी शुरू कर सकते है।

फलों का रस

आप फल का रस बना करके भी बेच सकते है। फलो का रस हर कोई पीता है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको फल को खरीद करके उसका रस बना करके बेचना होगा।

इस बिज़नेस को आप शहर में करे। शहर में करने के कारण आप ज्यादा पैसा कम सकते है।

इस बिजनेस को करने में कुछ लोग शर्म भी करते है पर कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें किसी भी अच्छे काम को करने में शर्म नहीं करना चाहिए।

सब्जी की खेती

हर एक मौसम में तरह-तरह की सब्जी बाजार में बिकती है। किसी का भी भोजन सब्जी के बिना अधूरा होता है। सब्जी हर एक घर की जरूरत है।

आप सब्जी की खेती कर सकते है। सब्जी की खेती करना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। पर कुछ समय के बाद यह आसाम लगने लगता है। सब्जी की खेती में काफी फायदा देखने को मिलता है।

यदि आप सब्जी की खेती नहीं करना चाहते है तो आप सब्जी को किसान से खरीद कर बाजार में बेचने का बिज़नेस शुरू कर सकते है। यह बिज़नेस बहुत आसान होता है।

कृषि की जानकारी देना

कृषि की जानकारी देना भी एक बहुत ही अच्छा बिजनेस हो सकता है। इस समय भी बहुत से लोगो और किसान जिनको खेती करना होता है।

उन्हें पुराने समय के तरीके पता है खेती करने के लेकिन नए समय के आसान तरीके नहीं पता है। आप उनकी मदद कर सकते है। आप किसानो को नई technology के बारे में बता सकते है।

जिससे वह कम मेहनत और लागत में भी ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा पाए। इस बिजनेस को आप ऑनलाइन भी शुरू कर सकते है

यह जरूर पढ़ें: online business ideas in Hindi

ट्रैक्टर से जुड़ा बिज़नेस

Tractor किसान के लिए एक बहुत ही advanced और मददगार चीज़ है। इस ट्रैक्टर ने किसान के बहुत से काम को आसान बना दिया है। पहले किसान को अपने खेत को जोतने के लिए बैल का इस्तेमाल करना पड़ता था।

लेकिन आज ट्रैक्टर से यह काम बहुत ही कम समय में हो जाता है। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेती में कई प्रकार से होता है। लेकिन हर एक किसान खुद का ट्रैक्टर नहीं खरीद सकता है।

आप ट्रैक्टर से जुड़े काम को करने का बिज़नेस कर सकते है। जब भी किसी किसान को ट्रैक्टर की जरूरत हो तो आप उन्हें ट्रैक्टर किराये पर दे।

इस बिज़नेस को देश के किसी भी कोने में किया जा सकता है। हम बता दें कि इस कृषि बिजनेस को लम्बे समय से किया जा रहा है।

लकड़ी की खेती

लकड़ी की मांग देश और विदेश में कितनी है यह आपको पता होगा। समय के साथ लकड़ी की मांग बढ़ती जा रही है। इस समय लकड़ी तरह-तरह के सामान बनाने में इस्तेमाल होता है।

यदि आप चाहे तो लकड़ी की खेती शुरू कर सकते है। लकड़ी की खेती में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। पर इस में आपको लम्बे समय तक इंतजार करना हो सकता है।

खेत में पानी चलाने का बिज़नेस

हर एक गाँव में अधिकतर खेती होता है और खेती के लिए खेत में समय-समय पर पानी चलाना होता है। हर तरह की खेती में पानी चलाना होता है।

यदि आपके पास निवेश करने के लिए पैसा है तो आप इस बिज़नेस को कर सकते है। इस बिज़नेस में आपको पानी चलाने वाली मशीन को खरीदना होगा और एक सही स्थान पर लगाना होगा।

इस बिज़नेस में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करना होगा और आपको काफी ज्यादा फायदा भी होगा। यह एक पुराना और सफल बिज़नेस है।

श्रम (Labour) व्यवसाय

गाँव हो या शहर हो हर एक जगह श्रम (Labour) की जरूरत होती है। माकन बनवाना हो, फलस कटवाना हो, आदि हर एक तरह के काम में तरह-तरह के श्रम (Labour) की जरूरत होती है।

जिस किसी को भी श्रम (Labour) की जरूरत होती है उसको अच्छा और समय पर श्रम (Labour) नहीं मिलता है।

वही दूसरे तरफ श्रम (Labour) को काम नहीं मिलता है। आप इस काम का बिज़नेस कर सकते है। आप उनको श्रम (Labour) दिला सकते है जिसको जरूरत है। इस तरह से श्रम (Labour) को काम भी मिल जाएगा और आप इसके बदले काम करवाने वाले से commission ले सकते है।

गन्ना पेरने का बिजनेस

यदि आपके गांव में गन्ना की खेती होती है तो आप गन्ना पेरने और गुड़ बनाने का बिज़नेस शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस में आपको साल में एक बार ही फायदा होगा।

इस बिज़नेस को शुरू करना बहुत ही आसान है, बस आपको गन्ना पेरने की मशीन लेना होगा। इस बिज़नेस को गाँव में काफी ज्यादा किया जाता है।

धान कूटने का बिजनेस

आपको तो यह पाता ही होगा कि धान से ही चावल मिलता है। धान से चावल हासिल करने के लिए धान को कुटा जाता है। धान को कूटना एक प्रक्रिया होता है जिसकी मदद से धान से चावल हासिल किया जाता है।

यदि आपके पास ट्रैक्टर है और आप धान कूटने वाली मशीन को खरीदने में निवेश करना सकते है तो आपके लिए यह बहुत ही अच्छा बिज़नेस हो सकता है। इस बिज़नेस में ज्यादा मेहनत भी नहीं करना होता है। सारा काम मशीन से होता है।

गेहूं पीसने का बिजनेस

यदि आप चाहे तो गेहूं पीसने का बिजनेस अपने गाँव में शुरू कर सकते है या फिर आप इस बिज़नेस को शहर में भी शुरू कर सकते है। गेहू पीसने का बिज़नेस बहुत ही सफल बिज़नेस है।

इस बिज़नेस में आप जरूर और आसानी से सफल हो सकते है। यह भी एक कृषि से जुड़ा बिज़नेस ही है।

खेती का सामान बेचने का बिजनेस

कृषि/खेती करने के लिए किसानों को तरह-तरह के सामान की जरूरत होती है। यदि आप कृषि से जुडी बिज़नेस करना चाहते आप खेती का सामान बेचने का बिजनेस कर सकते है।

इस बिजनेस में भी आपको कुछ पैसे का निवेश करना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या यह बिज़नेस सफल है या नहीं। यह एक सफल बिज़नेस है और इस बिज़नेस को देश में लम्बे समय किया जा रहा है।

अचार का बिजनेस

अचार सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। यदि आपको आचार बनाने आता है और आपके आचार को दूसरे पसंद करते है तो आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है।

इस बिज़नेस को बहुत ही कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। हम बता दे कि इस बिज़नेस में सफल होने के लिए आपको बस अच्छा आचार बनाना होगा। जब आपका आचार ज्यादा बिकने लगे और मांग बढ़ने लगे तो आप अपने साथ कुछ काम करने वाले को रख सकते है।

यह जरूर पढ़ें: बिजनेस शुरू कैसे करें

अंत में

यहाँ पर हमने कुछ अच्छे कृषि से जुड़े बिज़नेस आईडिया को जाना। जिस बिज़नेस को कोई भी शुरू कर सकता है। हमें एक बात हमेशा याद रखना चाहिए कि हम अपने बिज़नेस से किसी की मदद कर सके।

हम जब किसी को किसी भी प्रकार से मदद करेंगे तो आपका बिज़नेस उतना ही सफल होगा। हर एक बड़ा और छोटा बिज़नेस अपने ग्राहक की मदद करता है। इस बात को आप हमेशा अपने बिज़नेस में शामिल रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here